MUZAFFARNAGAR-प्रधान संगठन के जिला प्रभारी सहित दस प्रधानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

मुजफ्फरनगर। सदर और चरथावल विकास खंड के तीन दर्जन से अधिक ग्रामों में हुए विकास कार्यों में धांधली और वित्तीय अनियमितता बरतने की शिकायत के साथ ही आरटीआई के तहत जानकारी मांगने पर आरटीआई कार्यकर्ता और भीम आर्मी के सदस्य की शिकायत के बाद अखिल भारतीय ग्राम प्रधान संगठन के जिला प्रभारी, शिवाजी सेना के अध्यक्ष सहित दस ग्राम प्रधानों के खिलाफ पुलिस ने जानलेवा हमला करने, मारपीट, धमकी देने और एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रधानों पर मुकदमा दर्ज होने के कारण जिले में हलचल मच गई है। प्रधान संगठन ने इस मामले में कड़ा आक्रोश जताते हुए जिले के अफसरों ने ग्राम प्रधानों को अपमानित करने के आरोप लगाते हुए कहा कि बिना जांच पड़ताल किये ही, मुकदमा दर्ज करने पर निष्पक्ष जांच की मांग की है। प्रधान संगठन ने इस मामले में एसएसपी और डीएम से मिलने के साथ ही बड़ा आंदोलन करने की भी चेतावनी दी। वहीं पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है। प्रधानों ने सीओ से भी फोन पर बात करते हुए अपना पक्ष रखा।

इसे भी पढ़ें:  पति ने नवविवाहित पत्नी की चुन्नी से गला घोटकर की हत्या

शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव निरमाना-निरमानी निवासी आरटीआई कार्यकर्ता भूपेन्द्र कुमार ने सदर और चरथावल ब्लॉक के तीन दर्जन से अधिक ग्रामों में हुए विकास कार्यों में गबन के आरोप लगाते हुए जांच की मांग की और उसके द्वारा इन ग्रामों में हुए विकास कार्यों के बारे में आरटीआई के तहत सूचना भी मांगी है। इस मामले को लेकर कई दिनों से हलचल चल रही है। अब भूपेन्द्र कुमार की तहरीर पर चरथावल पुलिस ने दस ग्राम प्रधानों के खिलाफ संगीन आरोपों में मुकदमा दर्ज किया है। बताया गया कि पुलिस ने अखिल भारतीय ग्राम प्रधान संगठन के जिला प्रभारी और चरथावल ब्लॉक अध्यक्ष अशोक पुण्डीर प्रधान बलवाखेड़ी, शिवाजी सेना के अध्यक्ष, लुहारी, बिरालसी, अकबरगढ़ सहित दस ग्रामों के प्रधानों को नामजद किया है। उनके खिलाफ मारपीट, धमकी के साथ ही जातिगत आधार पर आपत्तिजनक शब्द कहकर अपमानित करने का आरोप लगाया गया है। आरोपी बनाये गये इन ग्राम प्रधानों में कई प्रधान भाजपा से जुड़े हुए हैं। एक पूर्व प्रधानाचार्य भी शामिल बताया गया है। एसएचओ चरथावल इंस्पेक्टर जसवीर सिंह ने बताया कि आरटीआई कार्यकर्ता की तहरीर पर दस ग्राम प्रधानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की विवेचना सीओ सदर राजू कुमार साव द्वारा की जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  ईओ प्रज्ञा की सुन्दर पहल-शहर को स्वच्छ बनाने वाले अमृत सम्मानित

मुकदमा दर्ज होने की खबर मिलने पर संगठन के जिला प्रभारी और आरोपी प्रधान अशोक पुंडीर ने कहा कि निरमाना-निरमानी गांव के भूपेन्द्र नामक युवक ने सदर और चरथावल ब्लॉक के करीब 40-42 गांवों में हुए कार्यों की फर्जी शिकायत कर रखी है। इसी को लेकर कुछ लोगों ने भूपेन्द्र का विरोध किया, तो उसने उन पर मारपीट और धमकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने बिना जांच के ही फर्जी मुकदमा दर्ज कर लिया है। अशोक का आरोप है कि शिकायत के बाद भूपेन्द्र प्रधानों को ब्लैकमेल करते हुए अवैध रूप से पैसों की मांग कर रहा है। इसका यही काम है। पहले भी कई प्रधानों का उत्पीड़न किया है। अशोक ने कहा कि हमने सीओ और एसएचओ से फोन पर बात की है। ये फर्जी मुकदमा है। जांच कर लो, यदि हम दोषी हैं, तो सजा दी जाये। संगठन को अवगत करा दिया गया। उन्होंने कहा कि हम भूपेन्द्र के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज करायेंगे। निर्दोश प्रधानों के मान सम्मान को ठेस पहुंचाई जा रही है। हम सम्मान के प्रति कोई समझौता नहीं करेंगे। इस मामले में आंदोलन किया जायेगा। वहीं प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष अशोक राठी दूदाहेडी ने बताया कि भूपेन्द्र भीम आर्मी का कार्यकर्ता और आये दिन वो झूठी शिकायत करते हुए प्रधानों को ब्लैकमेल करता है। उसकी शिकायत पर मुकदमा करना निंदनीय है। पहले आरोपों की जांच होनी चाहिए थी। वो इस मामले में डीएम और एसएसपी से मिलेंगे। उत्पीड़न हुआ तो सभी प्रधान आंदोलन के लिए सड़कों पर उतरने को तैयार हैं। 

इसे भी पढ़ें:  होंडा शोरूम और किसानों की टयूबवेल पर चोरों ने साधा निशाना

Also Read This

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  महिला शिव भक्त की कांवड़ खंड़ित

Read More »

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »