द्वारिका सिटी में निर्माण पर रोक से नरक बना जीवन

मुजफ्फरनगर। कभी पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सबसे महत्वाकांक्षी आवासीय परियोजनाओं में शुमार द्वारिका सिटी आज सुप्रीम कोर्ट के एक आदेश के बाद गहरे संकट में फंसी हुई है। निर्माण कार्यों पर अचानक लगी रोक के चलते न केवल प्लॉटधारक ही नहीं बल्कि वहां पर अपने सपनों का घर बनाकर मकानों में रह रहे सैकड़ों परिवार भी रोजमर्रा की मूलभूत सुविधाओं से जूझ रहे हैं। टंकी निर्माण, खिड़की, दरवाजे और मकान की छोटी मोटी मरम्मत करने से भी पुलिस और प्रशासन के अफसर रोक रहे हैं। अधिकारी सतत निगरानी कर रहा है और लोगों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए ड्रोन उड़ाया जा रहा है। इससे परेशान लोग कभी डीएम की दर पर दस्तक देते हैं तो कभी एमडीए के अधिकारियों को अपनी पीड़ा सुनाते हैं, लेकिन हर जगह से उनको निराशा ही मिल रही है, जिससे स्वप्निल कॉलोनी में शुमार द्वारिका सिटी में रहने वाले परिवारों का जीवन नरकीय बदहाली की तहर नजर आ रहा है।

इसे भी पढ़ें:  द्वारिकापुरी में अमित वत्स के आवास पहुंचे मंत्री कपिल देव

सुप्रीम कोर्ट ने गुंजन गुप्ता द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए द्वारिका सिटी में विवादित भूमि पर निर्माण कार्यों को तत्काल प्रभाव से रोकने का निर्देश जारी किया। इस आदेश के अनुपालन में जिला प्रशासन ने संपूर्ण द्वारिका क्षेत्र में निर्माण कार्य पर प्रतिबंध लगा दिया और क्षेत्र में ड्रोन कैमरों के माध्यम से निगरानी भी शुरू कर दी है। प्रशासन की ओर से सख़्त चेतावनी दी गई है कि किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य सुप्रीम कोर्ट की अवमानना माने जाने की स्थिति में लाया जाएगा और दोषियों के खिलाफ दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी। यहां के लोग इसके बावजूद भी कुछ राहत पाने के लिए लगातार अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं। गत दिवस वो जिलाधिकारी उमेश मिश्रा से मिले और छोटी छोटी मरम्मत का कार्य भी बंद करा दिये जाने पर आपत्ति जताते हुए राहत की मांग की, इसके बाद गुरूवार को ये लोग एमडीए कार्यालय पहुंचे और उपाध्यक्ष कविता मीणा से बात करते हुए अपनी पीड़ा उनके सामने रखी। द्वारिका सिटी में पहले से रह रहे परिवारों का कहना है कि अब स्थिति सहनशक्ति से बाहर हो चुकी है। न तो वे अपने अधूरे मकानों की मरम्मत करवा पा रहे हैं और न ही जरूरी सुविधाएं कर पा रहे हैं। द्वारिका सिटी के निवासियां ने अपनी पीड़ा उठाते हुए कहा कि हम यहां बच्चों के साथ रह रहे हैं। न सुरक्षा है, न सुविधा। बरसात का मौसम है, छत टपक रही है लेकिन कुछ कर नहीं सकते। ये कैसा न्याय है?

इसे भी पढ़ें:  योग केवल एक दिन नहीं, हर दिन का उत्सवः अनिल कुमार

एमडीए वीसी कविता मीणा ने कहा कि हम सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का पालन कर रहे हैं। यदि पीड़ित पक्ष को कोई राहत चाहिए तो वे स्वयं कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दायर करें। उन्होंने किसी भी प्रकार की राहत देने से इंकार कर दिया। बताया कि अब सभी की निगाहें 30 जुलाई को होने वाली अगली सुनवाई पर टिकी हैं। निवासियों को उम्मीद है कि सुप्रीम कोर्ट विवादित और गैर-विवादित क्षेत्रों के बीच स्पष्ट अंतर करेगा, जिससे कम से कम आम लोगों को राहत मिल सके। इस बीच द्वारिका सिटी एक ठहरे हुए निर्माण स्थल में तब्दील हो चुकी है, जहाँ न काम है, न समाधान। द्वारिका सिटी के डेवलपर श्री बाला जी द्वारिका कंसोर्सियम के अजय बंसल ने प्रशासन की कार्रवाई पर आपत्ति जताते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने सिर्फ तीन खसरा नंबरों पर विवाद की सुनवाई करते हुए निर्माण पर रोक लगाई है। बाकी इलाके में निर्माण की मनाही नहीं है, फिर भी प्रशासन ने पूरे द्वारिका क्षेत्र को ठप कर दिया है, जिससे न सिर्फ हमारे निवेशकों का नुकसान हो रहा है, बल्कि यहां रह रहे सैकड़ों परिवारों का जीवन भी प्रभावित हो रहा है। बंसल ने यह भी कहा कि कंपनी जल्द ही सुप्रीम कोर्ट में पुनः अपील दाखिल करेगी ताकि स्पष्टता लाई जा सके और गैर-विवादित क्षेत्रों में निर्माण फिर से शुरू हो सके।

इसे भी पढ़ें:  पालिका चेयरपर्सन ने कूकड़ा में किया 24 लाख की ट्यूबवैल रिबोर का शुभारंभ

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-नगरपालिका के टीएस शिवालिया ने लिया वीआरएसरिलायंस

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  द्वारिकापुरी में अमित वत्स के आवास पहुंचे मंत्री कपिल देवफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि त्योहारों के

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  किसानों को कर्ज नहीं फसल के दाम चाहिएः नरेश टिकैतइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर के अनुसार, जब सचिन

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने जट मुझेडा में संत रविदास धर्मशाला का किया शुभारंभलाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन के मापदंडों

Read More »