बसपाइयों ने मनाई अम्बेडकर जयंती, सपा सांसद हरेन्द्र मलिक ने किया माल्यार्पण

मुजफ्फरनगर। बसपा के द्वारा महावीर चौक स्थित कार्यालय पर भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 134वीं जयंती मनाई। इस दौरान आयोजित विचार गोष्ठी में नेताओं ने डॉ. अम्बेडकर के मिशन और विजन को जन-जन तक पहुंचाते हुए उनके सामाजिक समरसता के संघर्ष पर चलकर सर्व समाज को जोड़ने का संकल्प लिया तो वहीं सपाइयों ने भी कार्यालय पर एकत्र होने के बाद पार्टी के सांसद हरेन्द्र मलिक के साथ डॉ. अंबेडकर स्मारक पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

जनपद में सोमवार को डॉ. अम्बेडकर जयंती मनाने के लिए पूरा उल्लास नजर आया। इस दौरान बसपा के महावीर चौक स्थित कार्यालय पर विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ, इसमें मुख्य अतिथि के रूप में बसपा के मण्डल सहारनपुर के कोर्डिनेटर कमल राज सिंह उपस्थित हुए। जिलाध्यक्ष रविन्द्र गौतम ने मुख्य अतिथि सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। सभी ने मिलकर बाबा भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उनके सामाजिक न्याय व्यवस्था और भेदभाव को मिटाने के लिए किए गए संघर्ष को याद करते हुए युवाओं से उनके आदर्श अपनाकर शिक्षा का मार्ग ही अपनाने पर जोर दिया।

इसके साथ ही मुख्य अतिथि मण्डल कोर्डिनेटर कमल राज सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि कार्यकर्ता डॉ. अम्बेडकर के जीवन संघर्ष के साथ ही समाज के उत्थान के उनके मिशन और विजन को जन जन तक पहुंचाने के लिए जुट जायें और उनकी सामाजिक समरसता की नीति का प्रचार प्रसार करते हुए सर्वसमाज को पार्टी से जोड़ने का काम करें। इसके बाद बसपा नेताओं ने कोर्ट रोड स्थित डॉ. अम्बेडकर समारक पर पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए नमन किया। इस दौरान मण्डल कोर्डिनेटर कमलराज सिंह के साथ ही जिला प्रभारी सतीश कुमार रवि, श्रीपाल सिंह पाल, जिला संयोजक कुलवीर पाल, मनोज कुमार, प्रेमचंद गौतम और जिलाध्यक्ष रविन्द्र कुमार गौतम आदि मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  मंत्री कपिल देव ने 9 करोड़ के विकास कार्यों का किया शिलान्यास

सपा कार्यालय पर भी पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने डॉ. अम्बेडकर जयंती मनाई। इसी बीच पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद हरेन्द्र मलिक ने कार्यकर्ताओं के साथ डॉ. अम्बेडकर स्मारक कचहरी गेट पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उनके जीवन दर्शन को आत्मसात करने का आह्नान किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि वो सामाजिक समानता के प्रबल पक्षधर रहे। भेदभाव के खिलाफ हमेशा ही उन्होंने आवाज उठाई और संघर्ष किया। उनके द्वारा रचित संविधान ही आज आम जनता की आवाज बना हुआ है, उसको मिटाने का काम कुछ लोग कर रहे हैं, लेकिन बाबा साहेब के संविधान ने ही भारतीय को सामाजिक और धार्मिक स्वतंत्रता और अधिकार देने का काम किया है। ये मिटाया नहीं जा सकता है। इस दौरान सपा के राष्ट्रीय सचिव राकेश शर्मा, जिलाध्यक्ष जिया चौधरी सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  दलित-पिछड़े समीकरण पर मीरापुर उपचुनाव लड़ेगी भाजपा

Also Read This

खतौली में मनोज चौधरी का जनसंपर्क अभियान, 13 अप्रैल की जनसभा पर जोर

खतौली। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज चौधरी ने खतौली विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे बातचीत की और स्थानीय स्तर पर सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरतों से जुड़े मुद्दों पर उनकी राय सुनी। ग्राम भ्रमण के दौरान कई जगह लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। ग्रामीणों ने अपने इलाके की समस्याएं सामने रखीं, वहीं कुछ लोगों ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का जिक्र भी किया। कई स्थानों पर लंबित कामों को जल्द पूरा कराने की मांग भी उठी। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-आयुर्वेदिक चिकित्सक की दुकान में चोरी का प्रयासजनसंपर्क अभियान के दौरान

Read More »
13 अप्रैल 2026 के लिए मुजफ्फरनगर रूट डायवर्जन

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को बदले रहेंगे कई रास्ते, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर 13 अप्रैल 2026 को मुजफ्फरनगर में कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। जारी ट्रैफिक नोटिस के अनुसार शहर में अलग-अलग दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था बनी रहे। नोटिस में खास तौर पर जानसठ रोड, भोपा रोड, सहारनपुर रोड, जिला अस्पताल और शामली स्टैंड की ओर जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग बताए गए हैं। कुछ जगहों पर प्राइवेट और कमर्शियल वाहनों के लिए अलग रूट भी निर्धारित किया गया है। जानसठ रोड और भोपा रोड से जिला अस्पताल-सहारनपुर जाने वालों के लिए यह रूट जानसठ रोड और

Read More »

फर्जी कागज, सरकारी मोहर और जमीन का खेल; तितावी पुलिस ने खोली परतें

तितावी (मुजफ्फरनगर)। तितावी पुलिस ने फर्जी कागजात के सहारे जमीन का सौदा कर लाखों रुपये की कथित ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक लेखपाल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जमीन बेचने के नाम पर भरोसा दिलाकर रकम लेने, फिर कागजात को सही बताने और बाद में धमकी देने के आरोपों से जुड़ा है। थाना तितावी पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी है। जमीन की जरूरत थी, इसी बीच मिला सौदे का प्रस्ताव पुलिस को दी गई तहरीर में शामली जनपद के ग्राम महावतपुर निवासी नन्द किशोर पुण्डीर ने बताया कि उनकी

Read More »

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »