लापरवाही बरतने पर चेयरपर्सन मीनाक्षी ने सफाई नायक को हटाया

मुजफ्फरनगर। नगर में सफाई व्यवस्था को सुचारू और सुदृढ़ बनाने के लिए कर्मचारियों को ड्यूटी के प्रति जिम्मेदार और जवाबदेह बनाया जा रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को भी पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप पालिका के अफसरों और सभासदों के साथ शहर के दो वार्डों में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान भारी खामी पाये जाने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्यवाही सफाई नायक को उनके मूल पद सफाई कर्मी पर भेजने के साथ ही वेतन रोकने के निर्देश दिये और नदारद मिले दो सफाई कर्मचारियों का भी वेतन काटने के लिए कहा गया।

शहर के वार्डों में सफाई व्यवस्था को दुरूस्त करने के लिए पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप के द्वारा वार्डों के औचक निरीक्षण का अभियान शुरू किया गया है। वो लगातार प्रतिदिन सुबह पालिका अफसरों व सभासदों को साथ लेकर निरीक्षण पर निकल रही हैं। इस दौरान मिल रही लापरवाही को लेकर वो कार्यवाही भी कर रही हैं। बुधवार को मीनाक्षी स्वरूप शहर के वार्ड 23 और वार्ड 39 कच्ची सड़क क्षेत्र में औचक निरीक्षण पर निकलीं। वार्ड 23 में पहुंचने के बाद उन्होंने सफाई नायक और कर्मचारियों की उपस्थिति की जानकारी ली तो सभासद अमित पाल ने बताया कि यहां पर सफाई कर्मचारी जरूरत से काफी कम हैं। लिस्ट निकलवाई तो पता चला कि यहां पर 12 कर्मचारी तैनात हैं, लेकिन आते केवल 8 ही हैं, जिनमें चार महिलाएं हैं। मौके पर दो कर्मचारी अनीता पत्नी राजकुमार और अविनाश नदारद पाये गये। जबकि दूसरे वार्ड में तैनात कर्मचारी यहां पर कार्यरत मिला। वहीं एक महिला कर्मचारी गीता पत्नी नीटू भी मिली, जोकि अनीता के एवज में यहां कार्य कर रही थी। सफाई कर्मचारियों के बारे में सफाई नायक विरेन्द्र सिंह संतोष जनक उत्तर नहीं दे पाये तो इसके गंभीर अनियमितता और लापरवाही मानते हुए पालिकाध्यक्ष ने कड़ी नारजागी जताई और उनको मूल पद सफाई कर्मचारी पर ही भेजने और वेतन रोकने के निर्देश दिए। साथ ही अनीता और अविनाश का भी एक दिन का वेतन काटने के लिए कहा गया है। वार्ड 39 में निरीक्षण के दौरान सफाई कर्मचारी और सफाई नायक समय से उपस्थित मिले और सफाई कार्य के प्रति यहां के सभासद रविकांत शर्मा व लोगों ने संतोष जाहिर किया।

पालिका अध्यक्ष ने कहा कि यह औचक निरीक्षण निरंतर जारी रहेगा। ड्यूटी के प्रति सभी को जिम्मेदारी निभानी होगी। लापरवाही हम बर्दाश्त नहीं करेंगे। आज कम्पनी बाग का भी निरीक्षण कर वहां पर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया गया और आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये हैं। ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने बताया कि चेयरपर्सन के निर्देश पर वार्ड 23 के कार्यवाही सफाई नायक विरेन्द्र कुमार को मूल पद पर भेज दिया गया है। उनकी ड्यूटी सफाई कर्मचारी के रूप में चारों रैन बसेरों में सफाई व्यवस्था के लिए लगाई गई है। वेतन पर रोक लगाने के लिए नगर स्वास्थ्य अधिकारी को कहा गया है। पालिका की नियमित कर्मचारी अनीता द्वारा अपने स्थान पर दूसरी महिला को लगाने के लिए स्पष्टीकरण मांगा जा रहा है। निरीक्षण के दौरान सभासद कुसुमलता पाल, मनोज वर्मा, मोहित मलिक, रविकांत शर्मा, अमित पाल, ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अतुल कुमार, सफाई निरीक्षक प्लाक्षा मैनवाल आदि मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  दून वैली पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया ‘मदर्स डे

Also Read This

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  दून वैली पब्लिक स्कूल में धूमधाम

Read More »

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »