MUZAFFARNAGAR-छपार टोल पर परिवार की पिटाई में मुकदमा दर्ज

मुजफ्फरनगर। दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे पर स्थित छपार टोल प्लाजा पर बुधवार की रात हरिद्वार से गंगा स्नान कर वापस लौट रहे एक परिवार पर टोल शुल्क को लेकर हुए विवाद में हमला करने और बच्चे पर पिस्टल तानकर परिवार को आतंकित करने के मामले में पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने टोल कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए एफआईआर दर्ज कर ली है। इस मामले में एसपी सिटी ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार की रात में जनपद अलीगढ़ निवासी रवि कुमार पुत्र प्यारेलाल अपने परिवार के साथ हरिद्वार में गंगा स्नान कर कार से वापस लौट रहा था। बताया गया कि उनकी कार पर फास्ट टैग नहीं लगा हुआ था। छपार थाना क्षेत्र में आने के बाद यहां स्थित टोल प्लाजा पर उन्होंने फोन पे से टोल शुल्क का भुगतान करने के लिए कहा था। आरोप है कि टोलकर्मियों ने उनकी नहीं सुनी और अभद्रता शुरू कर दी। इसका विरोध किया तो डंडों से हमला कर कार चला रहे रवि कुमार और उनके परिजन संजीव, विनीत, हेमलता, प्रीति, रुचि आदि को घायल कर दिया। पीड़ित रवि कुमार का आरोप है कि एक कर्मचारी ने बच्चे पर पिस्टल तान दी थी और उनको आतंकित किया गया। हमले की सूचना पर पहुंची छपार पुलिस सभी घायलों को थाने ले आई थी और उनको मेडिकल कराकर उपचार दिलाया। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें रवि के परिवार की महिलाएं टोल पर ही कर्मचारियों द्वारा किये गये हमले के बाद हंगामा करती नजर आ रही हैं।

इसे भी पढ़ें:  देवबंद सड़क हादसा: बाइक बचाने में पिकअप पलटी, 10 घायल

इस मामले में एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि 29 मई की देर रात्रि को थाना छपार पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि छपार टोल पर टोल कर्मियों द्वारा 01 कार सवार व उसके परिवार के साथ अभद्रता के साथ ही मारपीट की गई है। सूचना पर तत्काल थाना छपार पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर घटना का संज्ञान लिया गया तथा घायल हुए परिवार के लोगों को उपचार दिलाने के साथ ही परिवार की शिकायत पर हमलावर आरोपी टोल कर्मियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने कहा कि हमलावरों को जल्द पकड़ लिया जायेगा। थाना प्रभारी छपार रोजन्त त्यागी ने बताया कि पीड़ित रवि कुमार की तहरीर के आधार पर परिवार पर हमला करने वाले करीब आधा दर्जन टोल कर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। उन्होंने कहा कि आरोपियों की शीघ्र ही गिरफ्तारी की जायेगी। 

इसे भी पढ़ें:  एकता विहार गेट को हटाने की मांग, ईओ से मिले लोग

Also Read This

सुबह 8 से शाम 6 बजे तक डायवर्जन, 13 अप्रैल को शहर संभलकर निकलें

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित वीआईपी कार्यक्रम के मद्देनजर शहर की यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं। ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक कई प्रमुख मार्गों पर दबाव रहेगा और डायवर्जन लागू रहेगा। यह ट्रैफिक प्लान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे और नुमाइश मैदान में प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए बनाया गया है। जिन प्रमुख स्थानों पर ट्रैफिक प्रभावित रहने की आशंका है, उनमें सुजडू चुंगी, नुमाइश ग्राउंड, मीनाक्षी चौक, शिव चौक, नावल्टी चौक और जिला अस्पताल चौक शामिल हैं। पुलिस की अपील है कि आम लोग इन मार्गों से गुजरने से बचें और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें,

Read More »

खतौली में मिलावटी पनीर मामले में भाजपा सभासद रजत जैन गिरफ्तार

खतौली में मिलावटी पनीर बनाने के आरोपों से जुड़े मामले में भाजपा के नामित सभासद रजत जैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह पुलिस टीम ने उनके घर पर दबिश दी और उन्हें हिरासत में लेकर आगे की न्यायिक प्रक्रिया के लिए अदालत में पेश किया। इस कार्रवाई के बाद कस्बे में पूरे मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। यह मामला कोई नया नहीं है। इसकी शुरुआत 11 नवंबर 2025 को हुई उस कार्रवाई से मानी जा रही है, जब खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने खतौली क्षेत्र में रजत जैन से जुड़ी बताई गई एक डेयरी इकाई पर

Read More »

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-हैलो टैक्सी के नाम पर अधिवक्ता

Read More »