भाकियू तोमर ने सीएमओ कार्यालय को घेरा, लगाये आरोप

मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन (तोमर) के बैनर तले किसानों और अल्ट्रासाउंड संचालकों ने जिला स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। जिला अध्यक्ष निखिल चौधरी के नेतृत्व में भाकियू कार्यकर्ताओं ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. सुनील तेवतिया को ज्ञापन सौंपते हुए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों पर गंभीर भ्रष्टाचार और उत्पीड़न के आरोप लगाए।

प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि सीएमओ कार्यालय अब जनसेवा का नहीं बल्कि भ्रष्टाचार का अड्डा बन चुका है। उन्होंने कहा कि हॉस्पिटल और अल्ट्रासाउंड सेंटर के रजिस्ट्रेशन के नाम पर खुलेआम रिश्वत मांगी जाती है। विशेष रूप से एसीएमओ डॉ. प्रशांत कुमार पर अवैध वसूली, डॉक्टरों और संचालकों के साथ दुर्व्यवहार और सत्ता का दुरुपयोग करने के आरोप लगाए गए।

इसे भी पढ़ें:  मैदान कोई भी हो...जीतेगा भारत, मुख्यमंत्री योगी, अखिलेश और यूपी पुलिस ने अपने-अपने अंदाज में टीम को दी बधाई

सीएमओ को सौंपे गये ज्ञापन में भाकियू तोमर जिलाध्यक्ष निखिल चौधरी की ओर से आरोप लगाये गये कि सीएमओ कार्यालय में भ्रष्टाचार चरम पर है। रजिस्ट्रेशन और अनुमति के नाम पर आम नागरिकों और संचालकों से लाखों रुपये की रिश्वत की माँग की जाती है। उन्होंने एसीएमओ डॉ. प्रशांत कुमार पर अवैध वसूली के आरोप लगाते हुए कहा कि अल्ट्रासाउंड केंद्रों और क्लीनिकों के संचालकों से जबरन धन वसूली की जाती है, और विरोध करने पर संस्थानों को सील कर दिया जाता है। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया को कई बार शिकायतें देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। उल्टा, वे एसीएमओ का संरक्षण कर रहे हैं। कहा गया कि ग्राम सिलावर निवासी किसान आसिफ अली द्वारा खोले गए सिटी अल्ट्रासाउंड व क्लिनिक से भी कथित तौर पर हर महीने रिश्वत मांगी जाती है। रिश्वत न देने पर उनका क्लिनिक सील कर दिया गया।

इसे भी पढ़ें:  अवैध देशी शराब के 32 पव्वों के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

इस मौके पर निखिल चौधरी ने कहा कि यदि स्वास्थ्य विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार और किसानों की समस्याओं का समाधान शीघ्र नहीं किया गया तो 11 अगस्त को ज़िला स्तर पर एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि किसान अब चुप नहीं बैठेंगे और भ्रष्टाचार के खिलाफ आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में किसान और संगठन के कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में स्वास्थ्य विभाग में व्याप्त अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच कराने की माँग की।

इसे भी पढ़ें:  महिला पशु चिकित्सक ने भाजपा-हिंदू संगठनों पर की विवादित टिप्पणी

Also Read This

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »

सुबह 8 से शाम 6 बजे तक डायवर्जन, 13 अप्रैल को शहर संभलकर निकलें

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित वीआईपी कार्यक्रम के मद्देनजर शहर की यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं। ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक कई प्रमुख मार्गों पर दबाव रहेगा और डायवर्जन लागू रहेगा। यह ट्रैफिक प्लान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे और नुमाइश मैदान में प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए बनाया गया है। जिन प्रमुख स्थानों पर ट्रैफिक प्रभावित रहने की आशंका है, उनमें सुजडू चुंगी, नुमाइश ग्राउंड, मीनाक्षी चौक, शिव चौक, नावल्टी चौक और जिला अस्पताल चौक शामिल हैं। पुलिस की अपील है कि आम लोग इन मार्गों से गुजरने से बचें और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें,

Read More »

खतौली में मिलावटी पनीर मामले में भाजपा सभासद रजत जैन गिरफ्तार

खतौली में मिलावटी पनीर बनाने के आरोपों से जुड़े मामले में भाजपा के नामित सभासद रजत जैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह पुलिस टीम ने उनके घर पर दबिश दी और उन्हें हिरासत में लेकर आगे की न्यायिक प्रक्रिया के लिए अदालत में पेश किया। इस कार्रवाई के बाद कस्बे में पूरे मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। यह मामला कोई नया नहीं है। इसकी शुरुआत 11 नवंबर 2025 को हुई उस कार्रवाई से मानी जा रही है, जब खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने खतौली क्षेत्र में रजत जैन से जुड़ी बताई गई एक डेयरी इकाई पर

Read More »