MUZAFFARNAGAR-भाजपाइयों को आज दो बजे का इंतजार, योगी के ये मंत्री बताएंगे कौन होगा जिलाध्यक्ष

मुजफ्फरनगर। भाजपाईयों को आज दो बजे का बेसब्री से इंतजार है। भाजपा के नए जिलाध्यक्ष की आज दोपहर को घोषणा हो जाएगी। सभी की निगाह घड़ी पर है, घड़ी की टिकटिक की तरह ही कार्यकर्ताओं के साथ दावेदारों की भी धड़कन तेज हो रही है। दो बजे किसके नाम का व्हाटसएप आएगा, किसी को नहीं पता। भाजपा ने पहली बार ये नया फार्मूला अपनाया है। आज दोपहर दो बजे जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा व्हाट्सएप पर की जाएगी। पहले इस घोषणा के लिए नोएडा विधायक और प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज सिंह को यहां आना था, लेकिन ऐन वक्त पर उनको बदल दिया गया। अब योगी सरकार के मंत्री केपी मलिक नए जिलाध्यक्ष के नाम का ऐलान करने यहां आ रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  बहन की सास की अंत्येष्टि में आ रहे दो सगे भाइयों को ट्रैक्टर ने कुचला, मौत पर कोहराम

भाजपा रविवार को उत्तर प्रदेश में पार्टी जिलाध्यक्षों का ऐलान करने जा रही है। ऐसे में मुजफ्फरनगर में भी भाजपा के नए जिलाध्यक्ष की आज दोपहर को घोषणा हो जाएगी। इसके लिए भाजपा जिला कार्यालय पर दोपहर एक बजे बैठक बुलाई गई हैं और उससे पहले ही चुनाव अधिकारी या प्रदेश से तय पदाधिकारी जिले में पहुंच जाएंगे। हालांकि जिलाध्यक्ष किसे बनाया जा रहा है, इस बारे में उनको भी नहीं बताया गया है। कार्यालय पर बैठक के दौरान ही दो बजे उनके व्हाट्सएप पर जिलाध्यक्ष का नाम भेजा जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  गांव में रची साजिश, शहर में खुलवाया बैंक खाता और दिल्ली में चलाई ठगी की दुकान

भाजपा की जिलाध्यक्ष चुनने की चुनाव प्रक्रिया पिछले कई महीने से चल रही हैं। मगर, जिलाध्यक्ष की अभी तक घोषणा नहीं हो सकी। अब इसकी तारीख तय कर दी गई और इसको लेकर प्रदेश चुनाव अधिकारी डा. महेंद्र नाथ पांडेय ने होली से पहले दिन ही सभी जिलों के चुनाव अधिकारियों के साथ ही पदाधिकारियों व जन प्रतिनिधियों को पत्र जारी किया था, जिसमें 16 मार्च को जिलाध्यक्ष के नामों की घोषणा जिलों में जाकर ही करने के लिए कहा गया था। आज जिलाध्यक्षों के नाम के ऐलान के लिए दो बजे के तय समय पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। यहां पर चुनाव अधकारी पूरण लाल लोधी, जिला प्रभारी सूर्यप्रकाश के साथ ही खास मेहमान के रूप में पहले प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज सिंह को आना था, लेकिन अब पंकज सिंह के स्थान पर योगी सरकार में पर्यावरण मंत्री केपी मलिक यहां पर आ रहे हैं। वो ही दो बजे नए जिलाध्यक्ष के नाम का ऐलान करेंगे।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-धूमधाम से मनाई जायेगी महाराजा अग्रसैन की जयंती

Also Read This

खतौली में मनोज चौधरी का जनसंपर्क अभियान, 13 अप्रैल की जनसभा पर जोर

खतौली। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज चौधरी ने खतौली विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे बातचीत की और स्थानीय स्तर पर सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरतों से जुड़े मुद्दों पर उनकी राय सुनी। ग्राम भ्रमण के दौरान कई जगह लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। ग्रामीणों ने अपने इलाके की समस्याएं सामने रखीं, वहीं कुछ लोगों ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का जिक्र भी किया। कई स्थानों पर लंबित कामों को जल्द पूरा कराने की मांग भी उठी। इसे भी पढ़ें:  उत्तर प्रदेश में अल-कायदा मॉड्यूल का पर्दाफाश, चार आतंकवादी गिरफ्तारजनसंपर्क अभियान

Read More »
13 अप्रैल 2026 के लिए मुजफ्फरनगर रूट डायवर्जन

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को बदले रहेंगे कई रास्ते, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर 13 अप्रैल 2026 को मुजफ्फरनगर में कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। जारी ट्रैफिक नोटिस के अनुसार शहर में अलग-अलग दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था बनी रहे। नोटिस में खास तौर पर जानसठ रोड, भोपा रोड, सहारनपुर रोड, जिला अस्पताल और शामली स्टैंड की ओर जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग बताए गए हैं। कुछ जगहों पर प्राइवेट और कमर्शियल वाहनों के लिए अलग रूट भी निर्धारित किया गया है। जानसठ रोड और भोपा रोड से जिला अस्पताल-सहारनपुर जाने वालों के लिए यह रूट जानसठ रोड और

Read More »

फर्जी कागज, सरकारी मोहर और जमीन का खेल; तितावी पुलिस ने खोली परतें

तितावी (मुजफ्फरनगर)। तितावी पुलिस ने फर्जी कागजात के सहारे जमीन का सौदा कर लाखों रुपये की कथित ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक लेखपाल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जमीन बेचने के नाम पर भरोसा दिलाकर रकम लेने, फिर कागजात को सही बताने और बाद में धमकी देने के आरोपों से जुड़ा है। थाना तितावी पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी है। जमीन की जरूरत थी, इसी बीच मिला सौदे का प्रस्ताव पुलिस को दी गई तहरीर में शामली जनपद के ग्राम महावतपुर निवासी नन्द किशोर पुण्डीर ने बताया कि उनकी

Read More »

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »