आनन्द हॉस्पिटल, होटल वेलविस्टा और दि एसडी पब्लिक स्कूल के बेसमेंट अवैध

मुजफ्फरनगर। दिल्ली में आईएएस कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में बारिश का पानी भरने के कारण तीन छात्रों की मौत हो जाने के बाद यूपी में भी सरकार अलर्ट हुई है। शासन के निर्देश में सभी जनपदों में घरेलू और व्यावसायिक भवनों में चल रहे बेसमेंट की जांच करने के आदेश शासन ने दिये हैं। इसके लिए मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण की टीम ने टीमों का गठन कर तीन दिवसीय औचक निरीक्षण अभियान छेड़ दिया है। खुद एडीएम उपाध्यक्ष कविता मीणा ने भी कई होटल, हॉस्पिटल और स्कूलों का निरीक्षण कर बेसमेंट के मानकों को परखा तो चौंकाने वाले तथ्य सामने आये। आनन्द हॉस्पिटल, होटल वेलविस्टा और दि एसडी पब्लिक स्कूल में बेसमेंट मानकों के विपरीत पाये गये। अब एमडीए ने शासन को रिपोर्ट भेजने के साथ ही अवैध बेसमेंट वाले भवनों के स्वामियों को नोटिस जारी कर जवाब तलब करने की तैयारी की है।

इसे भी पढ़ें:  रोहाना टोल पर कब्जा कर फ्री कराया, अफसर पहुंचे

दिल्ली के कोचिंग सेंटर में बेसमेंट के अंदर पानी भरने से हुई 3 छात्रों की मौत के बाद विकास प्राधिकरण अलर्ट मोड़ में आ गया है। जिले में विभिन्न प्रतिष्ठानों में बने बेसमेंट का निरीक्षण करने एमडीए उपाध्यक्ष कविता मीणा और सचिव आदित्य प्रजापति पूरी टीम के साथ निकले। पहले ही दिन निरीक्षण में मुज़फ्फरनगर के प्रमुख पब्लिक स्कूल समेत छह बेसमेंट अवैध रूप से बिना मानकों के बने मिले। मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण ने सभी प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी किया है। इसके अलावा अंसारी रोड पर बन रहे अवैध मार्किट का निर्माण कार्य रुकवा दिया है। प्राधिकरण की उपाध्यक्ष कविता मीणा और सचिव आदित्य प्रजापति ने होटल रेडिऐंट इन, ग्रांड प्लाजा मॉल, दि एसडी पब्लिक स्कूल, होटल वेलविस्टा, जानसठ रोड स्थित टीवीएस मोटर्स, आनंद हास्पिटल, जगदीश हास्पिटल के बेसमेंट का निरीक्षण किया और वहां की लिफ्ट सर्विस सहित निकासी द्वार की जांच की। इस दौरान अधिकारियों को केवल ग्रांड प्लाजा मॉल के बेसमेंट ही मानकों के अनुरूप मिले।

इसे भी पढ़ें:  गणतंत्र दिवस विवाद का पटाक्षेप, रालोद नेता और सीओ खतौली के बीच सुलह

एमडीए उपाध्यक्ष कविता मीणा ने बताया कि दिल्ली की घटना के बाद शासन के निर्देश पर जनपद में बने बेसमेंट की जांच के साथ ही भौतिक सत्यापन कर रिपोर्ट मांगी गई है। इसी कड़ी में विभागीय मुख्य अभियंता को नोडल अधिकारी बनाकर एई और जेई की टीमों को औचक निरीक्षण में लगाया है। इसके लिए तीन दिवसीय अभियान सोमवार से शुरू किया गया है। भौतिक सत्यापन में बड़े पैमाने पर बेसमेंट अवैध और मानकों के विपरीत पाये गये। दि एसडी पब्लिक स्कूल बेसमेंट में कक्षाओं का संचालन किया जा रहा है, जो नहीं होना चाहिए। इसे साथ ही अन्य मानक भी पूरे नहीं मिले। मानकों के अनुरूप बेसमेंट नहीं मिलने पर सभी प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा शहर के अंसारी रोड स्थित असर्फी मार्केट में अवैध रूप से दुकाने बनाने की शिकायत स्थानीय दुकानदारों द्वारा प्राधिकरण अधिकारी को कर दी, जिसके बाद प्राधिकरण के इंजीनियरों ने पहुंचकर काम को रुकवाकर कार्रवाई की चेतावनी दी। कुछ दुकानदारों ने मार्किट की दुकानों के बाहर बने चबूतरे घेरकर दुकानों को आगे तक बढ़ा लिया, इससे मार्किट के अन्य दुकानदार खफा हो गए। इसके बाद मार्किट में कुछ लोगों ने मिलकर नई दुकानों के निर्माण का कार्य भी शुरू किया। स्थानीय दुकानदारों ने इसकी शिकायत मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष कविता मीणा को कर दी, जिसके बाद उपाध्यक्ष के निर्देश पर प्राधिकरण के इंजीनियर और सुपरवाइजर मौके पर पहुंचे और निर्माण कार्य की जानकारी ली। निर्माण करने वाले लोग टीम देख वहां से भाग गए।

इसे भी पढ़ें:  साप्ताहिक बंदी में औचक निरीक्षण कर चेयरपर्सन ने परखी नाला सफाई व्यवस्था

Also Read This

खतौली में मनोज चौधरी का जनसंपर्क अभियान, 13 अप्रैल की जनसभा पर जोर

खतौली। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज चौधरी ने खतौली विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे बातचीत की और स्थानीय स्तर पर सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरतों से जुड़े मुद्दों पर उनकी राय सुनी। ग्राम भ्रमण के दौरान कई जगह लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। ग्रामीणों ने अपने इलाके की समस्याएं सामने रखीं, वहीं कुछ लोगों ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का जिक्र भी किया। कई स्थानों पर लंबित कामों को जल्द पूरा कराने की मांग भी उठी। इसे भी पढ़ें:  गणतंत्र दिवस विवाद का पटाक्षेप, रालोद नेता और सीओ खतौली के

Read More »
13 अप्रैल 2026 के लिए मुजफ्फरनगर रूट डायवर्जन

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को बदले रहेंगे कई रास्ते, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर 13 अप्रैल 2026 को मुजफ्फरनगर में कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। जारी ट्रैफिक नोटिस के अनुसार शहर में अलग-अलग दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था बनी रहे। नोटिस में खास तौर पर जानसठ रोड, भोपा रोड, सहारनपुर रोड, जिला अस्पताल और शामली स्टैंड की ओर जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग बताए गए हैं। कुछ जगहों पर प्राइवेट और कमर्शियल वाहनों के लिए अलग रूट भी निर्धारित किया गया है। जानसठ रोड और भोपा रोड से जिला अस्पताल-सहारनपुर जाने वालों के लिए यह रूट जानसठ रोड और

Read More »

फर्जी कागज, सरकारी मोहर और जमीन का खेल; तितावी पुलिस ने खोली परतें

तितावी (मुजफ्फरनगर)। तितावी पुलिस ने फर्जी कागजात के सहारे जमीन का सौदा कर लाखों रुपये की कथित ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक लेखपाल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जमीन बेचने के नाम पर भरोसा दिलाकर रकम लेने, फिर कागजात को सही बताने और बाद में धमकी देने के आरोपों से जुड़ा है। थाना तितावी पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी है। जमीन की जरूरत थी, इसी बीच मिला सौदे का प्रस्ताव पुलिस को दी गई तहरीर में शामली जनपद के ग्राम महावतपुर निवासी नन्द किशोर पुण्डीर ने बताया कि उनकी

Read More »

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »