चाट बाजार वेंडरों ने अस्वीकारा पालिका का ऑफर

मुजफ्फरनगर। शहर के टाउनहाल के बाहर लगने वाले चाट बाजार का मामला जस का तस ही बना नजर आ रहा है। बुधवार को दसवें दिन भी चाट बाजार के वेंडरों का धरना यथा स्थान जारी रहा। डीएम के आश्वासन के बाद वेंडरों को शहर में दूसरे विकल्प दिखाने का काम हुआ, लेकिन दो स्थान का भ्रमण कर वेंडरों ने पालिका प्रशासन के प्रस्ताव को खारिज करते हुए चाट बाजार के लिए टाउनहाल का स्थान ही मांगा।

नगरपालिका द्वारा इस वित्तीय वर्ष से टाउनहाल के बाहर गेट नम्बर एक से गेट नम्बर तीन तक मुख्य मार्ग पर लगाये जाने वाले चाट बाजार का ठेका नहीं छोड़ा और यहां का सौन्दर्यकरण कराये जाने की योजना के कारण इसे बंद कर बेरिकेडिंग कर दी गई है। रोजी-रोटी का स्थान छिनने के कारण चाट बाजार के वेंडर करीब दस दिन से धरने पर बैठे हैं। उनको सामाजिक संगठनों का समर्थन भी मिल रहा है। गत दिवस डीएम उमेश मिश्रा ने वेंडरों से वार्ता कर स्पष्ट कर दिया था कि पालिका के स्तर से उनको दूसरा स्थान दिया जायेगा, वो स्थान का भ्रमण कर अपनी पंसद से चुन लें, वहां तमाम व्यवस्था पालिका से कराई जायेगी, लेकिन टाउनहाल पर यह बाजार नहीं लगने दिया जायेगा।

इसे भी पढ़ें:  बिजनौर में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने की कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

इसी को लेकर बुधवार को सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप टाउनहाल पहुंचे और उन्होंने ईओ कार्यालय में धरनारत वेंडरों को बुलाकर उनसे वार्ता की। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट के निर्देश पर पालिका ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह वेंडरों को शहर में दूसरे स्थान दिखाने के लिए लेकर गई। बताया गया कि ईओ द्वारा जानसठ रोड ओवरब्रिज और गांधी कालोनी ओवरब्रिज के नीचे वाले स्थान विकल्प के तौर पर वेंडरों को दिखाये गये और टाउनहाल के बदले उनमें से कोई एक स्थान चुनने के लिए कहा, लेकिन वेंडरों ने दोनों ही स्थान रोजगार के लिए सही नहीं होने की बात कहकर उनके प्रस्ताव को खारिज कर दिया। वेंडर ईश कौशल, राजेश कुमार, सुलेमान, चन्द्र किरण आदि ने बताया कि उनको बेमियादी धरना खत्म नहीं हुआ है, वो लगातार जारी है। वो लोग गरीब हैं और उनकी कोई पहुंच नहीं है तो उनको सताया जा रहा है, उनसे रोजगार का अवसर छीना जा रहा है। उनकी रोजी रोटी बंद करा दी गई है। उन पर दूसरा स्थान चुनने का दबाव अफसर बना रहे हैं, लेकिन वो अपने आंदोलन पर अडिग हैं, जब तक उनको टाउनहाल पर ही स्थान नहीं दिया जाता, वो धरना खत्म नहीं करेंगे। गांधी कालोनी या जानसठ रोड ओवरब्रिज के नीचे स्थान सही नहीं है और वहां पर रोजगार नहीं किया जा सकता है। इसलिए उन्होंने दोनों स्थान का प्रस्ताव खारिज कर दिया है। टाउनहाल शहर के बीच है और वो विश्वास दिलाते हैं कि यहां पर बाजार लगाने की अनुमति मिलती है तो अतिक्रमण और दूसरी समस्या पैदा नहीं होने दी जायेगी।

इसे भी पढ़ें:  पत्नी ने किया रेलकर्मी का कत्ल... 17 अप्रैल 2024 में किया था प्रेम विवाह

सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप ने बताया कि डीएम के निर्देश पर पालिका पहुंचकर चाट बाजार के धरनारत वेंडरों से वार्ता की गई है। उनको समझा दिया गया है कि टाउनहाल के बाहर अब बाजार नहीं लगने दिया जायेगा, इसके बदले पालिका प्रशासन दूसरे विकल्प उनको दे रहा है, जो उचित लगे वो स्थान वो चुन सकते हैं। इसके लिए आज ईओ पालिका के साथ वेंडरों को कुछ स्थानों का भ्रमण कराकर विकल्प दिखाये गये हैं। उनको वहां पर पूरी व्यवस्था करने का भरोसा दिया गया है। 

इसे भी पढ़ें:  सिटी मजिस्ट्रेट ने एमआईटूसी को पालिका से दिलाये 32 लाख

Also Read This

नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने फीता काटकर किया निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का उद्घाटन

मेरठ रोड पर कुंजबिहारी अग्रवाल के लायंस आई सेंटर पर आयोजित शिविर से सैकड़ों मरीजों को मिला लाभ मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में मेरठ रोड स्थित केशवदास शांति देवी लायंस चैरिटेबल ट्रस्ट के लायंस आई सेंटर में बुधवार को निःशुल्क नेत्र जांच एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने मुख्य अतिथि के रूप में फीता काटकर किया। इस अवसर पर आई सेंटर के संस्थापक और शिविर आयोजक कुंजबिहारी अग्रवाल और संयोजक डॉ. अनुराधा वर्मा ने मुख्य अतिथि, अन्य अतिथियों, चिकित्सकों और नेत्र रोगियों का स्वागत किया। शिविर में अनुभवी नेत्र विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. अशोक कुमार सैनी द्वारा मरीजों की आंखों की

Read More »