एम.जी. पब्लिक स्कूल में श्रद्धाभाव से मना बसंत पंचमी उत्सव

मुजफ्फरनगर। एम.जी. पब्लिक स्कूल में श्रद्धा एवं भक्तिभाव की बयार बहती नजर आई। विद्यालय प्रांगण में ज्ञान, कला और संगीत की देवी मां सरस्वती के जन्मोत्सव बसंत पंचमी को हर्ष व उल्लास से परिपूर्ण वातावरण में उत्सव के रूप में मनाया गया। इस दौरान स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग के साथ शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने हवन में आहुति देकर सभी के कल्याण और सुख-समृद्धि के लिए आहुति दी। मां शारदे को नमन करते हुए से सभी के लिए सद्बुद्धि की कामना की गई। छात्राओं ने सुन्दर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर मन मोह लिया।

एम.जी. पब्लिक स्कूल प्रांगण में बसंत पंचमी का पर्व श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया। इस दौरान विद्यालय प्रांगण में एक उत्सव का वातावरण था। प्रांगण को पीले रंगों की पतंगों और सुन्दर कलाकृतियों से सजाया गया था। शिक्षक एवं शिक्षिकाएं पीले रंग के वस्त्र धारण कर आये थे। सवेरे कार्यक्रम का प्रारम्भ प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने विद्या की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान उपस्थित सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को तिलक कर स्वागत किया गया। इसके पश्चात मां शारदे की पूजा अर्चना के उपरांत पंडित राजेश कुमार द्वारा हवन कराया गया। यजमान के रूप में प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग के साथ शिक्षक-शिक्षिकाओं ने देश, प्रदेश और समाज के कल्याण की कामना करते हुए सुख-समृद्धि के लिए यज्ञ में आहुतियां प्रदान की। आरती के बाद मीठे पीले चावल का प्रसाद सभी को वितरित किया गया। प्रधानाचार्या द्वारा इस अवसर पर कन्या पूजन करते हुए उनको उपहार भेंट किये और उज्जवल भविष्य के लिए आशीर्वाद प्रदान किया।

हवन-पूजन के उपरांत बसंत पंचमी और मां शारदे के जन्मोत्सव को लेकर विद्यालय की छात्राओं ने मां सरस्वती की सुन्दर वन्दना प्रस्तुत करने के साथ ही अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सभी की सराहना पाई। कार्यक्रम में शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने भी मां शारदे की भक्ति में डूबकर भजनों के माध्यम से माता की महिमा का गुणगान किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने अपने संदेश में कहा कि आज का दिन विद्या और संगीत की देवी मां शारदे के जन्मदिवस और वीर बालक हकीकत राय के बलिदान दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। यह दिवस त्यौहारों और किसानों के घर खुशियों के आगमन का भी दिन है। सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार आज ही के दिन मां सरस्वती ने अ पनी वीणा के माध्यम से संसार के समस्त प्राणियों को वाणी प्रदान की थी। यह पर्व देश के हिस्सों में अलग अलग ढंग से मनाया जाता है। बसंत को )तुराज भी कहा गया है, क्यांेकि इसी दिन प्रकृति एक सुन्दर रूप की ओर अग्रसर होती है। उन्होंने सभी को बसंत पंचमी पर्व की शुभकामनाएं देते हुए सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम में समस्त स्टाफ का सहयोग रहा। 

इसे भी पढ़ें:  योगी आदित्यनाथ सुरक्षा उत्तर प्रदेश: सीएम की सुरक्षा कड़ी, हर जिले में विशेष यूनिट

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  यूपी के 14 जिलों में मजबूत हुई

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  बिना माँगे “जहन्नुम का टिकट” कटवाएंगे: CM योगी का कड़ा अल्टीमेटमफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि त्योहारों

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  बिना माँगे “जहन्नुम का टिकट” कटवाएंगे: CM योगी का कड़ा अल्टीमेटमइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर के अनुसार, जब

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  सिपाही की मौत से विधायक राजपाल बालियान के गांव में शोक का माहौललाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन के मापदंडों के

Read More »