साप्ताहिक बंदी में औचक निरीक्षण कर चेयरपर्सन ने परखी नाला सफाई व्यवस्था

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् के द्वारा साप्ताहिक बंदियों के दिन शहरी बाजारों और मुख्य मार्गों पर नाले व नालियों की सफाई के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है, ऐसे में मंगलवार को शहरी क्षेत्र में साप्ताहिक बंदी के दौरान नाला गैंग के सहारे भगत सिंह रोड की सफाई कराई गई, जिसे परखने के लिए चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने औचक निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

नगरपालिका परिषद् की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप शहरी क्षेत्र में सफाई, विकास और जलापूर्ति सहित अन्य कार्यों को सुचारू रखने के लिए लगातार निरीक्षण कर रही हैं। उनके द्वारा मंगलवार को नई मंडी से शहर के शिव चौक तक औचक निरीक्षण करते हए सफाई व्यवस्था का जायजा लिया गया। सवेरे वो मंडी क्षेत्र में पहुंची और साफ सफाई को लेकर सफाई नायक को संवेदनशील होकर जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिये। इसके बाद मंगलवार को शहरी क्षेत्र में साप्ताहिक बंदी होने के कारण नाला गैंग के सहारे नाला-नाली सफाई अभियान को परखने के लिए भी चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि आज सवेरे वार्ड संख्या 36, 47 और 49 में सफाई कार्यों का जायजा लिया गया। टिकैत चौक, जानसठ रोड, नई मंडी के बाद शिव चौक से हनुमान चौक तक भगत सिंह रोड पर नाला गैंग के सहारे नाली व नाला सफाई कार्य को परखा। दुकानदारों और व्यापारियों से दुकानों के बाहर अतिक्रमण न करने और नाले-नालियों पर सीसी स्लैब हटवाकर लोहे के खुलने वाले जाल लगवाने के लिए भी कहा गया, ताकि सफाई कार्य और जल निकासी में कोई बाधा उत्पन्न न हो।

उन्होंने व्यापारियों से सीधा संवाद करते हुए उनसे कूड़ा करकट एकत्र करने के लिए दुकानों में डस्टबिन रखने और नालियों में कूड़ा न फेंकने की भी अपील की। उन्होंने कहा कि पालिका के द्वारा नाइट स्वीपिंग के साथ ही शहर के बाजारों और मुख्य मार्गों पर नाला व नालियों की सफाई के लिए नाला गैंग लगाकर विशेष सफाई अभियान शुरू किया है, जो साप्ताहिक बंदी वाले दिन किया जा रहा है। रविवार को मंडी और मंगलवार को शहरी क्षेत्र में बाजार बंद रहते हैं, इसी कारण आज भगत सिंह रोड पर नालियों की सफाई कराई गई। कई जगह दुकानों के बाहर नालियों को सीसी स्लैब से कवर्ड किया गया था, जहां सफाई में दिक्कत आ रही है। इनको हटवाकर लोहे के जाल लगवाने के लिए कहा गया है। यह अभियान निरंतर जारी रखा जायेगा। इसमें सभी को सहयोग के लिए भी हम प्रेरित कर रहे हैं। सफाई नायकों से भी उन्होंने गुणवत्तापरक सफाई कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। इस दौरान सभासद रजत धीमान, समाज सेवी विवेक गर्ग, सुमित पाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  घासीपुरा में अंबेडकर भवन पर शरारती तत्वों की करतूत, पुलिस ने तुरंत संभाला मोर्चा

Also Read This

मुजफ्फरनगर-रिश्वत मांगने के आरोप में लेखपाल निलंबित, विभागीय जांच शुरू

भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और ऑडियो साक्ष्यों के बाद प्रशासन की कार्रवाई, दो अलग-अलग मामलों में रिश्वत मांगने के आरोप हुए साबित मुजफ्फरनगर। तहसील क्षेत्र जानसठ के लच्छेड़ा क्षेत्र में तैनात लेखपाल बिजेन्द्र कुमार को रिश्वत मांगने के आरोपों के बाद तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मामले में विभागीय जांच भी बैठा दी गई है। भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और प्रस्तुत किए गए ऑडियो साक्ष्यों के आधार पर प्रशासन ने यह कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार, लेखपाल बिजेन्द्र कुमार पर दो अलग-अलग मामलों में कुल 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप लगे थे। आरोपों से संबंधित दो ऑडियो भी वायरल हुए थे, जिनमें कथित

Read More »

मुजफ्फरनगर में ईंट भट्ठे पर हादसाः दीवार गिरने से मजदूर की मौत

सिसौली गांव स्थित भट्ठे पर ईंट निकालते समय हुआ हादसा, पुलिस ने शुरू की जांच मुजफ्फरनगर। भौराकलां थाना क्षेत्र के सिसौली गांव में स्थित एक ईंट भट्ठे पर सोमवार को काम के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। ईंट निकालने के दौरान अचानक दीवार भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में आने से मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। इसे भी पढ़ें:  घासीपुरा में अंबेडकर भवन पर शरारती तत्वों की करतूत, पुलिस ने तुरंत संभाला मोर्चाजनपद के भौराकलां थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिसौली में

Read More »

कालाबाजारीः मुजफ्फरनगर से हरियाणा भेजा जा रहा था किसानों को मिलने वाला यूरिया

गिरोह सरकारी अनुदान पर उपलब्ध होने वाली यूरिया खाद को अवैध रूप से खरीद कर प्राइवेट फैक्ट्रियों में महंगे दामों पर बेच रहा था

Read More »