चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने मन्दबुद्धि बच्चों को बांटी जर्सी

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने बुधवार को जानसठ रोड स्थित मन्दबु(ि बच्चों के लिए संचालित किये जा रहे प्रशिक्षण संस्थान में पहुंचकर बच्चों से मुलाकात की, उनके प्रशिक्षण को लेकर जानकारी प्राप्त की और यहां पर प्रशिक्षण पा रहे बच्चों को गरम जर्सी वितरित की। इस दौरान उन्होंने संस्थान चला रहे लोगों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि इन बच्चों के विकास के लिए वो हर समय सहयोग के लिए तैयार हैं। इस तरह के कार्य के लिए समाज के सम्पन्न लोगों से भी आगे आने की अपील की।

इसे भी पढ़ें:  कर्मयोगी हरबंस लाल गोयल के सेवा समर्पण को किया नमन

जानसठ रोड स्थित आशादीप मन्दबु(ि एवं मूक बधिर बाल प्रशिक्षण संस्थान में बुधवार को भारत विकास परिषद् सम्राट शाखा द्वारा जर्सी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में नगरपालिका परिषद् की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप और सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस संस्थान में जिन बच्चों की सेवा करते हुए उनके शारीरिक विकास के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है, यह पुण्य का कार्य है। ऐसे कार्यों के लिए समाज के हर संपन्न व्यक्ति को आगे आना चाहिए। उन्होंने भी अपने स्तर से प्रशिक्षण संस्थान को हर संभव मदद दिए जाने का भी भरोसा दिलाया। साथ ही जर्सी वितरण कार्य की भी सराहना की गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया, कीमती लाल जैन, डा. सुनील कुमार, लोकेश चंद्र, राजेंद्र गोयल, पी. के. गुप्ता, होती लाल शर्मा, नीरू जैन व अन्य लोग उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  गंगा घाट पर डीएम ने की सफाई, सीएम प्रोग्राम को परखी व्यवस्था

Also Read This

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-जौहरा अनाथालय के खिलाफ क्रांतिसेना ने

Read More »

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »