बेफिक्र पुरकाजी-मस्जिद में चोरी का खुलासा कराने पर चेयरमैन जहीर सम्मानित

मुजफ्फरनगर। आधी रात के बाद मस्जिद में घुसे तीन चोरों ने सभी की आंखों में धूल झोंककर पुरकाजी के मौहल्ला हलवाइयान स्थित मस्जिद अक्सा की करीब डेढ़ कुन्तल वजनी तिजोरी को चुरा लिया। मस्जिद में चोरी से लोगों में आक्रोश था, तो पुलिस के लिए भी चुनौती बनी थी। लोगों की जागती आंखों को तो चोर धोखा देने में कामयाब हो गये, लेकिन वो चेयरमैन पुरकाजी जहीर फारूकी एडवोकेट की तीसरी आंख से नहीं बच पाये और पुलिस इसी त्रिनेत्र से मिले सुराग के सहारे तीनों चोरों तक पहुंची और उनको भी उनके अंजाम तक पहुंचाकर मस्जिद की तिजोरी बरामद करने में कामयाबी पाई। पुलिस को चोरों तक पहुंचाने के लिए काम आई व्यवस्था के कारण शनिवार को मस्जिद कमेटी के जिम्मेदारों ने चेयरमैन पुरकाजी जहीर फारूकी को सम्मानित किया और उनके द्वारा नगर में सीसीटीवी लगवाने के काम की जमकर तारीफ भी की।

पुरकाजी नगर पंचायत प्राचीन भागवत पीठ शुकतीर्थ को पीर साबिर अली की कर्मस्थली से जोड़ने का काम करती है। इस नगर पंचायत को कुछ साल पहले दयनीय व्यवस्था और समस्याओं के कारण पहचाना जाता था, लेकिन नगर पंचायत में जब से जनता के वोट की ताकत से जहीर फारूकी ने चेयरमैनी संभाली पुरकाजी को पूरे देश में काम के सहारे नई पहचान मिली है। इस नगर पंचायत के पास अपना पब्लिक एड्रेस सिस्टम होने के साथ ही पूरे नगरीय क्षेत्र को तीसरी आंख यानि सीसीटीवी कैमरों के सहारे डिजीटल सिक्योरिटी के दायरे में रखा गया है। इस डिजीटल सिक्योरिटी के सहारे पुरकाजी पुलिस ने कई बड़ी घटनाओं को खोलने का काम किया और चेयरमैन जहीर फारूकी का यह त्रिनेत्र गलत धंधा करने वालों के लिए मुसीबत बना हुआ है। ऐसा ही एक प्रमाण हाल ही में मस्जिद में हुई चोरी की संवेदनशील घटना के खुलासे के रूप में जनता के सामने आया है।

दरअसल, 17 फरवरी की रात को पुरकाजी के मौहल्ला हलवाइयान में एचडीएफसी बैंक के सामने स्थित मस्जिद अक्सा में चोरी हुई। चोरों ने मस्जिद की 130 किलोग्राम की तिजोरी पर हाथ साफ कर दिया और गायब हो गये। सुबह मस्जिद का गल्ला चोरी होने का शोर मचा तो रोष फैल गया। लोग अंजान थे और पुलिस भी अंधेरे में थी, लेकिन इस संवेदनशीलता के बीच चेयरमैन जहीर फारूकी का बेजोड़ काम तीसरी आंख बनकर पुलिस के लिए रोशनी की किरण लाया। मस्जिद के बाहर नगर पंचायत पुरकाजी के सीसीटीवी कैमरे ने चोरों को कैद कर लिया था। पुलिस ने वीडियो फुटेज निकाली तो बाइक सवार तीन चोर चोरी करते हुए नजर आये। बाइक का नम्बर मिला, चोरों के चेहरे मिले तो उनकी पहचान करने में पुलिस को ज्यादा वक्त नहीं लगा और इसके दो दिन बाद ही पुलिस ने मुठभेड़ में इन शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया।

इसे भी पढ़ें:  फुट पेट्रोलिंग से सुधारेंगे जिले का स्वास्थ्यः संजय वर्मा

इस घटना का खुलासा करने में सीसीटीवी कैमरों की फुटेज ने भरपूर मदद की। ऐसे में नगर पंचायत चेयरमैन जहीर फारूकी के काम की सभी प्रशंसा कर रहे हैं। शनिवार को सामाजिक कार्यकर्ता शाहीन फरीदी के साथ मस्जिद हलवाइयान कमेटी के जिम्मेदारी मुकर्रम फरीदी, इरशाद फरीदी व शमशाद फरीदी के साथ दर्जनों लोग नगर पंचायत पुरकाजी कार्यालय पहुंचे और चेयरमैन जहीर फारूकी को फूल मालाओं से लादकर उनको शॉल ओढ़ाया और स्मृति चिन्ह देते हुए सम्मानित किया। लोगों ने उनकी कार्यशैली और व्यवस्था को लेकर जमकर तारीफ की। चौधरी तहसीन अहमद एडवोकेट ने कहा कि पुरकाजी कस्बे को जब से जहीर फारूकी की चेयरमैनी का दौर शुरू हुआ, तभी से पूरा पुरकाजी सुरक्षित महसूस करता है। मुकर्रम फरीदी और इरशाद फरीदी ने कहा कि उनके द्वारा कस्बे में सीसीटीवी कैमरों का जाल बिछाकर एक मजबूत सुरक्षा व्यवस्था देने का काम किया गया है, जो कई मामलों में बड़ी घटना टालने और बड़ी वारदात खोलने में मददगार बने हैं। आज पुरकाजी में रहने वाले लोग बेफिक्र हैं कि चेयरमैन पुरकाजी की तीसरी आंख उनकी हिफाजत में चौबीस घंटे खुली हुई है। आलम कुरैशी ने कहा कि आज पुरकाजी सफाई हो या विकास, सुरक्षा हो या फिर व्यवस्था, सभी पैमाने पर नई पहचान बना रहा है। दूसरे क्षेत्रों में जाने पर भी पुरकाजी का निवासी होने पर गर्व की अनुभूति होती है।

इसे भी पढ़ें:  मंडी पहुंचकर विशेष सचिव राजस्व ने परखी गेहूं खरीद की व्यवस्था

चेयरमैन जहीर फारूकी ने इस मौके पर कहा कि जनता ने मुझे लगातार दूसरी बार जिताकर नगर पंचायत में बड़ी जिम्मेदारी के साथ भेजा है, मेरा कर्तव्य बनता है कि मैं अपने पुरकाजी की आवाम को अधिक से अधिक सुविधाएं और सुरक्षा उपलब्ध करा सकूं। मेरा प्रयास है कि पुरकाजी एक हाईटेक नगर पंचायत बने और प्रदेश ही नहीं देश में इसका मुकाम नम्बर वन हो। इसमें उन्होंने सभी से सहयोग की अपील भी की। इस मौके पर शमशाद फरीदी, आलम कुरेशी, वसीम सलमानी, शाह आलम गोड सभासद, आदिल फरीदी, सुलेमान सभासद, हाफिज मोहसिन आदि लोग मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  पालिका को जमीन देने को तैयार नहीं दो गांवों के किसान

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  मेरठ रोड पर 18 बीघा भूमि पर

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  मंडी पहुंचकर विशेष सचिव राजस्व ने परखी गेहूं खरीद की व्यवस्थाफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि त्योहारों

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  मंडी पहुंचकर विशेष सचिव राजस्व ने परखी गेहूं खरीद की व्यवस्थाइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर के अनुसार, जब

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-भक्तों का कल्याण करने रथ पर सवार होकर निकले श्रीमहाकाललाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन के मापदंडों के अनुसार, उसका वजन

Read More »