तजुर्बे पर भारी पड़ा युवा जोश, अम्मार और मनीष जीते

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश कलेक्ट्रेट मिनिस्ट्रियल कर्मचारी संघ की जिला कार्यकारिणी के चुनाव का परिणाम सभी को चौंका रहा है। इस चुनाव में तजुर्बे को पराजित करते हुए युवा जोश ने दमदार जीत दर्ज की है। नई टीम को सभी ने बधाई दी। इसमें अध्यक्ष पद पर अम्मार हैदर और सचिव/मंत्री पद पर मनीष शर्मा ने शानदार विजय प्राप्त की।

उत्तर प्रदेश कलेक्ट्रेट मिनिस्ट्रियल कर्मचारी संघ की जिला कार्यकारिणी का गठन कर लिया गया है। इसके लिए सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी उप जिलाधिकारी मुख्यालय राजकुमार ने जिला कार्यकारिणी का चुनाव सम्पन्न कराया। नौ सदस्यीय कार्यकारिणी में अध्यक्ष, सचिव और कनिष्ठ उपाध्यक्ष के पदों पर निर्वाचन गुप्त मतदान के आधार पर कराया गया, जबकि शेष छह पदों पर सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का निर्वाचन सम्पन्न हुआ। अध्यक्ष पद पर युवा जोश और तुजुर्बे के बीच चुनाव देखने को मिला। यहां मशरूर हसन और अम्मार हैदर के बीच मुकाबला हुआ। अध्यक्ष पद की इस चुनावी जंग में कुल 85 मतों में से अम्मार हैदर ने 48 मत प्राप्त करते हुए अपनी सीनियर कर्मचारी मशरूर हसन को पराजित किया।

इसे भी पढ़ें:  एनएसए के जवाब से वाल्मीकि समाज में असंतोष

जबकि सचिव/मंत्री पद पर मनीष शर्मा 50 वोट प्राप्त कर विजयी रहे। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर पंकज कुमार ने 51 मत हासिल कर जीत दर्ज की। जबकि सर्व सहमति से सीता देवी वरिष्ठ उपाध्यक्ष, धीरजपाल शर्मा संयुक्त मंत्री, पुष्पेन्द्र सिंह संगठन मंत्री, शेखर वर्मा कोषाध्यक्ष, रमी मलिक सांस्कृतिक मंत्री और जनेश्वर सिंह सम्प्रेक्षक निर्वाचित हुए। कार्यकारिणी में अध्यक्ष पद पर अम्मार हैदर और सचिव पद पर मनीष शर्मा जैसे युवाओं का निर्वाचन होने से कलेक्ट्रेट में खुशी है और युवा कर्मचारियों को संगठन में अवसर देने पर सभी मतदाताओं का अध्यक्ष अम्मार हैदर ने आभार जताया। 

इसे भी पढ़ें:  गोयला गांव में गिरा लिंटर, बुजुर्ग महिला की दबकर मौत
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *