MUZAFFARNAGAR-वार्ड 48 में चेयरपर्सन ने दी नये नलकूल की सौगात

मुजफ्फरनगर। इस बार आ रही गर्मियों में शहरी क्षेत्र में जलापूर्ति को बेहतर बनाने के लिए नगरपालिका परिषद् की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने नये नलकूपों के कार्य की शुरूआत कर दी है। शहर के वार्ड 48 में शनिवार की सुबह उन्होंने जलापूर्ति की व्यवस्था को और सुचारू तथा नियमित बनाये रखने के लिए नये नलकूप के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस दौरान क्षेत्रवासियों के द्वारा वार्ड सभासद शौकत अंसारी के नेतृत्व में कई साल से बनी जलापूर्ति की समस्या से निजात दिलाने के लिए चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप का स्वागत करते हुए उनका आभार जताया और कार्यप्रणाली की प्रशंसा भी की।

नगरपालिका परिषद् के वार्ड 48 के अन्तर्गत मौहल्ला लद्दावाला, शाहबुददीन पुर रोड आदि क्षेत्र में कई साल से जलापूर्ति को लेकर समस्या बनी हुई थी। इसके लिए शनिवार को यहां पर एक नया नलकूप स्थापित करने के कार्य का श्री गणेश हो गया। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप का वार्ड सभासद शौकत अंसारी के नेतृत्व में क्षेत्र के सैंकड़ों लोगों ने बुके देकर स्वागत किया। यहां फीता काटकर चेयरपर्सन ने नये नलकूप की स्थापना के लिए बोरिंग कार्य का शुभारंभ किया।

इसे भी पढ़ें:  बलरामपुर में दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से दिल्ली जा रही बस में आग, 3 की मौत

इस दौरान उन्होंने बताया कि इस साल गर्मी के मौसम में शहरी क्षेत्र की जलापूर्ति को बेहतर करने का हम प्रयास कर रहे हैं। कई नये नलकूप स्थापित कराने के साथ ही नई पाइपलाइन बिछाने का कार्य भी किया जाना प्रस्तावित है। इन कार्यों का शुभारंभ आज वार्ड 48 से किया गया है। यहां पर कुछ क्षेत्र में पानी का प्रेशर कम होने के कारण घरों में आपूर्ति नहीं होने से पिछले कुछ समय से परेशानी की शिकायत मिल रही थी। पूर्व में यहां पर नये नलकूप की स्थापना का निर्णय लिया गया और आज इस कार्य को हम कराने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि 10 एचपी क्षमता के इस नलकूप की स्थापना के लिए 15वें वित्त आयोग से करीब 25 लाख रुपये खर्च किये जायेंगे, यह कार्य जल्द से जल्द कराने का निर्देश ठेकेदार को दिया गया है, ताकि जनता को लाभ मिल सके।

इसे भी पढ़ें:  सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था जोशीला वीडियो, हवालात में आते ही अक्ल हुई दुरूस्त


इस दौरान वार्ड सभासद शौकत अंसारी ने चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप की कार्यप्रणाली और सभी को साथ लेकर चलने की नीति की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह शहरवासियों का सौभाग्य है कि मीनाक्षी स्वरूप जैसी चेयरपर्सन यहां मिली है। कई वर्ष से क्षेत्र में जलापूर्ति बाधित होने से परेशानी बनी थी। अब यहां पर करीब 25 लाख की लागत से नया नलकूप बनने से यह समस्या सुधरेगी और गर्मियों से पहले ही यह उनकी तरफ से इस क्षेत्र के लोगों को बड़ी सौगात है, वो जनता की ओर से उनका आभार व्यक्त करते हैं। इस दौरान मुख्य रूप से नगरपालिका के एई जलकल सुनील कुमार, जेई जलकल धर्मवीर सिंह, सभासद शौकत अंसारी, समाजसेवी विवेक गर्ग के अलावा शफीक थानवी, मेहर इलाही, इमरान, शाहनवाज, इरफान अब्बासी, नाजिम सलमानी, नफीस मास्टर, तरन्नुम अहमद, तनवीर अंसारी, सरसार खान, बंदा धोबी, नौशाद अंसारी, सनव्वर अंसारी, डा. अल्ताफ आदि मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  कठिन परिश्रम ही सफलता का मूल मंत्रः कपिल देव

Also Read This

सुबह 8 से शाम 6 बजे तक डायवर्जन, 13 अप्रैल को शहर संभलकर निकलें

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित वीआईपी कार्यक्रम के मद्देनजर शहर की यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं। ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक कई प्रमुख मार्गों पर दबाव रहेगा और डायवर्जन लागू रहेगा। यह ट्रैफिक प्लान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे और नुमाइश मैदान में प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए बनाया गया है। जिन प्रमुख स्थानों पर ट्रैफिक प्रभावित रहने की आशंका है, उनमें सुजडू चुंगी, नुमाइश ग्राउंड, मीनाक्षी चौक, शिव चौक, नावल्टी चौक और जिला अस्पताल चौक शामिल हैं। पुलिस की अपील है कि आम लोग इन मार्गों से गुजरने से बचें और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें,

Read More »

खतौली में मिलावटी पनीर मामले में भाजपा सभासद रजत जैन गिरफ्तार

खतौली में मिलावटी पनीर बनाने के आरोपों से जुड़े मामले में भाजपा के नामित सभासद रजत जैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह पुलिस टीम ने उनके घर पर दबिश दी और उन्हें हिरासत में लेकर आगे की न्यायिक प्रक्रिया के लिए अदालत में पेश किया। इस कार्रवाई के बाद कस्बे में पूरे मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। यह मामला कोई नया नहीं है। इसकी शुरुआत 11 नवंबर 2025 को हुई उस कार्रवाई से मानी जा रही है, जब खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने खतौली क्षेत्र में रजत जैन से जुड़ी बताई गई एक डेयरी इकाई पर

Read More »

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में 26 जनवरी

Read More »