उत्तर प्रदेश में धर्मांतरण मास्टरमाइंड की कोठी पर चला बुलडोजर, प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

बलरामपुर (उत्तर प्रदेश): धर्मांतरण रैकेट के मास्टरमाइंड जमालुद्दीन उर्फ छांगुर उर्फ झांगुर बाबा के खिलाफ प्रशासन ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की। बलरामपुर जिले में स्थित उसकी अवैध कोठी पर बुलडोजर चलाकर निर्माण ध्वस्त किया गया।

सुबह करीब 10 बजे प्रशासनिक अमला भारी पुलिस बल और तीन बुलडोजरों के साथ छांगुर बाबा की आलीशान कोठी पर पहुंचा। यह कोठी उसकी महिला मित्र नीतू उर्फ नसरीन के नाम पर दर्ज है। ATS (एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड) की जांच में सामने आया है कि लगभग 3 करोड़ रुपए की लागत से बनी यह कोठी 3 बीघा भूमि में फैली हुई थी और यहीं से छांगुर बाबा धर्मांतरण का नेटवर्क संचालित करता था।

इसे भी पढ़ें:  गर्मी में सड़े-गले फलों की बिक्री रोकने को चला अभियान

प्रशासन की टीम जब मौके पर पहुंची, तो कोठी का मुख्य गेट बंद था और उस पर ताला लगा हुआ था। अधिकारियों की मौजूदगी में ताला तोड़ा गया और घर के सभी कमरों की तलाशी ली गई।

मौके पर बलरामपुर के जिलाधिकारी पवन अग्रवाल स्वयं मौजूद रहे। इसके अलावा, स्थानीय पुलिस और सुरक्षाबल भारी संख्या में तैनात किया गया था ताकि कोई अवरोध न हो।

इसे भी पढ़ें:  पुरकाजी नगर पंचायत के कैमरों सुलझाया मस्जिद में चोरी का मामला

इससे पहले प्रशासन ने कोठी को लेकर तीन नोटिस जारी किए थे, जिनमें से तीसरा नोटिस सोमवार को चस्पा किया गया था। तय समयसीमा में जवाब न मिलने पर यह बुलडोजर कार्रवाई की गई।

Also Read This

मुजफ्फरनगर न्यूमैक्स सिटी, मंसूरपुर प्रोजेक्ट विवाद, निवेशकों का हंगामा, रकम वापसी की मांग

मुजफ्फरनगर। दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे-58 पर मंसूरपुर स्थित न्यूमैक्स सिटी प्रोजेक्ट एक बार फिर विवादों में आ गया है। इस बार गाजियाबाद से पहुंचे कई निवेशकों ने प्रोजेक्ट साइट पर पहुंचकर जमकर हंगामा किया और अपनी निवेश की गई रकम वापस करने की मांग उठाई। मौके पर पहुंचे निवेशकों का कहना था कि उन्हें कम समय में अच्छा मुनाफा देने का भरोसा दिलाकर पैसा लगवाया गया था, लेकिन तय समय बीतने के बाद भी न तो लाभ मिला और न ही मूल धन वापस किया गया। मौके पर मौजूद निवेशकों में काफी नाराजगी दिखी। निवेशकों ने यह भी कहा कि अब कंपनी से संपर्क करना भी मुश्किल हो गया है। निवेशकों

Read More »

मुजफ्फरनगर: छपार मुठभेड़ में 30 किलो गांजा बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर के छपार क्षेत्र में मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चल रहे अभियान के बीच पुलिस ने बड़ी कार्रवाई का दावा किया है। बरला-देवबंद मार्ग पर हुई मुठभेड़ के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 30 किलोग्राम गांजा बरामद किया। रिपोर्ट में बरामद माल की कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई गई है। रिपोर्ट के अनुसार यह कार्रवाई ‘ऑपरेशन सवेरा’ के तहत हुई। छपार थाना प्रभारी मोहित कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी, तभी रेतानंगला की ओर से आ रहे बाइक सवार दो संदिग्धों को रोकने की कोशिश की गई। इसके बाद दोनों बाइक छोड़कर ईंख के खेतों में भागे

Read More »