चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने किया पालिका कार्यालय का निरीक्षण

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने सोमवार की सुबह अचानक टाउनहाल पहुंचकर पालिका के विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण करते हुए जहां पालिका अफसरों और कर्मचारियों की उपस्थिति को परखा वहीं विभागीय कार्यों की प्रगति को भी लेकर भी उन्होंने विभिन्न पटलों पर पहुंचकर जानकारी ली। साथ ही शहर की सफाई व्यवस्था, निर्माण कार्य और पथ प्रकाश के लिए चल रहे कार्यों की प्रगति को लेकार अद्यतन स्थिति की जानकारी भी ली। यहां पर लेट लतीफ कुछ कर्मचारियों के प्रति उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए कड़ी नसीहत भी दी।

नगरपालिका परिषद् की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप सोमवार को करीब दस बजे टाउनहाल पहुंची और उनके द्वारा कर्मचारियों की उपस्थिति को परखने के लिए उपस्थिति पंजिका अपने कब्जे में लेते हुए जांच की। कुछ कर्मचारी नहीं पहुंच पाये थे, लेकिन थोड़ी देर में ही वो ड्यूटी पर उपस्थित हुए तो देरी से आने के कारण चेयरपर्सन ने उनको कार्य के प्रति जवाबदेह बनने की नसीहत देते हुए कहा कि यदि सुधार नहीं हुआ तो उनके खिलाफ कार्यवाही की जायेगी। इसके साथ ही उन्होंने स्वास्थ्य विभाग, पथ प्रकाश विभाग, जलकल आदि कार्यालयों का भी निरीक्षण किया तथा विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों को जनता की शिकायतों का तत्काल निस्तारण करने, साफ सफाई और पेयजलापूर्ति के साथ ही पथ प्रकाश की व्यवस्था तथा प्रस्तावित कार्यों को जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिये। इस दौरान सभासद मनोज वर्मा, अन्नू कुरैशी, अमित पटपटिया, शलभ गुप्ता एडवोकेट, मुख्य सफाई निरीक्षक योगेश गोलियान भी उनके साथ रहे।

इसके बाद उन्होंने शाम के समय कम्पनी बाग का निरीक्षण करते हुए वहां पर चल रहे कार्यों और सफाई आदि का भी जायजा लिया। चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप यहां पर मालियों और सफाई कर्मचारियों की हाजिरी भी चैक की गई। सभी उपस्थित पाये गये। उन्होंने सफाई पर विशेष जोर देते हुए कहा कि यहां किसी भी स्तर पर इसमें चूक न की जाये। यहीं पर अर्वाचीन पब्लिक स्कूल एवं इण्टर कॉलेज के बच्चों के साथ उत्तर प्रदेश भारत एवं स्काउट गाइड का चल रहे शिविर में भी चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। भारत भूषण अरोरा ने उनका व सभासदों राजीव शर्मा, मनोज वर्मा का कॉलर भेंट कर सम्मान किया गया। स्काउट एवं गाइड ने यहां पर कैम्पिंग का शानदार प्रदर्शन किया गया।

वहीं रविवार की शाम चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप द्वारा पालिका सभाकक्ष में सभासदों और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ गोधरा कांड पर बनी फिल्म साबरमती द रिपोर्ट भी देखी। उन्होंने कहा कि यह फिल्म समाज को कई सीख देने का काम करती है। इसकी कहानी ने यही साबित किया है कि आप अन्याय के खिलाफ सच का रास्ता न छोडें तो अन्ततः आपकी जीत होगी। उस दौर में हुई एक गलत घटना को दिखाया गया है। इसमें गलत और सही सभी को पता है, लेकिन ऐसी कहानियों से नई पीढ़ी को सीख लेनी है और सीख यही है कि किसी भी परिस्थिति में सच का साथ नहीं छोड़ना चाहिए और समाज तथा राष्ट्रहित के लिए सभी को अपना योगदान देना चाहिए। इस दौरान चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के साथ ही सभासद राजीव शर्मा, मनोज वर्मा, हनी पाल, मोहित मलिक, अमित पाल, नवनीत गुप्ता, अमित पटपटिया, भाजपा उपाध्यक्ष बिजेन्द्र सिंह, सभासद पति शोभित गुप्ता आदि मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में विज्ञान के साथ शिक्षा अनुभव पर दो दिवसीय संगोष्ठी संपन्न

Also Read This

पीएम मोदी बंगाल रैली में बड़ा हमला, बोले- बंगाल में अपराधियों को खुली छूट

कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित पीएम मोदी बंगाल रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तृणमूल कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में अपराधियों को खुली छूट मिली हुई है और बहन-बेटियों के खिलाफ दिल दहलाने वाले अपराध लगातार सामने आ रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि राज्य में विकास योजनाओं को भी राजनीतिक कारणों से प्रभावित किया गया है, जिससे गरीबों को उनका लाभ नहीं मिल पा रहा है।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा के समापन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। यह रैली पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा

Read More »

बिजनौर लापता छात्राएं हरिद्वार में मिलीं, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

बिजनौर लापता छात्राएं मामले में राहत भरी खबर सामने आई है। बोर्ड परीक्षा देने के बाद अचानक गायब हुई छह छात्राओं को पुलिस ने उत्तराखंड के हरिद्वार से सकुशल बरामद कर लिया। बरामदगी के बाद पुलिस ने सभी छात्राओं की काउंसलिंग कराई और परिजनों को पूरी जानकारी दी। इस घटना के बाद छात्राओं के परिजनों और क्षेत्र के लोगों में चिंता का माहौल बन गया था। बिजनौर के एक इंटर कॉलेज में गुरुवार को बोर्ड परीक्षा देने के बाद छह छात्राएं अचानक लापता हो गई थीं। गुरुवार रात से ही परिजनों ने छात्राओं की तलाश शुरू कर दी थी। शुक्रवार को परेशान परिजन चांदपुर थाने पहुंचे और घटना की सूचना देकर

Read More »

साफ्टवेयर इंजीनियर बना साधु, 15 साल पहले छोड़ गया था पत्नी और बच्चे, अचानक लौटा तो घरवाली ने कर दी पिटाई

मथुरा- मथुरा- बलदेव क्षेत्र में 15 साल पहले पत्नी और बच्चों को छोड़कर प्रेमिका के साथ रहने वाला युवक साधु के वेश में लौट आया। राया के मांट रेलवे क्रॉसिंग पर पत्नी ने उसे पकड़ लिया, जिसके बाद भीड़ ने कार का शीशा तोड़कर उसकी पिटाई कर दी और पुलिस उसे थाने ले गई। मथुरा के थाना बलदेव क्षेत्र में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। 15 साल पहले पत्नी और बच्चों को छोड़कर गया पति अचानक ही साधु के वेष में लौटा। सूचना मिलते ही पत्नी ने उसकी पीछा शुरू कर दिया। मांट रेलवे क्रॉसिंग पर उसे पकड़ लिया। इस दौरान पति की पिटाई कर दी। इस

Read More »