युवती ने घर बुलाया, गालियां दीं, बंधक बनाकर पिटवाया, युवक ने किया सुसाइड

मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना क्षेत्र के बिराल गांव में मानसिक तनाव से जूझ रहे एक ग्रामीण ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों का आरोप है कि गांव की एक युवती द्वारा लगातार बदनाम किए जाने और अभद्र व्यवहार के चलते मृतक मानसिक रूप से टूट चुका था। पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मृतक की पहचान बिराल गांव निवासी 42 वर्षीय राजीव पुत्र धर्मपाल सिंह के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, राजीव बीते कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान था। उसने जहरीला पदार्थ खा लिया, जिसके बाद हालत बिगड़ने पर परिजन उसे मेरठ के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। राजीव ने एक सुसाइड नोट छोड़ा जिसके बाद उसकी मौत का कारण सामने आया, जिसमें उसने गांव की एक युवती पर बदनामी फैलाने और परिवार को अपमानित करने का आरोप लगाया है। सुसाइड नोट में लिखा है, उसने मुझे और मेरे परिवार को गालियां दीं, पूरे गांव में बदनाम किया। अब किसी को मुंह दिखाने लायक नहीं बचा। पुलिस ने सुसाइड नोट भी बरामद किया है। घटना से गुस्साए ग्रामीण बड़ी संख्या में कोतवाली पहुंचे और युवती के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी गजेंद्र पाल सिंह ने लोगों को समझाकर शांत कराया और निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया।

इसे भी पढ़ें:  अहिल्याबाई की त्रिशताब्दी जयंती पर आस्था, उत्साह और सम्मान का संगम

सीओ ने बताया कि मृतक के भाई अनुज कुमार पुत्र धर्मपाल सिंह ने थाना बुढ़ाना में तहरीर दी है। अनुज का कहना है कि 19 जून को उसके भाई राजीव को गांव ही युवती हेमा पुत्री राजवीर और उसकी मां ने गलत आरोप लगाकर परेशान किया और बातचीत करने के लिए अपने घर बुलाया, राजीव अपने चाचा धनपाल के साथ हेमा के घर गया तो वहां पर हेमा, उसकी मां और उनके रिश्तेदार पप्पू उर्फ प्रेम पुत्र राज सिंह ने उसको गालियां देकर अपमानित किया, मारपीट की और उत्पीड़न किया। इससे आहत राजीव ने 22 जून को जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। उसको आस्था अस्पताल बडौत ले जाया गया, वहां से मेरठ के दो निजी अस्पतालों में उपचार चला और छह दिन बाद 29 जून को राजीव ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। सीओ गजेन्द्र ने बताया कि अनुज की तहरीर पर युवती और उसकी मां तथा अन्य आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है।

इसे भी पढ़ें:  यूपी बोर्ड के 22 मेधावियों को मंत्री अनिल कुमार ने किया सम्मानित

Also Read This

मालवीय नगर के रेस्टोरेंट में आग का तांडव, 20 लोगों की हुई मौत, 38 घायल 

दिल्ली-एनसीआर- दिल्ली के मालवीय नगर इलाके के हौज रानी स्थित एक रेस्टोरेंट में बुधवार सुबह भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह है कि इस दर्दनाक हादसे में अब तक 20 लोगों की मौत की खबर है और 38 लोग घायल हैं। बुधवार की सुबह दिल्ली के मालवीय नगर के हौजरानी स्थित लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट में भीषण आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 10 गाड़ियां तुरंत मौके के लिए रवाना हुईं। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मौके पर दमकल विभाग की गाडियां मौजूद हैं। इस आग की वजह से अब तक 20 लोगों की मौत हो

Read More »

मुजफ्फरनगर-रिश्वत मांगने के आरोप में लेखपाल निलंबित, विभागीय जांच शुरू

भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और ऑडियो साक्ष्यों के बाद प्रशासन की कार्रवाई, दो अलग-अलग मामलों में रिश्वत मांगने के आरोप हुए साबित मुजफ्फरनगर। तहसील क्षेत्र जानसठ के लच्छेड़ा क्षेत्र में तैनात लेखपाल बिजेन्द्र कुमार को रिश्वत मांगने के आरोपों के बाद तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मामले में विभागीय जांच भी बैठा दी गई है। भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और प्रस्तुत किए गए ऑडियो साक्ष्यों के आधार पर प्रशासन ने यह कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार, लेखपाल बिजेन्द्र कुमार पर दो अलग-अलग मामलों में कुल 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप लगे थे। आरोपों से संबंधित दो ऑडियो भी वायरल हुए थे, जिनमें कथित

Read More »

मुजफ्फरनगर में ईंट भट्ठे पर हादसाः दीवार गिरने से मजदूर की मौत

सिसौली गांव स्थित भट्ठे पर ईंट निकालते समय हुआ हादसा, पुलिस ने शुरू की जांच मुजफ्फरनगर। भौराकलां थाना क्षेत्र के सिसौली गांव में स्थित एक ईंट भट्ठे पर सोमवार को काम के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। ईंट निकालने के दौरान अचानक दीवार भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में आने से मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। इसे भी पढ़ें:  मॉडिफाइड साइलेंसर पर पुलिस का शिकंजा, दो गिरफ्तारजनपद के भौराकलां थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिसौली में सोमवार को एक ईंट भट्ठे पर

Read More »