बृजेश शुक्ला को राज्यमंत्री का दर्जा देकर बढ़ाया व्यापारियों का मानः कृष्णगोपाल

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के कुंदनपुरा स्थित कैंप कार्यालय पर आयोजित बैठक में संगठन के प्रदेश महामंत्री को राज्यमंत्री दर्जा दिये जाने पर व्यापारियों ने प्रदेश सरकार का आभार प्रकट करते हुए हर्ष जताया। संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल ने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ की सरकार ने व्यापारी नेता का यह मनोनयन कर प्रदेश के सभी व्यापारियों का मान बढ़ाने काम किया है।

इसे भी पढ़ें:  तजुर्बे पर भारी पड़ा युवा जोश, अम्मार और मनीष जीते

उद्योग व्यापार संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी कृष्ण गोपाल मित्तल ने बताया कि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल व प्रदेश अध्यक्ष एवं यूपी सरकार में आबकारी एवं मद्य निषेध विभाग के मंत्री स्वतंत्र प्रभार नितिन अग्रवाल एवं भाजपा शीर्ष नेतृत्व द्वारा संगठन के प्रदेश महामंत्री बृजेश शुक्ला को मद्य निषेध परिषद में उपाध्यक्ष बनाकर राज्य मंत्री दर्जा देकर व्यापारियों का सम्मान किया है। इस मनोनयन पर प्रदेश उपाध्यक्ष मंडल प्रभारी कृष्ण गोपाल मित्तल के नेतृत्व में संगठन के व्यापारियों ने कैंप कार्यालय पर एकत्र होकर हर्ष जताया और मिष्ठान खिलाकर एक दूसरे का मुंह मीठा कराया। इस दौरान मुख्य रूप से प्रदेश मंत्री बलविंदर सिंह, जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी, अध्यक्ष सर्राफा एसो. पवन वर्मा, प्रदेश युवा उपाध्यक्ष तरुण मित्तल, जिला युवाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह, जिला युवा महामंत्री भूपेंद्र गोयल सहित अन्य पदाधिकारियो एवं व्यापारियों द्वारा ढोल नगाड़ों के साथ मिष्ठान बांटते हुए खुशी मनाई गई। इस अवसर पर अनिल सिंघल, पंकज जैन, शिव कुमार सिंघल, हर्ष जैन, शीतल प्रसाद, विकास मित्तल, सुधीर कुमार, राहुल बंसल, अभिलक्ष मित्तल, मयंक गोयल, पवन अग्रवाल आदि व्यापारी मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  मंगलवार को जिला मुख्यालय घेरने सड़कों पर उतरेंगे किसान

Also Read This

13 अप्रैल 2026 के लिए मुजफ्फरनगर रूट डायवर्जन

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को बदले रहेंगे कई रास्ते, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर 13 अप्रैल 2026 को मुजफ्फरनगर में कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। जारी ट्रैफिक नोटिस के अनुसार शहर में अलग-अलग दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था बनी रहे। नोटिस में खास तौर पर जानसठ रोड, भोपा रोड, सहारनपुर रोड, जिला अस्पताल और शामली स्टैंड की ओर जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग बताए गए हैं। कुछ जगहों पर प्राइवेट और कमर्शियल वाहनों के लिए अलग रूट भी निर्धारित किया गया है। जानसठ रोड और भोपा रोड से जिला अस्पताल-सहारनपुर जाने वालों के लिए यह रूट जानसठ रोड और

Read More »

फर्जी कागज, सरकारी मोहर और जमीन का खेल; तितावी पुलिस ने खोली परतें

तितावी (मुजफ्फरनगर)। तितावी पुलिस ने फर्जी कागजात के सहारे जमीन का सौदा कर लाखों रुपये की कथित ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक लेखपाल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जमीन बेचने के नाम पर भरोसा दिलाकर रकम लेने, फिर कागजात को सही बताने और बाद में धमकी देने के आरोपों से जुड़ा है। थाना तितावी पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी है। जमीन की जरूरत थी, इसी बीच मिला सौदे का प्रस्ताव पुलिस को दी गई तहरीर में शामली जनपद के ग्राम महावतपुर निवासी नन्द किशोर पुण्डीर ने बताया कि उनकी

Read More »

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »

सुबह 8 से शाम 6 बजे तक डायवर्जन, 13 अप्रैल को शहर संभलकर निकलें

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित वीआईपी कार्यक्रम के मद्देनजर शहर की यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं। ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक कई प्रमुख मार्गों पर दबाव रहेगा और डायवर्जन लागू रहेगा। यह ट्रैफिक प्लान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे और नुमाइश मैदान में प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए बनाया गया है। जिन प्रमुख स्थानों पर ट्रैफिक प्रभावित रहने की आशंका है, उनमें सुजडू चुंगी, नुमाइश ग्राउंड, मीनाक्षी चौक, शिव चौक, नावल्टी चौक और जिला अस्पताल चौक शामिल हैं। पुलिस की अपील है कि आम लोग इन मार्गों से गुजरने से बचें और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें,

Read More »