MUZAFFARNAGAR-पोस्टमार्टम हाउस पर रिश्वत मामले में मुकदमा दर्ज

मुजफ्फरनगर। पोस्टमार्टम हाउस पर युवक के शव का पोस्टमार्टम करने के नाम पर पीड़ित परिजनों से रिश्वत लेने के मामले में आरोपी बर्खास्त स्वीपर के खिलाफ अब स्वास्थ्य विभाग की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया है।

बता दें कि सरवट निवासी अनस नामक युवक ने शेरनगर के जंगल में जाकर आत्महत्या कर ली थी। युवक के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए जटमुझेडा स्थित पोस्टमार्टम हाउस पर भेजा था। यहां पर देर रात तक भी पीएम शुरू नहीं किया गया और परिजनों से पहले चिप व शराब के नाम पर दो दो हजार रुपये ले लिये गये। बाद में पीएम कराने के लिए दस हजार रुपये की और डिमांड की गई। रात एक बजे ही भाकियू तोमर के जिलाध्यक्ष निखिल चौधरी व अन्य पदाधिकारी वहां पहुंचे और हंगामा किया था। इसमें सीएमओ डा. सुनील तेवतिया ने गंभीरता दिखाते हुए एसीएमओ डॉ. अशोक कुमार और डॉ. शैलेश जैन की जांच कमेटी गठित करते हुए रिपोर्ट मांगी थी। जांच के आधार पर सीएमओ ने पीएम ड्यूटी करने वाले चिकित्सक डॉ. अजय प्रताप शाही का खतौली से चरथावल तबादला कर दिया था। फार्मासिस्ट दीपक को भी हटाकर शाहपुर भेज दिया था और संविदा सफाई कर्मचारी सुनील कुमार को दोषी मानते हुए उनको सेवा से बर्खास्त कर दिया गया था।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पत्नी के उत्पीड़न से परेशान युवक ने खाया जहर

अब इस प्रकरण में पोस्टमार्टम हाउस के नोडल अधिकारी और एसीएमओ डा. शैलेश जैन ने मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने नई मंडी थाने में दी तहरीर में बताया कि एक मई को मौहम्मद अनस पुत्र मेहराजुदीन निवासी मदीना कालोनी के शव का पोस्टमार्टम करने के सम्बंध में परिजनों से रिश्वत मांगने को लेकर एक वीडियो वायरल हुआ। सीएमओ ने प्रकरण का स्वतः संज्ञान लेते हुए दो सदस्यीय जांच समिति गठित कर दी थी। प्रारम्भिक जांच आख्या पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पोस्टमार्टम हाउस के चौकीदार स्वीपर सुनील कुमार की भूमिका संदिग्ध पाये जाने पर सेवा बर्खास्त कर दी गई। एसीएमओ की तहरीर पर नई मंडी पुलिस ने आरोपी सुनील के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही प्रारम्भ कर दी है। 

इसे भी पढ़ें:  लावारिसों की वारिस शालू सैनी बनी गरीब परिवार का सहारा

Also Read This

बलदेव मथुरा में टीबी जागरूकता अभियान, मुफ्त जांच पर जोर

मथुरा। बलदेव मथुरा में 24-02-2026 को टीबी जागरूकता अभियान बलदेव चलाया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बलदेव में आयोजित इस अभियान में मेडिकल छात्रों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को क्षय रोग के प्रति सचेत किया। अभियान का उद्देश्य समय रहते जांच और उपचार को बढ़ावा देना रहा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बलदेव के अधीक्षक एवं जिला क्षय रोग अधिकारी मथुरा के निर्देशन में यह कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें बरोली स्थित डी एस पेरामेडिकल एवं नर्सिंग कॉलेज के बीएससी नर्सिंग और फार्मेसी के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इसे भी पढ़ें:  प्रयागराज में एयरफोर्स का प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त, दोनों पायलट सुरक्षितनुक्कड़ नाटक के माध्यम से छात्रों ने टीबी के प्रमुख लक्षण

Read More »