नवागंतुक एडीएम प्रशासन संजय सिंह का व्यापारी नेताओं ने किया स्वागत

मुजफ्फरनगर। जनपद के नवागंतुक एडीएम प्रशासन संजय कुमार सिंह का व्यापारियों ने उनके कार्यालय पहुंचकर स्वागत करते हुए हरदोई में उनकी तैनाती को लेकर चर्चा की। इस दौरान जनपद में शासन की योजनाओं, परियोजनाओं और कार्यक्रमों के साथ ही सुरक्षा व्यवस्था बनाने में हर संभव सहयोग का भरोसा भी दिया गया।

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष और सहारनपुर मंडल प्रभारी कृष्ण गोपाल मित्तल ने शनिवार को संयुक्त व्यापार संघर्ष समिति अध्यक्ष संजय मिश्रा, प्रदेश मंत्री सरदार बलविंदर सिंह, जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी, संयोजक सुखबीर सिंह, प्रदेश युवा उपाध्यक्ष तरुण मित्तल, जिला युवा अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह, जिला युवा महामंत्री भूपेंद्र गोयल के साथ कलेक्ट्रेट जाकर जनपद के नवागंतुक अपर जिला अधिकारी प्रशासन संजय सिंह से उनके कार्यालय में भेंट की और संगठन की तरफ से पटका पहनाकर, बुके भेंट करते हुए उनका जिले में व्यापारी समाज की ओर से स्वागत किया।

इसे भी पढ़ें:  उद्यमी सतीश गोयल की गौशाला में आया नया मेहमान

हरदोई जिले की तैनाती के दौरान रहा संगठन से साथ

प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल ने कहा कि नवागंतुक एडीएम प्रशासन संजय सिंह ने उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व राज्यसभा सांसद नरेश अग्रवाल एवं प्रदेश अध्यक्ष व आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल के गृह जनपद हरदोई में तीन वर्ष का सफलतम कार्यकाल रहा है। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि मुजफ्फरनगर में भी वो एक लंबा और यादगार कार्यकाल पूर्ण करेंगे और इस दौरान उनके द्वारा यहां पर व्यापारियों की समस्याओं पर त्वरित संज्ञान लेकर प्राथमिकता द्वारा उनका समाधान कराने में सहयोग प्रदान किया जायेगा।

इसे भी पढ़ें:  पशुओं की चर्बी से ब्रांडेड देसी घी...तीन घरों पर पुलिस ने मारा छापा

Also Read This

खतौली में मनोज चौधरी का जनसंपर्क अभियान, 13 अप्रैल की जनसभा पर जोर

खतौली। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज चौधरी ने खतौली विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे बातचीत की और स्थानीय स्तर पर सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरतों से जुड़े मुद्दों पर उनकी राय सुनी। ग्राम भ्रमण के दौरान कई जगह लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। ग्रामीणों ने अपने इलाके की समस्याएं सामने रखीं, वहीं कुछ लोगों ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का जिक्र भी किया। कई स्थानों पर लंबित कामों को जल्द पूरा कराने की मांग भी उठी। इसे भी पढ़ें:  गोकशों से पुलिस की मुठभेड़, 12 आरोपी पकड़े, एक फरारजनसंपर्क अभियान

Read More »
13 अप्रैल 2026 के लिए मुजफ्फरनगर रूट डायवर्जन

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को बदले रहेंगे कई रास्ते, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर 13 अप्रैल 2026 को मुजफ्फरनगर में कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। जारी ट्रैफिक नोटिस के अनुसार शहर में अलग-अलग दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था बनी रहे। नोटिस में खास तौर पर जानसठ रोड, भोपा रोड, सहारनपुर रोड, जिला अस्पताल और शामली स्टैंड की ओर जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग बताए गए हैं। कुछ जगहों पर प्राइवेट और कमर्शियल वाहनों के लिए अलग रूट भी निर्धारित किया गया है। जानसठ रोड और भोपा रोड से जिला अस्पताल-सहारनपुर जाने वालों के लिए यह रूट जानसठ रोड और

Read More »

फर्जी कागज, सरकारी मोहर और जमीन का खेल; तितावी पुलिस ने खोली परतें

तितावी (मुजफ्फरनगर)। तितावी पुलिस ने फर्जी कागजात के सहारे जमीन का सौदा कर लाखों रुपये की कथित ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक लेखपाल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जमीन बेचने के नाम पर भरोसा दिलाकर रकम लेने, फिर कागजात को सही बताने और बाद में धमकी देने के आरोपों से जुड़ा है। थाना तितावी पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी है। जमीन की जरूरत थी, इसी बीच मिला सौदे का प्रस्ताव पुलिस को दी गई तहरीर में शामली जनपद के ग्राम महावतपुर निवासी नन्द किशोर पुण्डीर ने बताया कि उनकी

Read More »

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »