लद्दावाला के मुसलमानों ने पूरी दुनिया को दिया भाईचारे का संदेश

मुजफ्फरनगर। लद्दावाला से हिन्दूओं के चले जाने के बाद उनकी निशानी के तौर पर मंदिर वाली गली में पिछले 54 साल से मुस्लिमों ने मूर्ति विहीन शिव मंदिर को पूरे भाव और सम्मान के साथ जस का तस रखने का पूरा प्रयास किया। यही कारण है कि आज हिन्दू समाज के लोग सीना ठौंक कर यह कह सकते हैं कि उन्होंने मुस्लिमों के बीच महादेव के मंदिर को ढूंढ लिया है, क्योंकि इस मंदिर की तस्वीर को मुसलमानों ने मिटने नहीं दिया और समाज के साथ ही आज पूरी दुनिया में मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र लद्दावाला से यह संदेश पहुंचाने का काम किया कि उनका मजहब ए इस्लाम मौहब्बत का पक्षधर है। लद्दावाला की इस मंदिर वाली गली में मुस्लिमों का भाईचारा देखकर यशवीर महाराज भी मीडिया के सामने इस समाज को थैंक-यू कहने को विवश हो गये तो अफसरों ने भी मुसलमानों की जमकर प्रशंसा की, यही नहीं पुलिस अफसरों ने जिन मुस्लिमों के घरों की छतों पर पत्थर तलाशने के लिए ड्रोन को आकाश में उड़ाया, उसके कैमरे ने भी भाईचारा देखा और मुस्लिमों के हाथों में अपने हिन्दू भाइयों के स्वागत के लिए गुलाब की पंखुड़ियों को देखकर शर्मिन्दा ड्रोन भी आकश से धरातल पर आ उतरा।

कुछ दिनों पहले एक खबर आई कि लद्दावाला में 54 साल पुराना शिव मंदिर मिला है। पुलिस ने जांच पड़ताल की तो पता चला कि यह मंदिर मिला नहीं, यहां पर मुस्लिम आबादी होने के बावजूद भी यह मुस्लिमों के द्वारा संरक्षण मिलने के कारण 54 साल से सुरक्षित है, लेकिन मूर्ति विहीन है। 1970 में जब यहां पर हिन्दू बाहुल्यता थी, तो इस मंदिर को खटीक और सैनी समाज के परिवारों ने पूजा अर्चना के लिए यह छोटा सा मंदिर गली के अंतिम छोर पर बनाया था, जो आज भी कायम है। मुस्लिम परिवार ही इस मंदिर की देखरेख रंगाई और पुताई का काम करते रहे हैं। सभासद नदीम खान ने गली के लोगों के साथ मिलकर 2018 में इस मंदिर की रंगाई पुताई कराई और इससे पहले साल 2001 से 2010 तक एक मुस्लिम परिवार की महिला इसकी देखरेख करती रही। वो नियमित रूप से मंदिर की धुलाई और सफाई करती थी। न जाने कितनी बार यह मंदिर खबरों की सुखियों में रहा। इस बार इस मंदिर को जागृत करने के लिए यशवीर महाराज उठ खड़े हुए। आशंका थी कि मुस्लिम उनकी घोषणा का विरोध करेंगे, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। यशवीर महाराज ने ऐलान किया तो मुस्लिमों ने अपने इस हिन्दू साधू भाई को गले लगाने के लिए बाहें फैलाकर घर के दरवाजे भी खोल दिये। मुस्लिमों की इस मुहब्बत ने हर किसी को कायल कर दिया, यहां तक मुस्लिमों के खिलाफ हमेशा ही अपने बयानों से चर्चाओं में रहने वाले स्वामी यशवीर महाराज भी मुसलमानों के घरों से बरसते फूलों से आती भाईचारे की खुशबू में बह गये और उन्होंने मुसलमानों के लिए शायद पहली बार थैंक यू ;धन्यवादद्ध कहकर आभार जताया।

लद्दावाला के मुस्लिमों का मन टटोलने के लिए पुलिस और प्रशासन के अफसरों के साथ मीडिया ने भी कई प्रयास किये, लेकिन उनके दिलों में अपने हिंदू भाईयों के लिए छिपी मुहब्बत ही जुबां के जरिये बाहर आती देखकर वो भी प्रशंसा करने से पीछे नहीं रह पाये। मंदिर वाली गली में रहने वाले मेहरबान मलिक, उस्मान अंसारी, पप्पू भाई, शकील भाई, मशकूर अंसारी आदि ने शिव मंदिर में हवन को लेकर एक ही बात की, साहब हमें खुशी है कि 30-35 साल बाद हिन्दू अपने इस मंदिर की सुध लेने के लिए पहुंचे हैं, वरना हमें ही इसकी देखभाल करनी पड़ रही थी। शकील अहमद ने कहा कि मंदिर खुलने से हम खुश हैं और वादा करते हैं कि यहां पूजा करने आने वाले प्रत्येक हिंदू को पूरा सम्मान और सुरक्षा देंगे, हमारे घर उनके लिए खुले हैं। सलीम अंसारी ने कहा कि यशवीर महाराज जैसे साधू के हाथों इस जर्जर मंदिर के आबाद होने की हमें दिल से खुशी है।

इसे भी पढ़ें:  गाजियाबाद: मुरादनगर थाने के बाहर युवक की गोली मारकर हत्या, थाने में शिकायत करने आया था पीड़ित परिवार

यहां पर हिन्दू समाज की लद्दावाला में वापसी को हम पूर्ण सहयोग करेंगे। सपा नेता एवं सभासद शौकत अंसारी ने कहा कि मुस्लिम समाज के लोग हमेशा ही इस मंदिर के खुलने का समर्थन करते रहे हैं। यहां आज तक कोई हिंदू इस मंदिर को देखने नहीं आया। इसका स्वरूप मुस्लिमों के कारण ही बचा हुआ है। बताया कि यह मंदिर वाली गली दो वार्डों का विभाजन करती है। एक साइड उनके वार्ड 48 में है तो दूसरी साइड वार्ड 20 में हैं, जहां से भाजपा नेता हनी पाल सभासद हैं। सभासद नदीम खान ने कहा कि 2018 में उन्होंने इस मंदिर का जीर्णो(ार किया। मरम्मत कराई और रंगाई कराने के साथ इसकी सफाई का प्रबंध कराया था, क्योंकि पहले यह गली उनके वार्ड में ही आती थी। सभासद होने के नाते हुए उन्होंने इस मंदिर को पूरा संरक्षण दिया और इसको अपने हिंदू भाइयों की अमानत के तौर पर संभालने का प्रयास किया, जिसमें गली के लोगों ने पूरा सहयोग किया। आज इस अमानत को मुस्लिमों ने तीन दशक के बाद हिंदू भाइयों को सौंपकर अपने नबी के अमानत की रखवाली के अमल को जिंदा किया।

इसे भी पढ़ें:  सपा-कांग्रेस की पहचान दंगा और गुंडागर्दीः स्वतंत्र देव

हिन्दू समाज में यशवीर महाराज का विरोध, मुस्लिमों ने गले लगाया

मुजफ्फरनगर। लद्दावाला के मुसलमानों ने हर किसी का दिल जीत लिया। जिस हिन्दू समाज में ही स्वामी यशवीर महाराज का विरोध शुरू हो चुका है, उन स्वामी को मुस्लिमों ने गले लगाकर यह संदेश दिया कि इस्लाम इंसानियत सिखाता है और मुहब्बत को बांटने का काम करता है। बता दें कि रविवार को ही गांव पुरबालियान में भाकियू नेता पहलवान नीरज बालियान के नेतृत्व में स्वामी यशवीर महाराज के खिलाफ पंचायत हुई, इसमें हिन्दू समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए स्वामी यशवीर महाराज पर समाज में नफरत पैदा करते हुए सामाजिक व्यवस्था को छिन्न-भिन्न करने के आरोप लगाये और नफरत का पुतला दहन किया था। इसके अगले ही दिन मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र लद्दावाला में स्वामी यशवीर महाराज का उन मुस्लिमों ने बाहें फैलाकर और दिल खोलकर स्वागत करने का काम किया, जिनके नाम पर वो होटल या दुकान यहां तक कि फल का एक ठेला भी बर्दाश्त नहीं कर पाते हैं। स्वामी यशवीर महाराज की भगवा झोली में गुलाब और गैंदे के फूलों की बारिश कर मुस्लिमों ने पूरे देश और दुनिया को हकीकत में यह समझाने का काम किया है कि आखिरकार मुजफ्फरनगर नाम के इस जनपद को मुहब्बतनगर क्यों कहा जाता है। 

इसे भी पढ़ें:  मंत्री सोमेन्द्र तोमर के समर्थन में गुर्जर समाज का प्रदर्शन

Also Read This

देवबंद बारात फायरिंग वीडियो: खेड़ा मुगल में डीजे ट्रॉली पर युवकों द्वारा फायरिंग का दावा; सोशल मीडिया पर क्लिप वायरल, पुलिस ने पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास तेज किए

देवबंद। देवबंद बारात फायरिंग वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वीडियो को गांव खेड़ा मुगल में शनिवार को आई एक बारात का बताया जा रहा है। इसमें कुछ युवक डीजे ट्रॉली पर चढ़े दिखाई दे रहे हैं और फायरिंग किए जाने का दावा किया जा रहा है। इसे भी पढ़ें:  गाजियाबाद: मुरादनगर थाने के बाहर युवक की गोली मारकर हत्या, थाने में शिकायत करने आया था पीड़ित परिवारजानकारी के अनुसार, गांव खेड़ा मुगल निवासी नीटू की बहन की बारात छुटमलपुर से आई थी। बारात में डीजे की धुन पर नाचते हुए कुछ युवक ट्रॉली पर चढ़ गए। बताया जा

Read More »

मुजफ्फरनगर में छबील-शीतल पेय वितरण: श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार का आयोजन; गीता पाठ के बाद शुभारंभ, करीब एक हजार राहगीरों ने पेय ग्रहण किया

मुजफ्फरनगर। श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार की ओर से दक्षिणी सिविल लाइंस स्थित कृष्णा कॉम्प्लेक्स में छबील और शीतल पेय वितरण का आयोजन किया गया। आयोजन एडवोकेट अमर कांत गुप्ता की माता की पांचवीं पुण्यतिथि के अवसर पर किया गया। परिवार के सचिव अतुल कुमार गर्ग के अनुसार, फायर ब्रिगेड वाली गली स्थित 202 ए, दक्षिणी सिविल लाइंस के कृष्णा कॉम्प्लेक्स में कार्यक्रम आयोजित हुआ। शुरुआत में उपस्थित लोगों ने “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” महामंत्र का जाप किया और अष्टादश श्लोकी गीता पाठ किया। इसे भी पढ़ें:  मंत्री सोमेन्द्र तोमर के समर्थन में गुर्जर समाज का प्रदर्शनइसके बाद वरिष्ठ सदस्य सुरेंद्र कुमार गुप्ता और श्याम लाल बंसल ने संयुक्त

Read More »

सपा में टूट पर राजभर के दावे को केशव ने नकारा: बोले- भाजपा को सपा के नेताओं की जरूरत नहीं

लखनऊ। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सपा में टूट को लेकर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर के दावे को खारिज किया है। उन्होंने कहा कि ऐसी बातों में कोई दम नहीं है और भाजपा को समाजवादी पार्टी के किसी सांसद या विधायक को शामिल करने की आवश्यकता नहीं है। शनिवार को दो दिवसीय प्रवास पर पहुंचे केशव प्रसाद मौर्य से ओम प्रकाश राजभर के उस दावे पर सवाल पूछा गया, जिसमें उन्होंने सपा के कई सांसदों और विधायकों के संपर्क में होने की बात कही थी। इस पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा के पास चुनाव लड़ने वाले योग्य कार्यकर्ता हैं और

Read More »

बाइक-स्कूटी की आमने-सामने टक्कर, दो युवकों की मौत, एक गंभीर

खतौली, जीटी रोड स्थित गोगा जाहरवीर के निकट शनिवार को बाइक और स्कूटी सवारों के बीच भीषण भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां एक अन्य युवक ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इसे भी पढ़ें:  मंत्री सोमेन्द्र तोमर के समर्थन में गुर्जर समाज का प्रदर्शनपुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान कृष्णा पुत्र धर्मवीर निवासी ग्राम ढाढ़ेड़ा, थाना शिखेड़ा, जनपद मुजफ्फरनगर के रूप में हुई है। हादसे के बाद गंभीर रूप से घायल निशु पुत्र मुनेश निवासी धन्धेड़ा को उपचार के लिए मेरठ

Read More »

पीएनजी गैस सप्लाई का शुभारंभ, विधायक मदन भैया ने कराया लोकार्पण

खतौली, नगर के दयालपुरम कॉलोनी में इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) द्वारा बिछाई गई पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) लाइन का शनिवार को विधायक मदन भैया ने फीता काटकर शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में चल रही विभिन्न विकास योजनाओं के शिलान्यास एवं आधारशिला कार्यक्रमों में भी भाग लिया।उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक मदन भैया ने कहा कि खतौली विधानसभा क्षेत्र का समग्र विकास उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। इसे भी पढ़ें:  मंत्री सोमेन्द्र तोमर के समर्थन में गुर्जर समाज का प्रदर्शनउन्होंने कहा कि क्षेत्र के प्रत्येक गांव और मोहल्ले तक विकास कार्य पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही जनता की समस्याओं के समाधान

Read More »

देवबंद के तल्हेड़ी में युवक का शव: परिजनों ने बिना शिनाख्त मोर्चरी भेजने का आरोप; चौकी पर हंगामा, हाईवे जाम की कोशिश, सीओ बोले जांच जारी

देवबंद। तल्हेड़ी में युवक का शव मिलने के बाद ग्रामीणों और भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने तल्हेड़ी पुलिस चौकी पर हंगामा किया। परिजनों ने आरोप लगाया कि 22 वर्षीय गुरमीत के शव को  शिनाख्त कराए बिना मोर्चरी भेज दिया गया। ग्रामीणों ने सहारनपुर-मुजफ्फरनगर हाईवे पर जाम लगाने का प्रयास भी किया, हालांकि पुलिस ने उन्हें वहां से हटा दिया। बेगमपुर निवासी गुरमीत एक हलवाई के यहां मजदूरी करता था। परिजनों के मुताबिक, वह शनिवार सुबह करीब 11 बजे तल्हेड़ी बुजुर्ग-पनियाली मार्ग स्थित एक बैंक्वेट हॉल में काम पर जाने के लिए घर से निकला था। इसे भी पढ़ें:  सभासद राजीव शर्मा नगरपालिका को हर माह देंगे पांच हजारदोपहर करीब 12 बजे

Read More »