पालिका इंटर कॉलेज के निर्माण कार्य में खराब गुणवत्ता पर चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप सख्त

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने अधिकारियों और कर्मचारियों को कार्य के प्रति जवाबदेह बनाने के लिए सख्त रवैया अपनाया हुआ है। ऐसे में वो लगातार औचक निरीक्षण और भ्रमण करते हुए जहां कार्यों की प्रगति को परख रही हैं, वहीं निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को भी जांचा जा रहा है। ऐसे में नगरपालिका कन्या इंटर कॉलेज में चल रहे निर्माण और मरम्मत कार्य को लेकर किये गये निरीक्षण में चेयरपर्सन द्वारा अनियमितता और खराब गुणवत्ता मिलने पर उन्होंने ठेकेदार के प्रति नाराजगी जताते हुए जेई निर्माण को जांच करने और गुणवत्तापरक कार्य कराने के निर्देश दिये हैं, वहीं ड्यूटी से नदारद तीन कर्मियों के वेतन पर रोक लगाई है।

चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप द्वारा 16 दिसम्बर को टाउनहाल और नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया गया था। इस दौरान मिली खामियों पर उन्होंने एक्शन लिया है। टाउनहाल पहुंचने के बाद उन्होंने उपस्थिति पंजिकाओं का निरीक्षण किया। इसमें कई अधिकारी और कर्मचारी नदारद पाये गये। इनमें राजस्व निरीक्षक विजय कुमार, बीसी वसीम अहमद, रोहित लहरी और अनुचर सोनू बिना पूर्व सूचना के ड्यूटी से गायब थे। चेयरपर्सन ने तीनों के एक दिन के वेतन आहरण पर रोक लगा दी है। साथ ही उन्होंने ईओ को निर्देश दिये कि सभी विभागों की उपस्थिति पंजिका मुख्य कार्यालय में ही रखी जायें और एक मूवमेंट रजिस्टर बनाया जाये, जिसमें कार्यालय छोड़ने से पहले अधिकारी और कर्मचारी अपने हस्ताक्षर से कारण का उल्लेख करते हुए एंट्री दर्ज करायेंगे। इसके बिना कोई भी अधिकारी, लिपिक या कर्मचारी कार्यालय से गायब नहीं रहेगा।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-अस्पतालों की अवैध पार्किंग को लेकर पालिका ने शुरू कराई जांच

चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने पालिका कन्या इंटर कॉलेज के निर्माण कार्य में मिली खराब गुणवत्ता और अनियमितता को लेकर भी सख्त कदम उठाते हुए जेई निर्माण कपिल कुमार को जांच करने के लिए कहा है। उन्होंने बताया कि जब वो निरीक्षण के लिए पहुंची तो वहां पर कुछ कक्षों की दीवारों में दरारें पाई गई, इन दरारों को भरने के बजाये ठेकेदार ने पुट्टी भरकर इनको छिपाने का काम किया। तत्काली ही जेई को मौके पर बुलाकर ठेकेदार के कार्य में गुणवत्ता की कमी को लेकर कार्यवाही और जांच के साथ ही गुणवत्ता परक कार्य अपनी निगरान में कराने के निर्देश दिये गये। उन्होंने कहा कि आगामी 22 दिसम्बर को यूपी पीसीएस की परीक्षा होनी है, इसके लिए विद्यालय के 20 कक्षों को आवंटित किया गया है। ऐसे में अधिकारियों का निरीक्षण भी यहां पर होना है, इसके दृष्टिगत ही यहां पर निर्माण कार्य गुणवत्ता परक कराने पर जोर दिया गया है। साथ ही विद्यालय का खराब जनरेटर ठीक कराने और विद्यालय के मैदान के बीच बना मंच समतल करते हुए कोटा स्टोन के प्रयोग से नया मंच बनवाने के निर्देश भी जेई निर्माण को दिये गये हैं।

इसे भी पढ़ें:  युवती ने घर बुलाया, गालियां दीं, बंधक बनाकर पिटवाया, युवक ने किया सुसाइड

एमडीए की महायोजना पर कमिश्नर ने बोर्ड बैठक में की चर्चा

मुजफ्फरनगर। एमडीए द्वारा लाई जा रही महायोजना 2031 के प्रस्तावों को पारित करने के लिए बुधवार को एमडीए सभाकक्ष में आयोजित की गई बोर्ड मीटिंग के दौरान सहारनपुर मंडल कमिश्नर डॉ. )षिकेष भास्कर यशोद द्वारा अधिकारियों के साथ मिलकर चर्चा की और कई अहम प्रस्ताव को पारित किया गया। इस मीटिंग में मुख्य रूप से डीएम उमेश मिश्रा, एमडीए उपाध्यक्ष कविता मीणा, चेयरमैन पालिका मीनाक्षी स्वरूप के अलावा अन्य बोर्ड सदस्य भी उपस्थित रहे। 

इसे भी पढ़ें:  UPDET--मुजफ्फरनगर में छात्रवृत्ति के 46 लाख पी गए दस शिक्षण संस्थान

Also Read This

खतौली में मनोज चौधरी का जनसंपर्क अभियान, 13 अप्रैल की जनसभा पर जोर

खतौली। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज चौधरी ने खतौली विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे बातचीत की और स्थानीय स्तर पर सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरतों से जुड़े मुद्दों पर उनकी राय सुनी। ग्राम भ्रमण के दौरान कई जगह लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। ग्रामीणों ने अपने इलाके की समस्याएं सामने रखीं, वहीं कुछ लोगों ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का जिक्र भी किया। कई स्थानों पर लंबित कामों को जल्द पूरा कराने की मांग भी उठी। इसे भी पढ़ें:  BAPPA BIRTH DAY-भक्तों का कल्याण करने स्वर्ण रथ पर निकले गणपतिजनसंपर्क

Read More »
13 अप्रैल 2026 के लिए मुजफ्फरनगर रूट डायवर्जन

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को बदले रहेंगे कई रास्ते, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर 13 अप्रैल 2026 को मुजफ्फरनगर में कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। जारी ट्रैफिक नोटिस के अनुसार शहर में अलग-अलग दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था बनी रहे। नोटिस में खास तौर पर जानसठ रोड, भोपा रोड, सहारनपुर रोड, जिला अस्पताल और शामली स्टैंड की ओर जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग बताए गए हैं। कुछ जगहों पर प्राइवेट और कमर्शियल वाहनों के लिए अलग रूट भी निर्धारित किया गया है। जानसठ रोड और भोपा रोड से जिला अस्पताल-सहारनपुर जाने वालों के लिए यह रूट जानसठ रोड और

Read More »

फर्जी कागज, सरकारी मोहर और जमीन का खेल; तितावी पुलिस ने खोली परतें

तितावी (मुजफ्फरनगर)। तितावी पुलिस ने फर्जी कागजात के सहारे जमीन का सौदा कर लाखों रुपये की कथित ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक लेखपाल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जमीन बेचने के नाम पर भरोसा दिलाकर रकम लेने, फिर कागजात को सही बताने और बाद में धमकी देने के आरोपों से जुड़ा है। थाना तितावी पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी है। जमीन की जरूरत थी, इसी बीच मिला सौदे का प्रस्ताव पुलिस को दी गई तहरीर में शामली जनपद के ग्राम महावतपुर निवासी नन्द किशोर पुण्डीर ने बताया कि उनकी

Read More »

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »