MDA BIG ACTION-खतौली में अवैध कालोनियों पर बड़ी कार्यवाही

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण (एमडीए) के अफसरों द्वारा जनपद में बसाई जा रही अवैध कालोनियों के खिलाफ लगातार कार्यवाही की जा रही है। ऐसे में शुक्रवार को एमडीए की टीम ने पुलिस और प्रशासनिक अफसरों के साथ मिलकर पांच स्थानों पर बसाई गई अवैध कालोनियों पर बड़ी कार्यवाही करते हुए 46 बीघा भूमि पर किये गये अवैध निर्माण पर बुल्डोजर चलवाकर उसको बिस्मार किया गया।

मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण के सहायक अभियंता हरिशंकर गौतम ने बताया कि जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी एवं एमडीए उपाध्यक्ष कविता मीना के आदेशों के अनुपालन में अवैध कालोनियो पर कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने बताया कि इसी कड़ी में शुक्रवार को एमडीए सचिव आदित्य प्रजापति के नेतृत्व में विकास क्षेत्र खतौली में अवैध कालोनियों पर कार्यवाही की गई है। इस दौरान एमडीए की टीम ने उपजिलाधिकारी खतौली अपूर्वा यादव, नायब तहसीलदार अमित रस्तोगी और पुलिस बल की उपस्थिति में हुई कार्यवाही में पांच चिन्हित अवैध कालोनियों पर निर्माण ध्वस्त कराया गया है।

उन्होंने बताया कि अवैध कालोनाइजर राहुल अरोड़ा आदि के द्वारा भूस्वामियों के साथ मिलकर खतौली के सफेदा रोड फ्लाईओवर के पास लगभग 10 बीघा भूमि में प्लाटिंग की जा रही है। वहां पर सवेरे पहुंची एमडीए की टीम ने बुल्डोजर से अवैध निर्माण को ध्वस्त कराया गया है। इसके साथ ही अवैध कालोनाइजर नौशाद उर्फ मौनी द्वारा रवापुरी इंटर कॉलेज के सामने बुढ़ाना रोड पर भूस्वामियों के साथ मिलकर लगभग 14 बीघा में, अवैध कालोनाइजर संजय द्वारा ग्राम गंगधाडी में मीरापुर रोड पर लगभग 09 बीघा में, अवैध कालोनाइजर दिनेश जैन आदि के द्वारा जानसठ रोड पर लगभग 03 बीघे में, अवैध कालोनाइजर सुरेश व सुनील द्वारा जानसठ रोड पर रजवाड़ा फार्म हाउस के सामने लगभग 10 बीघे भूमि में अनाधिकृत रूप से बसाई जा रही कालोनियों पर कार्यवाही की गई है।

उन्होंने बताया कि प्राधिकरण से तलपट मानचित्र स्वीकृत कराये बिना अवैध प्लॉटिंग की जा रही थी, इसके लिए अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ प्राधिकरण द्वारा पूर्व में नोटिस जारी किये गये थे, जिसमें चालानी कार्यवाही के उपरान्त पूर्व में ध्वस्तीकरण के आदेश निर्गत किये गये थे, परन्तु अवैध प्लॉटिंग के भू-स्वामियों द्वारा स्थल से अवैध प्लॉटिंग को नहीं हटाया गया था। आज इन कालोनियों में निर्माण को विकास प्राधिकरण द्वारा ध्वस्त किया गया। उन्होंने बताया कि एमडीए टीम द्वारा कुल 05 स्थलों पर लगभग 46 बीघा भूमि पर अवैध रूप से विकसित की जा रही कालोनियों के खिलाफ ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गई है। कार्यवाही के समय प्राधिकरण कार्यालय के सहायक अभियंता, हरिशंकर गौतम एवं भरत पाल, अवर अभियंता जयकरण सिंह, हितेश गुप्ता, अवनीश गर्ग, राजीव कोहली, अमरीश कुमार के साथ-साथ स्थानीय सुपरवाईजर भी मौके पर उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  झांसी में छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या, घर के पीछे दफनाया शव

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-भाजपा नेता पर हमले का खुलासा आठ

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  होंडा शोरूम और किसानों की टयूबवेल पर चोरों ने साधा निशानाफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि त्योहारों

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  होंडा शोरूम और किसानों की टयूबवेल पर चोरों ने साधा निशानाइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर के अनुसार, जब

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  मायावती ने आकाश आनंद के पिता को नेशनल कोऑर्डिनेटर पद से हटायालाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन के मापदंडों के अनुसार,

Read More »