MUZAFFARNAGAR-शेरपुर में हो रहे अवैध खनन को लेकर भाकियू में रोष

मुजफ्फरनगर। शहर से सटे गांव शेरपुर में रात्रि के समय हो रहे अवैध खनन को लेकर भारतीय किसान यूनियन के लोगों ने कड़ा रोष जाहिर करते हुए ग्रामीणों के साथ मिलकर प्रदर्शन और धरना देने की चेतावनी दी है। आरोप लगाया कि रात्रि के समय बिना नम्बर के डंफरों से अवैध खनन किया जा रहा है। इससे गांव के रास्ते को क्षतिग्रस्त कर दिया गया है और यहां पर हादसों का भय भी बना रहता है। भाकियू नेताओं ने जिला प्रशासन से इस मामले में कार्यवाही करने की मांग करते हुए कहा कि यदि ये खेल नहीं रोका गया तो जिला मुख्यालय घेरकर प्रदर्शन किया जायेगा।

इसे भी पढ़ें:  900 दंगे, कर्फ्यू और गुंडा टैक्स से निवेश तक: CM योगी ने गिनाए यूपी के बदले हालात

भारतीय किसान यूनियन के नगराध्यक्ष गुलबहार राव ने यूनियन के कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के साथ मिलकर आरोप लगाया कि अफसरों की शह पर शेरपुर गांव में रात्रि के समय अवैध खनन का काम जोरों पर किया जा रहा है। इसमें अवैध वाहनों का प्रयोग किया जा रहा है। पूरी रात यह वाहन गांव के रास्तों से होकर गुजरते है। इसके कारण यहां पर रास्ता भी क्षतिग्रस्त हो गया और गहरे गडढे हो गये हैं। आरोप लगाया कि इन खनन माफियाओं को अफसरों और पुलिस की पूरी शह मिली हुई है। कई बार इनके वाहनों को पकड़कर रोकने का प्रयास ग्रामीणों ने किया तो ये लोग धमकी भी देते हैं। उन्होंने कहा कि गांव शेरपुर में खनन माफियाओं ने पूरा आतंक मचाया हुआ है।

इसे भी पढ़ें:  मीनाक्षी स्वरूप ने किया 75 लाख से निर्मित चार सीसी सड़कों का उद्घाटन

बिना नम्बर के डंफर गांव के रास्ते से तेज रफतार में गुजरते हैं, इससे यहां पर हादसों का भय भी बना रहता है। बड़े-बड़े डंपरों से खनन माफिया बेखौफ धड़ल्ले से मिट्टी खनन का काम कर रहे हैं। इनको किसी का खौफ नहीं है। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा कई बार इसके लिए अधिकारियों को भी जानकारी दी गई, लेकिन गांव में खनन माफियाओं का अवैध कार्य नहीं रूका है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि इसके लिए ग्रामीणों में रोष है और यदि इन पर कार्यवाही नहीं की गई तो ग्रामीण खुद सड़कों पर उतरकर इनका इलाज करने का काम करेंगे और यूनियन इस मामले में ग्रामीणों के साथ मुख्यालय पर धरना देगी। इससे पहले ही अफसरों को गांव में हो रहे अवैध खनन के काम को रुकवाने के लिए कार्यवाही करनी चाहिए। 

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में इंटर स्कूल ड्राईंग एण्ड पेंटिंग कॉम्पीटिशन आयोजित

Also Read This

खतौली में मनोज चौधरी का जनसंपर्क अभियान, 13 अप्रैल की जनसभा पर जोर

खतौली। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज चौधरी ने खतौली विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे बातचीत की और स्थानीय स्तर पर सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरतों से जुड़े मुद्दों पर उनकी राय सुनी। ग्राम भ्रमण के दौरान कई जगह लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। ग्रामीणों ने अपने इलाके की समस्याएं सामने रखीं, वहीं कुछ लोगों ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का जिक्र भी किया। कई स्थानों पर लंबित कामों को जल्द पूरा कराने की मांग भी उठी। इसे भी पढ़ें:  टैण्डर निरस्त होने से नाराज सभासदों ने खोला मोर्चा, चेयरपर्सन से

Read More »
13 अप्रैल 2026 के लिए मुजफ्फरनगर रूट डायवर्जन

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को बदले रहेंगे कई रास्ते, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर 13 अप्रैल 2026 को मुजफ्फरनगर में कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। जारी ट्रैफिक नोटिस के अनुसार शहर में अलग-अलग दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था बनी रहे। नोटिस में खास तौर पर जानसठ रोड, भोपा रोड, सहारनपुर रोड, जिला अस्पताल और शामली स्टैंड की ओर जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग बताए गए हैं। कुछ जगहों पर प्राइवेट और कमर्शियल वाहनों के लिए अलग रूट भी निर्धारित किया गया है। जानसठ रोड और भोपा रोड से जिला अस्पताल-सहारनपुर जाने वालों के लिए यह रूट जानसठ रोड और

Read More »

फर्जी कागज, सरकारी मोहर और जमीन का खेल; तितावी पुलिस ने खोली परतें

तितावी (मुजफ्फरनगर)। तितावी पुलिस ने फर्जी कागजात के सहारे जमीन का सौदा कर लाखों रुपये की कथित ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक लेखपाल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जमीन बेचने के नाम पर भरोसा दिलाकर रकम लेने, फिर कागजात को सही बताने और बाद में धमकी देने के आरोपों से जुड़ा है। थाना तितावी पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी है। जमीन की जरूरत थी, इसी बीच मिला सौदे का प्रस्ताव पुलिस को दी गई तहरीर में शामली जनपद के ग्राम महावतपुर निवासी नन्द किशोर पुण्डीर ने बताया कि उनकी

Read More »

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »