कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने मुरादाबाद, मंत्री कपिल देव ने सीतापुर में किया योग

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2024 का कार्यक्रम पूरे प्रदेश में धूमधाम से मनाया गया। इसके तहत विभिन्न जिलों में मंत्रियों और अधिकारियों को योग दिवस कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक संचालित कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इसके लिए मुख्यमंत्री की ओर से प्रदेश सरकार के सभी मंत्रियों को जिलों का आवंटन किया गया था। इसी क्रम में प्रदेश के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अनिल कुमार को जनपद मुरादाबाद और व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमशीलता राज्य मंत्री ;स्वतंत्र प्रभारद्ध कपिल देव अग्रवाल को जनपद सीतापुर आवंटित हुआ था। दोनों मंत्रियों के द्वारा अपने अपने आवंटित जनपदों में शुक्रवार को आयोजित 10वे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए लोगों को योग अपनाने के लिए प्रेरित करते हुए स्वयं भी योगाभ्यास किया।

इसे भी पढ़ें:  अंकित विहार में दो मजदूर गिरे, एक की मौत


अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को अधिक प्रभावशाली बनाने और योग के लाभों को अधिकतम लोगों तक पहुँचाने के उद्देश्य से 15 जून से 21 जून 2024 तक योग सप्ताह के रूप में मनाया गया। इस योग सप्ताह के दौरान विभिन्न स्थानों पर योग शिविरों और कार्यशालाओं का आयोजन किया गया। लोगों को योग के विभिन्न आसनों, प्राणायाम और ध्यान के लाभों से परिचित कराया गया। सीतापुर में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए बल्कि मानसिक शांति और संपूर्ण कल्याण के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। योग के माध्यम से हम अपने शरीर और मन को संतुलित और स्वस्थ रख सकते हैं। उन्होंने सभी को प्रतिदिन योग करने के लिए प्रेरित किया और इसे अपने दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने की सलाह दी।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-जौहरा अनाथालय के खिलाफ क्रांतिसेना ने किया प्रदर्शन


योगी सरकार योग के माध्यम से प्रदेशवासियों के स्वास्थ्य और कल्याण को सर्वाेपरि मानती है। सीतापुर में मंत्री कपिल देव अग्रवाल द्वारा आयोजित कार्यक्रम इस दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास किया, जिसने लोगों को योग के प्रति जागरूक किया और उन्हें एक स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। योग दिवस के कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिक, छात्र, शिक्षक और विभिन्न संगठनों के सदस्य शामिल हुए। सभी ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास किया और योग के महत्व को समझा। योग सप्ताह के आयोजन ने न केवल लोगों को योग के महत्व से अवगत कराया बल्कि उन्हें एक स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित भी किया।

दूसरी ओर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अनिल कुमार ने जनपद मुरादाबाद पहुंचकर योग दिवस मनाया। जिला प्रशासन के द्वारा कम्पनी बाग मुरादाबाद में आयोजित किये गये सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का मंत्री अनिल कुमार ने विधिवत शुभारंभ किया। यहां पर जिलाधिकारी मुरादाबाद मानवेन्द्र सिंह, सीडीओ सुमित यादव ने मंत्री अनिल कुमार का स्वागत किया। मंत्री ने लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए उनको योग एवं प्राणायाम को दिनचर्या बनाने के साथ ही पर्यावरण संरक्षण के लिए भी प्रेरित किया। मंत्री अनिल कुमार ने कम्पनी बाग में वृक्षारोपण भी किया। 

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-आउटसोर्स सफाई कर्मी ने अपने नायक से की मारपीट

Also Read This

पीएम मोदी बंगाल रैली में बड़ा हमला, बोले- बंगाल में अपराधियों को खुली छूट

कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित पीएम मोदी बंगाल रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तृणमूल कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में अपराधियों को खुली छूट मिली हुई है और बहन-बेटियों के खिलाफ दिल दहलाने वाले अपराध लगातार सामने आ रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि राज्य में विकास योजनाओं को भी राजनीतिक कारणों से प्रभावित किया गया है, जिससे गरीबों को उनका लाभ नहीं मिल पा रहा है।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा के समापन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। यह रैली पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा

Read More »

बिजनौर लापता छात्राएं हरिद्वार में मिलीं, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

बिजनौर लापता छात्राएं मामले में राहत भरी खबर सामने आई है। बोर्ड परीक्षा देने के बाद अचानक गायब हुई छह छात्राओं को पुलिस ने उत्तराखंड के हरिद्वार से सकुशल बरामद कर लिया। बरामदगी के बाद पुलिस ने सभी छात्राओं की काउंसलिंग कराई और परिजनों को पूरी जानकारी दी। इस घटना के बाद छात्राओं के परिजनों और क्षेत्र के लोगों में चिंता का माहौल बन गया था। बिजनौर के एक इंटर कॉलेज में गुरुवार को बोर्ड परीक्षा देने के बाद छह छात्राएं अचानक लापता हो गई थीं। गुरुवार रात से ही परिजनों ने छात्राओं की तलाश शुरू कर दी थी। शुक्रवार को परेशान परिजन चांदपुर थाने पहुंचे और घटना की सूचना देकर

Read More »

साफ्टवेयर इंजीनियर बना साधु, 15 साल पहले छोड़ गया था पत्नी और बच्चे, अचानक लौटा तो घरवाली ने कर दी पिटाई

मथुरा- मथुरा- बलदेव क्षेत्र में 15 साल पहले पत्नी और बच्चों को छोड़कर प्रेमिका के साथ रहने वाला युवक साधु के वेश में लौट आया। राया के मांट रेलवे क्रॉसिंग पर पत्नी ने उसे पकड़ लिया, जिसके बाद भीड़ ने कार का शीशा तोड़कर उसकी पिटाई कर दी और पुलिस उसे थाने ले गई। मथुरा के थाना बलदेव क्षेत्र में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। 15 साल पहले पत्नी और बच्चों को छोड़कर गया पति अचानक ही साधु के वेष में लौटा। सूचना मिलते ही पत्नी ने उसकी पीछा शुरू कर दिया। मांट रेलवे क्रॉसिंग पर उसे पकड़ लिया। इस दौरान पति की पिटाई कर दी। इस

Read More »