चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप की पूरी हुई मांग, एई और एसएफआई की पालिका में नियुक्ति

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् में अधिकारियों की कमी के कारण प्रभावित होते काम अब पटरी पर लौटने की पूरी उम्मीद बंध गई है। पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने यह समस्या पिछले दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात के दौरान भी उठाई थी और शासन स्तर से पालिका में अधिकारियों को तैनात कराने का आग्रह किया था। इसी के चलते शासन ने पालिका में सहायक अभियंता निर्माण और सफाई एवं खाद्य निरीक्षक की नियुक्ति कर दी है।

इसे भी पढ़ें:  सीकरी के गुलसनव्वर को पेशी पर ला रही पुलिस पर हादसे का कहर

नगरपालिका परिषद् के निर्माण, कर और स्वास्थ्य विभाग में कई प्रमुख पदों पर अधिकारियों की कमी के कारण कार्य प्रभावित हो रहे हैं। दो जून को नगरपालिका परिषद् की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप और वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके लखनऊ स्थित सरकारी आवास पर मुलाकात की थी। इसमें उन्होंने मुख्यमंत्री के समक्ष भी यह मुद्दा उठाया और पालिका में नये अधिकारियोें की तैनाती कराये जाने का आग्रह किया था। उनके इस आग्रह पर पालिका में दो नये अधिकारी नियुक्त किये गये हैं।

इसे भी पढ़ें:  अशर्फी मार्किट से चला नल उखाड़ा, जलापूर्ति बंद

प्रदेश के नगर विकास विभाग के विशेष सचिव उदय भानु त्रिपाठी द्वारा जनपद बिजनौर की नगरपालिका परिषद् धामपुर में कार्यरत सहायक अभियंता सिविल नैपाल सिंह को मुजफ्फरनगर में स्थानांतरित करने का आदेश जारी किया गया है। इसके साथ ही नगरीय निकाय निदेशालय के निदेशक अनुज कुमार झा द्वारा जारी आदेश में नगरपालिका परिषद् अमरोहा में सफाई एवं खाद्य निरीक्षक के पद पर तैनात वैशाली सोती को भी मुजफ्फरनगर में तैनात किया गया है। चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने इसके लिए मुख्यमत्री योगी आदित्यनाथ का आभार प्रकट करते हुए उम्मीद जताई है कि अगले दिनों में कुछ और अधिकारी नगर पालिका में तैनात किये जायेंगे, जिससे कार्यों को और गति मिलेगी। 

इसे भी पढ़ें:  माया का दावा-दंगे के डर से मुजफ्फरनगर में किसी मुस्लिम ने नहीं लिया टिकट

Also Read This

तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से सात वर्षीय बच्ची घायल, पैर की हड्डी टूटी

खतौली/रतनपुरी। थाना रतनपुरी क्षेत्र के गांव फुलत में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से सात वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल बच्ची को पहले खतौली के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल मुजफ्फरनगर रेफर कर दिया गया।जानकारी के अनुसार गांव फुलत निवासी अफजाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी सात वर्षीय भतीजी कु. सबा रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे घर से पास की परचून की दुकान पर सामान लेने जा रही थी। इसी दौरान फुलत अड्डे की ओर से आ रहे बाइक सवार रवि पुत्र दिलावर ने अपनी स्प्लेंडर मोटरसाइकिल को तेज गति और

Read More »

नवरात्रि के दौरान मीट की दुकानें बंद कराने की मांग, भाजपा मंडल अध्यक्ष ने सौंपा ज्ञापन

खतौली। आगामी चैत्र नवरात्रि पर्व के मद्देनजर खतौली कस्बे में मीट की दुकानों और मांसाहारी होटलों को बंद कराने की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष प्रवीण ठकराल ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि 19 मार्च से 27 मार्च तक चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व मनाया जाएगा, जिसे सनातन धर्म में अत्यंत पवित्र और आस्था का प्रतीक माना जाता है। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु व्रत रखकर सात्विक भोजन का सेवन करते हैं और धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेते हैं। इसे भी पढ़ें:  ACTION-ईओ की गाड़ी भुगतान प्रकरण में कम्प्यूटर ऑपरेटर पर गाजप्रवीण ठकराल ने कहा

Read More »

जिला परिषद् मार्किट में हरियाणा नारकोटिक्स टीम की बड़ी छापेमारी

हरियाणा में बेची गई प्रतिबंधित दवाइयों के कारोबार पर कार्रवाई, दवा कारोबारी को साथ लेकर गई टीम मुजफ्फरनगर। जिले की चर्चित दवा मार्केट, जिला परिषद मार्केट में आज हरियाणा से आई नारकोटिक्स टीम ने बड़ी छापेमारी की। यह कार्रवाई विशेष रूप से हरियाणा में बेची गई प्रतिबंधित दवाओं को लेकर की गई। छापेमारी के दौरान ब्रज फार्मा नामक दुकान के मालिक को हिरासत में ले लिया गया। सूत्रों के अनुसार, हरियाणा की टीम ने दुकान पर घंटों तक कार्रवाई की, जिससे मार्केट में हड़कंप मच गया। टीम में नारकोटिक्स विभाग के एएसआई बालेन्द्र सिंह और एसआई विनोद कुमार शामिल थे, जो नारकोटिक्स विभाग से थे। प्रारंभिक जांच में पता चला

Read More »

दुबई ड्रोन हमला: उड़ानें निलंबित, 19 भारतीय हिरासत में

दुबई ड्रोन हमला के बाद संयुक्त अरब अमीरात में सुरक्षा स्थिति अचानक गंभीर हो गई है। दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास सोमवार को ड्रोन हमले और आग लगने की घटना के बाद उड़ानें अस्थायी रूप से निलंबित कर दी गईं। इसी बीच सोशल मीडिया पर भ्रामक सामग्री साझा करने के आरोप में 19 भारतीय नागरिकों समेत 35 लोगों की गिरफ्तारी के आदेश दिए गए हैं। क्षेत्रीय तनाव के कारण बड़ी संख्या में यात्री, जिनमें कई भारतीय भी शामिल हैं, दुबई में फंसे हुए बताए जा रहे हैं। दुबई ड्रोन हमला के बाद दुबई नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने बताया कि हवाई अड्डे के पास आग लगने की घटना के चलते एहतियात

Read More »