MUZAFFARNAGAR-ईवीएम की निगरानी में रातभर जाग रहे बसपा और सपा कार्यकर्ता

मुजफ्फरनगर। मतगणना होने में अभी करीब एक माह से भी अधिक का समय शेष है, ऐसे में पहले चरण के लिए हुए चुनाव में मतदान कर चुके मुजफ्फरनगर जनपद के मतदाताओं द्वारा ईवीएम में कैद किये गये जनादेश की सुरक्षा और अपने वोटों की रक्षा के लिए समाजवादी पार्टी तथा बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ता दिन और रात स्ट्रांग रूम में बंद ईवीएम की चौकसी करने के लिए नवीन मंडी स्थल पर बनाये गये अपने अपने निगरानी कैम्प में पहरेदार बने नजर आ रहे हैं। इस दौरान सपा विधायक पंकज मलिक और बसपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान भी अपने अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाने के लिए निगरानी कैम्प में पहुंचे।

इसे भी पढ़ें:  टाउनहाल में भाकियू का हंगामा, ईओ कार्यालय में दिया धरना

बता दें कि 19 अपै्रल को लोकसभा चुनाव के लिए पहले चरण में शामिल मुजफ्फरनगर की छह विधानसभा सीटों के लिए मतदान सम्पन्न हो चुका है। मतदान के बाद अब 04 जून को मतगणना का इंतजार है। गत दिवस ही दूसरे चरण का मतदान भी हो चुका है। ऐसे में मुजफ्फरनगर जनपद में की छह विधानसभा सीटों पर मतदाताओं द्वारा ईवीएम का बटन दबाकर दिये गये जनादेश को नवीन मंडी स्थल पर बनाये गये स्ट्रांग रूम में संगीनों के साये में कैद करके रख दिया गया है। इसके बावजूद भी सपा और बसपा को अपने वोटों की सुरक्षा के प्रति आशंका बनी हुई है। इसी को लेकर सपा और बसपा के द्वारा नवीन मंडी स्थल पर ईवीएम की सुरक्षा के लिए अपने अपने तंबू गाड़कर निगरानी की जा रही है। इसी बीच सपा के चरथावल सीट से विधायक और लोकसभा चुनाव में सपा प्रत्याशी पूर्व सांसद हरेन्द्र मलिक के पुत्र पंकज मलिक भी सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ निगरानी कैम्प में ईवीएम की सतर्क निगरानी करते हुए नजर आये। वो नवीन मंडल स्थल पर बनाये गये ईवीएम स्ट्रांग रूम के बाहर सपा के निगरानी कैम्प पर पहुंचे और समर्थकों एवं गठबंधन के कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया। इस दौरान यहां पर विधायक पंकज मलिक के साथ जिला महासचिव गोल्डी अहलावत, सतनाम सिंह, सलीम मलिक आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  कीर्ति भूषण प्रकरण में ईओ से निदेशक ने मांगे छह जवाब

वहीं बसपा प्रत्याशी दारा सिंह प्रजापति भी नवीन मंडी स्थल पर पार्टी के निगरानी कैम्प में पहुंचे और वहां पर ईवीएम की निगरानी में लगे कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया। वो कार्यकर्ताओं से मिले और पूरी रिपोर्ट ली तथा सभी का आभार व्यक्त किया। इस दौरान दारा सिंह के साथ बसपा के विधानसभा अध्यक्ष ब्रजपाल सिंह ललेहरिया, बबलू कुमार, प्रमोद प्रजापति, सुभाष चंद्र गौतम, भूलेराम प्रजापति, सागर प्रजापति, राहुल प्रजापति सहित अनेक बसपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  मंत्री कपिल देव ने जटमुझेडा राधा कृष्ण मंदिर में की सफाई

Also Read This

खतौली में मनोज चौधरी का जनसंपर्क अभियान, 13 अप्रैल की जनसभा पर जोर

खतौली। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज चौधरी ने खतौली विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे बातचीत की और स्थानीय स्तर पर सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरतों से जुड़े मुद्दों पर उनकी राय सुनी। ग्राम भ्रमण के दौरान कई जगह लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। ग्रामीणों ने अपने इलाके की समस्याएं सामने रखीं, वहीं कुछ लोगों ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का जिक्र भी किया। कई स्थानों पर लंबित कामों को जल्द पूरा कराने की मांग भी उठी। इसे भी पढ़ें:  मंत्री कपिल देव ने जटमुझेडा राधा कृष्ण मंदिर में की सफाईजनसंपर्क

Read More »
13 अप्रैल 2026 के लिए मुजफ्फरनगर रूट डायवर्जन

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को बदले रहेंगे कई रास्ते, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर 13 अप्रैल 2026 को मुजफ्फरनगर में कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। जारी ट्रैफिक नोटिस के अनुसार शहर में अलग-अलग दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था बनी रहे। नोटिस में खास तौर पर जानसठ रोड, भोपा रोड, सहारनपुर रोड, जिला अस्पताल और शामली स्टैंड की ओर जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग बताए गए हैं। कुछ जगहों पर प्राइवेट और कमर्शियल वाहनों के लिए अलग रूट भी निर्धारित किया गया है। जानसठ रोड और भोपा रोड से जिला अस्पताल-सहारनपुर जाने वालों के लिए यह रूट जानसठ रोड और

Read More »

फर्जी कागज, सरकारी मोहर और जमीन का खेल; तितावी पुलिस ने खोली परतें

तितावी (मुजफ्फरनगर)। तितावी पुलिस ने फर्जी कागजात के सहारे जमीन का सौदा कर लाखों रुपये की कथित ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक लेखपाल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जमीन बेचने के नाम पर भरोसा दिलाकर रकम लेने, फिर कागजात को सही बताने और बाद में धमकी देने के आरोपों से जुड़ा है। थाना तितावी पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी है। जमीन की जरूरत थी, इसी बीच मिला सौदे का प्रस्ताव पुलिस को दी गई तहरीर में शामली जनपद के ग्राम महावतपुर निवासी नन्द किशोर पुण्डीर ने बताया कि उनकी

Read More »

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »