माहौल बिगाड़ने को रची साजिश, आरोपी युवक गिफ्तार

मुजफ्फरनगर। पहलगाम में आतंकी घटना के बाद लोग आपसी रंजिश और विवाद में भी माहौल खराब करने के लिए गहरी साजिश रचने से बाज नहीं आ रहे हैं। हालांकि पुलिस ने सोशल मीडिया पर बाज जैसी पैनी नजर गड़ा रखी है। ऐसा ही मामला मीरापुर से सामने आया है। यहां पर एक दुकानदार की ऑडियो वायरल हुई, जिसमें हिन्दू दुकानदारों का बायकॉट करने और इसके लिए मस्जिदों से ऐलान होने की बात भी कही जा रही है। इस मामले को पहलगाम की घटना से ही जोड़ा गया और मीडिया में भी यह सुर्खियां बना तो पुलिस में हड़कम्प मच गया। पुलिस ने जांच पड़ताल की तो इसमें गहरी साजिश सामने आई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

इसे भी पढ़ें:  कंपनी बाग में गंदगी देखकर भड़की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप

पुलिस सूत्रों के अनुसार कस्बा मीरापुर में 28 अपै्रल को 01 ऑडियो वायरल हुई, जिसमें एक व्यक्ति द्वारा 01 हिन्दू दुकानदार का बायकॉट करने व सामान न खरीदने की अपील की गयी थी तथा उसके द्वारा यह भी बताया गया था कि उस व्यक्ति के द्वारा कई मस्जिदों में मौलानाओं के द्वारा भी यह ऐलान करा दिया गया है। इस ऑडियो का तत्काल संज्ञान लेते हुए जांच की गयी तो इस घटना के दृष्गित समाचार पत्र में इस घटना को पहलगाम, जम्मू कश्मीर की घटना से जोड़ दिया गया है।

इस मामले में क्षेत्राधिकारी जानसठ यतेन्द्र सिंह नागर द्वारा सम्पूर्ण प्रकरण की जांच की गयी है। इसमें सीओ ने बताया कि जांच में जो तथ्य प्रकाश में आये है कि उस दुकानदार का ऑडियो वायरल करने वाले व्यक्ति के साथ कोल्ड ड्रिंक खरीदने को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के चलते आरोपी व्यक्ति द्वारा यह ऑडियो वायरल की गयी थी। कस्बा मीरापुर के इमाम से भी वार्ता की गयी तो उन्होंने बताया कि हमारे द्वारा किसी भी मस्जिद से कोई भी इस तरह का ऐलान नहीं किया गया है। मीरापुर पुलिस द्वारा ऑडियो वायरल करने वाले व्यक्ति प्रवेश पुत्र सत्तार निवासी कस्बा मीरापुर को माहौल खराब करने के लिए ऑडियो वायरल करते हुए साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके साथ ही विवेचना शुरू कर दी गई है। सीओ ने बताया कि साक्ष्य के क्रम में जोभि तथ्य प्रकाश में आयेंगे उनके आधार पर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जायेगी।

इसे भी पढ़ें:  दबंगों ने घर में घुसकर किया हमला, पथराव में युवक घायल

Also Read This

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  20 फरवरी को होगा श्री श्याम

Read More »

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »