आंखों में धूल झौंककर उड़ा लिया भाजपा नेता का मोबाइल फोन

मुजफ्फरनगर। भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष और सभासद पति बिजेन्द्र पाल का दो दिन पूर्व चुराया गया मोबाइल फोन पुलिस ने एक पूर्व भाजपा नेता प्रवीण पाल के पास से बरामद कर लिया। फोन चोरी करने के आरोप में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ ही जेल भेज दिया है।

थाना सिविल लाइन क्षेत्र के केवलपुरी निवासी बिजेन्द्र पाल भाजपा में जिला उपाध्यक्ष हैं। उनकी पत्नी कुसुमलता पाल नगरपालिका परिषद् के वार्ड संख्या 40 से मौजूदा सभासद हैं, बिजेन्द्र पाल भी पूर्व में सभासद रह चुके हैं। बिजेन्द्र पाल ने सिविल लाइन थाने में 5 सितम्बर को शिकायत दर्ज कराई थी कि वो कच्ची सड़क पुलिस चौकी के सामने स्थित पवन टैंट हाउस पर बैठे हुए थे, वहां पर कुछ अन्य लोग भी बैठे थे, इसी बीच उनका मोबाइल फोन किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा चोरी कर लिया गया है। पुलिस ने उनकी शिकायत पर जांच पड़ताल शुरू कर दी थी।

इसे भी पढ़ें:  महाशिवरात्रि पर मोरना-भोपा क्षेत्र के शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़

एसएचओ सिविल लाइन ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि शनिवार को भाजपा नेता बिजेन्द्र पाल का चोरी मोबाइल फोन बरामद कर लिया गया है। यह फोन प्रवीण पाल नामक आरोपी के पास से बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस को शिकायत मिलने के बाद जांच की गई तो पवन टैंट हाउस पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में आरोपी प्रवीण पाल मोबाइल फोन चोरी करते हुए दिखाई दे रहा है। फुटेज सामने आने के बाद आज आरोपी प्रवीण पाल को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई, जिसमें उसके द्वारा मोबाइल फोन चोरी करने की बात स्वीकार की गई और फोन भी बरामद करा दिया गया है। एसएचओ ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसको न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। बताया गया कि आरोपी प्रवीण पाल भी पूर्व में भाजपा में रह चुका है। वर्तमान में प्रवीण का भाजपा से कोई लेना देना नहीं रहा, जबकि प्रवीण पाल खुद को भाजपा नेता के रूप में ही प्रचारित करता रहता है। 

इसे भी पढ़ें:  नहर में पानी नहीं आने पर किसानों ने घेरी पुलिस चौकी, भाकियू नेता को भी रोका

Also Read This

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-आधी रात निकले डीएम को बदहाल

Read More »

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »