भाकियू ने बसी-खुब्बापुर में पंचायत कर किया किसान संवाद

मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन जिला अध्यक्ष चौधरी नवीन राठी के द्वारा किसान संवाद कार्यक्रम के अनुसार हो रही पंचायतो के क्रम में चौथे दिन शाहपुर ब्लॉक के गांव बसी और ख़ुब्बापुर में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई गई। सर्वप्रथम शाहपुर ब्लॉक के गांव बसी में पहुंचने पर वहां के स्थानीय कार्यकर्ताओं पदाधिकारी व किसानों द्वारा चौधरी नवीन राठी का फूल मालाओं से स्वागत किया गया और उसके पश्चात खूबबापुर में पहुंचने पर भी युवा ग्राम अध्यक्ष नोमान अली के निवास स्थान पर चौधरी नवीन राठी जिला अध्यक्ष मुजफ्फरनगर सहित चौधरी सत्येंद्र बालियान प्रदेश महासचिव चौधरी शक्ति सिंह जिला मीडिया प्रभारी विजेंद्र बालियान जिला उपाध्यक्ष हैप्पी बालियान युवा ब्लॉक अध्यक्ष सदर मनीष अहलावत जिला महासचिव व रामपाल सिंह का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया गया।

दोनों ही पंचायतो में अपना वक्तव्य रखते हुए चौधरी नवीन राठी ने कहा कि ये पंचायते किसान के साथ सीधी वार्ता की पंचायत हैं। इसमें कोई भी किसान भाई अपनी पीड़ा रूबरू होकर बता सकता हैं, जिसका समाधान तत्काल किया जाएगा। उसके अलावा 13 अगस्त 2025 को भारतीय किसान यूनियन द्वारा होने वाले ट्रैक्टर मार्च के विषय में भी बताया और अधिक से अधिक संख्या में ट्रैक्टर लेकर ब्लॉक में ट्रैक्टर मार्च निकलने के लिए कहा। चौधरी शक्ति सिंह ने भी अपना वक्तव्य रखते हुए संगठन के नियम और अनुशासन के बारे में विस्तार से समझाया और कहा कि 13 अगस्त 2025 को किसान अपना ट्रैक्टर मार्च निकलेगा और अपनी देशभक्ति के जज्बे का प्रदर्शन करेगा।

इसे भी पढ़ें:  स्वामी कल्याण देव ने कुरीतियों के खिलाफ शिक्षा का दीप जलायाः नायब सैनी

मनीष अहलावत जिला उपाध्यक्ष ने कहा कि यह संगठन ऐसा संगठन है जो किसानों के लिए तत्पर खड़ा है अन्यथा निर्वाचित होने के बाद में तो सांसद और विधायक फोन तक भी उठाना पसंद नहीं करते। दोनों ही पंचायत में मुख्य रूप से कंवरपाल सिंह चौधरी सत्येंद्र फौजी अंकुर बालियान पिंटू इकराम कुरैशी सलीम कुरैशी नफीस इस्तकार अफलातून लीलू त्यागी मदन अखलाक युवा ब्लॉक अध्यक्ष शाहपुर मुकेश त्यागी हरिओम त्यागी जितेंद्र बालियान ब्लॉक अध्यक्ष शाहपुर मोनू त्यागी राजू त्यागी आदि के साथ-साथ सैकड़ो कार्यकर्ता किसान व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  गाजियाबाद में फर्जी 'दूतावास' का भंडाफोड़: STF ने नकली एंबेसडर को दबोचा, लग्जरी गाड़ियां, मोहरें और लाखों की नकदी बरामद

Also Read This

मुजफ्फरनगर न्यूमैक्स सिटी, मंसूरपुर प्रोजेक्ट विवाद, निवेशकों का हंगामा, रकम वापसी की मांग

मुजफ्फरनगर। दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे-58 पर मंसूरपुर स्थित न्यूमैक्स सिटी प्रोजेक्ट एक बार फिर विवादों में आ गया है। इस बार गाजियाबाद से पहुंचे कई निवेशकों ने प्रोजेक्ट साइट पर पहुंचकर जमकर हंगामा किया और अपनी निवेश की गई रकम वापस करने की मांग उठाई। मौके पर पहुंचे निवेशकों का कहना था कि उन्हें कम समय में अच्छा मुनाफा देने का भरोसा दिलाकर पैसा लगवाया गया था, लेकिन तय समय बीतने के बाद भी न तो लाभ मिला और न ही मूल धन वापस किया गया। मौके पर मौजूद निवेशकों में काफी नाराजगी दिखी। निवेशकों ने यह भी कहा कि अब कंपनी से संपर्क करना भी मुश्किल हो गया है। निवेशकों

Read More »

मुजफ्फरनगर: छपार मुठभेड़ में 30 किलो गांजा बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर के छपार क्षेत्र में मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चल रहे अभियान के बीच पुलिस ने बड़ी कार्रवाई का दावा किया है। बरला-देवबंद मार्ग पर हुई मुठभेड़ के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 30 किलोग्राम गांजा बरामद किया। रिपोर्ट में बरामद माल की कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई गई है। रिपोर्ट के अनुसार यह कार्रवाई ‘ऑपरेशन सवेरा’ के तहत हुई। छपार थाना प्रभारी मोहित कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी, तभी रेतानंगला की ओर से आ रहे बाइक सवार दो संदिग्धों को रोकने की कोशिश की गई। इसके बाद दोनों बाइक छोड़कर ईंख के खेतों में भागे

Read More »