MUZAFFARNAGAR-ओपन जिम के नाम पर पालिका में बड़ा गोलमाल

मुजफ्फरनगर। गरपालिका परिषद् में बड़ा गोलमाल चल रहा है। चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप की आंखों में धूल झौंकते हुए एक ऐसा खेल खेला गया, जिसकी पोल खुली तो एक बड़ी वित्तीय अनियमितता की कहानी बन गई। शहर के नव विस्तारित क्षेत्र में आने वाले एक वार्ड में लोगों को व्यायाम के साधन उपलब्ध कराने के लिए करीब एक साल पहले पालिका ने ओपन जिम स्थापित कराने का कार्य मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना में स्वीकृत किया था, टैण्डर हुआ और कागजों में पूरी प्रक्रिया को पूर्ण करते हुए ठेकेदार फर्म को भुगतान भी कर दिया गया, लेकिन धरातल पर कोई ओपन जिम नहीं लगाया गया। मामला खुला तो पालिका ने रातों रात ही मिट्टी भराव कराते हुए ओपन जिम की मशीनों को स्थापित कराने के लिए कंक्रीट फाउण्डेशन भी तैयार करा दिये गये। अब मामले में पालिका के कई अधिकारियों की गर्दन फंसती नजर आ रही हैं।

वार्ड 21 के श्री राधा कृष्ण मंदिर परिसर में पालिका द्वारा कराया गया मिट्टी भराव

नगरीय निकायों में नव विस्तारित क्षेत्रों के विकास के लिए राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना शुरू करते हुए विकास कार्यों के लिए अलग से बजट जारी किया था। इसके लिए जनसुविधा विकसित करने पर जोर दिया गया। नगरपालिका परिषद् द्वारा भी इस योजना में अनेक कार्य कराये गये हैं। इसी योजना में वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए प्राप्त धनराशि से 05 मार्च 2024 को पालिका के निर्माण विभाग की ओर से नव विस्तारित क्षेत्र में सड़क, नाली निर्माण के साथ ही ओपन जिम की स्थापना के लिए 18 विकास कार्य के टैण्डर निकाले गये थे। इनमें पांच स्थानों वार्ड 21, 22, 35 के साथ ही गांधीनगर रामप्यारी पार्क और हरिवृन्दावन सिटी दरोगा पार्क पर ओपन जिम लगाये जाने थे। इसमें वार्ड 21 में सभासद रजत धीमान के प्रस्ताव पर दक्षिणी रामपुरी में ओपन जिम की स्थापना करने का कार्य भी शामिल किया गया। इसके लिए निर्माण विभाग ने 6 लाख 79 हजार 810 का व्ययानुमान बनाया था। इसके बाद 05 मार्च को टैण्डर आमंत्रित किये गये, जिनको खोलने का दिन 20 मार्च 2024 तय हुआ था।

इसे भी पढ़ें:  भाकियू संघर्ष मोर्चा ने एसएसपी कार्यालय का किया घेराव, प्रदर्शन के बाद सौंपा ज्ञापन

वार्ड 21 के श्री राधा कृष्ण मंदिर परिसर में ओपन जिम के लिए रातों रात तैयार हुए फाउंडेशन

चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप की आंखों में अफसरों ने झौंकी धूल

टैण्डर स्वीकृति के उपरांत पालिका के निर्माण विभाग द्वारा प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए ठेकेदार फर्म के साथ अनुबंध भी कर दिया। इसमें वार्ड 21 में ओपन जिम स्थापित करने के लिए कार्य पूर्ण करने की अवधि एक माह निर्धारित की गई थी। अब आरोप है कि मार्च 2024 में ओपन जिम लगाने का कार्य केवल कागजों में ही पूर्ण किया गया। इसी बीच इस ओपन जिम के लिए निर्माण विभाग से पत्रावली तैयार कराई गई, जिसके आधार पर ओपन जिम लगाये बिना ही पूरा भुगतान जारी करा लिया गया। इसमें बड़े पैमाने पर बंदरबांट की गई। इस गोलमाल का पता तब चला, जबकि मामला शिकायत तक पहुंच गया। एक सभासद ने इस प्रकरण में शिकायत में कहा गया है कि चेयरपर्सन मीनाक्षी को भ्रमित कर एक साजिश के तहत भुगतान कराया गया है। कहा गया कि मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना में शहर के नव विस्तारित क्षेत्र में 18 कार्य स्वीकृत कराये गये, इनमें 13 सीसी सड़क और 05 ओपन जिम के कार्य शामिल हैं। 07 अक्टूबर 2024 को हुई पालिका बोर्ड की मीटिंग में पारित एजेंडे के प्रस्ताव संख्या 390 में न्यूनतम दर देने वाली खालसा एक्सपोर्ट प्रा.लि. मेरठ के नाम टैण्डर स्वीकृत किया गया।

कार्य नहीं कराया, ठेकेदार फर्म को 6 लाख 65 हजार 886 रुपये का भुगतान जारी 

आरोप है कि इसमें वार्ड 21 में दक्षिणी रामपुरी में कोई भी ओपन जिम स्थापित करने का कार्य नहीं कराया गया और इसके बावजूद निर्माण विभाग की संस्तुति पर ठेकेदार फर्म को 6 लाख 65 हजार 886 रुपये का भुगतान भी जारी कर दिया गया है। इस मामले में पालिका को वित्तीय हानि पहुंचाने के आरोप लगाते हुए सभासद ने जांच टीम गठित करते हुए निष्पक्ष जांच कराये जाने की मांग की है। वार्ड सभासद रजत धीमान का इस सम्बंध में कहना है कि उनके वार्ड में ओपन जिम स्थापित कराने का कार्य पास हुआ था, लेकिन वो आज तक भी नहीं लगाया गया है। जानकारी मिली है कि इसके लिए पालिका ने ठेकेदार फर्म को भुगतान भी कर दिया है। सभासद ने यह भी आरोप लगाये कि निर्माण विभाग के एई, जेई और ईओ को भी उन्होंने जानकारी दी थी, लेकिन कोई भी कार्यवाही नहीं की गई। उन्होंने इस प्रकरण में चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप को पूरी तरह से भ्रमित करते हुए भुगतान कराने के आरोप लगाये और चेयरपर्सन से जांच कराये जाने की मांग की है। इस मामले में पालिका के कई अधिकारियों की गर्दन फंसती नजर आ रही है।

इसे भी पढ़ें:  शिव मंदिर में घूसे शरारती तत्वों ने मूर्तियां की खंडित, रोष व्याप्त

निर्माण विभाग के साथ ही कई अधिकारियों की गर्दन फंसी

इस शिकायत की हलचल होने के बाद पालिका की नींद खुली और रातों रात ही वार्ड 21 में एक ओपन जिम स्थापित करने की कार्यवाही को इतनी तेजी से प्रारम्भ किया गया कि एक ही रात में मिट्टी भराव कराकर वहां पर मशीनों को लगाने के लिए कंक्रीट के फाउंडेशन भी तैयार करा दिये गये। सभासद रजत धीमान ने बताया कि उनके वार्ड में शाहबुदीन मार्ग पर स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर परिसर में मंदिर भवन के पीछे के हिस्से में ओपन जिम बनाने के लिए पालिका के निर्माण विभाग ने काम शुरू कराया है। वहां देखा गया तो पालिका द्वारा वहां रातों ही रात मिट्टी भराव कराकर ओपन जिम की मशीनों के लिए 11 फाउण्डेशन लगा दिये हैं। बताया जा रहा है कि वार्ड 21 में पास ओपन जिम का भुगतान मार्च 2025 में किया गया है। जबकि दक्षिणी रामपुरी में कोई ओपन जिम बनाया ही नहीं गया, लेकिन जिस पत्रावली के आधार पर भुगतान हुआ। उसमें दक्षिणी रामपुरी में ओपन जिम स्थापित कराने के फोटोग्राफ भी लगाये गये हैं, जो इस मामले के लिए की गई साजिश को भी साबित करते हैं।

ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह बोली-मेरे संज्ञान में नहीं आया मामला, करायेंगे जांच

इसे भी पढ़ें:  पथ प्रकाश व्यवस्था में बड़ी सौगातः एटूजेड ग्रीन स्टेट में हाईमास्ट लाइट का शुभारंभ

ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह का कहना है कि ये प्रकरण उनके संज्ञान में नहीं है। उनका कहना है कि एई अखंड प्रताप सिंह के पालिका से रिलीव होने के बाद कोई भी भुगतान जारी नहीं किया गया है। यह कार्य भी उनके कार्यकाल के समय में ही हुआ है। कहा कि किसी भी कार्य के लिए यह शर्त अनिवार्य है कि कार्य स्थल की पूर्व की स्थिति और कार्य करने के बाद की स्थिति के जीपीएस फोटोग्राफ पत्रावली में लगाये जायेंगे, इसके बाद परीक्षण होगा और फिर भुगतान किया जायेगा। यदि वार्ड 21 में ओपन जिम लगाये बिना ही भुगतान हुआ है तो यह गंभीर वित्तीय अनियमितता है और इसके लिए वो जानकारी करने के बाद ही कुछ बता पायेंगी।

वार्ड 39 में लगा दिया गया वार्ड 21 का ओपन जिम

मुजफ्फरनगर पालिका के कार्यवाहक एई कपिल कुमार का कहना है कि मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना में नव विस्तारित क्षेत्र वार्ड 21 दक्षिणी रामपुरी में एक ओपन जिम लगाये जाने का कार्य पास हुआ था। इसके लिए खालसा एक्सपोर्ट मेरठ को टैण्डर स्वीकृत किया गया था। कार्य पूर्ण करने के लिए एक माह का समय दिया गया था, लेकिन दक्षिणी रामपुरी या वार्ड 21 में कोई भी पार्क या सरकारी भूमि नहीं होने के कारण ओपन जिम लगाने में परेशानी हो रही थी।

वार्ड 21 में लगने वाले ओपन जिम की मशीने वार्ड 39 के पार्क में लगाई गई

इसके बाद वार्ड सभासद रजत धीमान की सहमति पर ही यह ओपन जिम वार्ड 39 में फ्रैंडस कालोनी के पार्क में स्थापित कराया गया है। आज भी वहां जिम की सभी मशीनें लगी हुई हैं और मशीन स्थापित करने के बाद ही ठेकेदार फर्म को भुगतान किया गया है। इसमें कोई भी वित्तीय अनियमितता नहीं बरती गई है। उन्होंने कहा कि यह प्रकरण पालिका के सभी संबंधित अधिकारियों के संज्ञान में था और उनकी स्वीकृति के बाद ही ओपन जिम का स्थान परिवर्तन कर कार्य कराने के बाद भुगतान किया गया है। 

Also Read This

खतौली में अपंजीकृत क्लिनिक सील, स्वास्थ्य विभाग सख्त

खतौली में अपंजीकृत क्लिनिक सील करते हुए स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की। विशेष अभियान के तहत दो क्लिनिकों पर ताला लगाकर नोटिस जारी किया गया। यह कदम जनपद में अवैध रूप से संचालित क्लिनिक और नर्सिंग होम के खिलाफ चल रही सख्त कार्रवाई का हिस्सा है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया के निर्देश पर संयुक्त जांच टीम ने संबंधित क्लिनिकों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान दोनों क्लिनिक अपंजीकृत पाए गए। अधिकारियों ने बताया कि संचालक वैध पंजीकरण प्रमाण पत्र या शैक्षिक योग्यता से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके, जिसके चलते तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की गई। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-शिव आस्था

Read More »

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में क्रिकेट लीगः सोमवार को होगा

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  भाकियू संघर्ष मोर्चा ने एसएसपी कार्यालय का किया घेराव, प्रदर्शन के बाद सौंपा ज्ञापनफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  भाकियू संघर्ष मोर्चा ने एसएसपी कार्यालय का किया घेराव, प्रदर्शन के बाद सौंपा ज्ञापनइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »