अवैध होर्डिंग लगाने पर भड़की चेयरपर्सन मीनाक्षी, टीम भेजकर जब्त कराये

मुजफ्फरनगर। शहरी क्षेत्र में अवैध होर्डिंग का मकड़जाल सख्ती के बावजूद भी खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। शहर की मुख्य सड़कों में शुमार एटूजेड रोड पर पाथ वे बनाने के लिए नगर पालिका के द्वारा साइड पटरी का निर्माण कराया जा रहा है, अभी यह निर्माण पूर्ण भी नहीं हो पाया और यहां पर रातों रात विज्ञापन एजेंसियों ने बिना अनुमति के ही सड़क किनारे निर्माण को क्षतिग्रस्त करते हुए होर्डिंग ठोंक दिये। इसकी शिकायत मिलने पर चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की और तत्काल ही कर निर्धारण अधिकारी को टीम के साथ मौके पर भेजकर होर्डिंग जब्त कराते हुए कार्यवाही करने के निर्देश दिये। पालिका टीम ने मौके से करीब 12 होर्डिंग जब्त कर विज्ञापन एजेंसियों को नोटिस देने की तैयारी की है।

इसे भी पढ़ें:  मंडलायुक्त ने कचहरी में किया नवीन सड़कों का लोकार्पण

नगरपालिका परिषद् के द्वारा एटूजेड रोड पर नगरपालिका परिषद् के द्वारा पाथ वे के लिए साइड पटरी का निर्माण कराया जा रहा है। चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप को शिकायत मिली कि एटूजेड रोड पर साइड पटरी पर अभी निर्माण कार्य भी पूरा नहीं हुआ और यहां पर रातों रात ही सड़क किनारे 10-12 होर्डिंग लगा दिये गये, जिनकी कोई अनुमति भी पालिका प्रशासन के द्वारा नहीं दी गई है। यह शिकायत मिलने पर चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने सख्त नाराजगी व्यक्त करते हुए कर निर्धारण अधिकारी दिनेश कुमार को तत्काल ही मौके पर पहुंचकर जांच करने और अवैध होर्डिंग को हटवाते हुए जब्त कर विज्ञापन एजेंसियों के खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश दिये। चेयरपर्सन के आदेश के बाद कर निर्धारण अधिकारी दिनेश कुमार विभागीय टीम के साथ मौके पर पहुंचे और यहां पर व्यापारी नेता संजय मित्तल ने उनको अवैध होर्डिंग की शिकायत करते हुए अपनी नाराजगी जताई। इसी बीच वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप, युवा भाजपा नेता पूर्व सभासद विकल्प जैन, पालिका सभासद राजीव शर्मा, मनोज वर्मा, समाजसेवी अनिल ऐरन भी वहां पर पहुंच गये। यहां पर सभासदों ने भी अवैध होर्डिंग को लेकर कर निर्धारण अधिकारी के समक्ष कड़ा ऐतराज जताया।

इसे भी पढ़ें:  पेड़ पर चोर की अफवाह से मचा हड़कंप, आधी रात सैकड़ों लोग दौड़े

कर निर्धारण अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आदेश पर एटूजेड रोड का निरीक्षण किया गया। यहां पर सड़क किनारे साइड पटरे पर ही 10-12 अवैध होर्डिंग लगे हुए पाये गये। इनकी जांच की तो इनमें भारती एडवरटाइजिंग एवं अपैक्स एडवरटाईजर्स सहित छह एजेंसियों के होर्डिंग लगे हुए मिले हैं। कहा कि इन एजेंसियों ने शहर में कुछ स्थानों पर अपने होर्डिंग लगाने की अनुमति के लिए आवेदन पालिका में किया है, लेकिन अभी इनको स्वीकृति नहीं मिली हैै और एटूजेड रोड पर इन विज्ञापन एजेंसियों के द्वारा कोई भी प्रचार साइट विकसित करने की अनुमति नहीं मांगी है। टीम को लगाकर तत्काल जांच के बाद ही अवैध पाये जाने पर मौके पर ही इन होर्डिंग को हटवाने का काम किया गया है। बिना अनुमति के होर्डिंग लगाये जाने के लिए सभी विज्ञापन एजेंसियों को नोटिस भेजकर जवाब मांगा जायेगा। 

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR---आईजीएल के गडढ़े बने नासूर, डीएम से मिले सभासद

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  आजाद समाज पार्टी का प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं को

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  मंडलायुक्त ने कचहरी में किया नवीन सड़कों का लोकार्पणफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि त्योहारों के दौरान

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  कोडिन कफ सिरप कांड के दोषी को उल्टा लटका देंगे, अखिलेश बचा नहीं सकते: केशव मौर्य इसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  PALIKA IMPACT-तीन महीने में शहर के छह कूड़ा डलावघर बंदलाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन के मापदंडों के अनुसार, उसका वजन

Read More »