एकता विहार गेट को हटाने की मांग, ईओ से मिले लोग

मुजफ्फरनगर। शहर के रुड़की रोड पर एकता विहार के मुख्य मार्ग पर बनवाये गये प्रवेश द्वार को लेकर एक बार फिर से विवाद गहरा गया है। लोगों के भारी विरोध पर हुई जांच में ध्वस्तीकरण के आदेश होने के बावजूद भी कार्यवाही न होने से लोगों में गुस्सा है। इसको लेकर कुछ लोग टाउनहाल पहुंचकर ईओ से मिले और गेट हटवाने की मांग की। ईओ ने कार्यवाही करने का भरोसा दिया है।

बता दें कि करीब तीन माह पूर्व नगरपालिका परिषद् के वार्ड संख्या 15 के अन्तर्गत आने वाले एकता विहार कालोनी के मुख्य मार्ग पर प्रवेश द्वारा का निर्माण कराया गया था। सभासदपति प्रमोद कुमार ने इस गेट का नामकर डॉ. भीमराव अम्बेडकर द्वार कर दिया था। इसी को लेकर भारी विवाद खड़ा हो गया। इस मुद्दे पर सभासद पति और विपक्षियों के बीच तीखी बहस और जमकर नोकझोंक हुई। लोगों ने मौके पर ही प्रदर्शन करते हुए आरोप लगाया था कि यह गेट अनाधिकृत रूप से बनवाया गया है और इससे मुख्य मार्ग पर आवागमन में परेशानी होने के साथ ही विवाद भी बना रहेगा। लोगों ने पुलिस प्रशासन से जांच की मांग की थी।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में शिक्षकों को पवित्र गंगाजल वितरित

इसके बाद विवाद थम गया था और गेट को जस का तस छोड़ दिया गया था। इसी गेट को लेकर अब फिर से हलचल हुई है। मंगलवार को कुछ लोग टाउनहाल पहुंचकर ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह से मिले और एकता विहार में बनवाया गया प्रवेश द्वार हटवाने की मांग की। इन लोगों ने बताया कि गेट निर्माण पर विवाद होने के बाद पालिका के एई निर्माण ने जांच की थी और गेट का निर्माण अवैध पाये जाने के साथ ही उन्होंने इसको हटवाने के लिए आदेश भी जारी किये थे, लेकिन इसके बाद कोई भी कार्यवाही नहीं की गई है। ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने लोगों को बताया कि गेट हटवाने या जांच के बारे में उनको जानकारी नहीं है। न ही यह प्रकरण उनके संज्ञान में लाया गया है। एई द्वारा कोई आदेश जारी किया गया, उसकी भी जानकारी नहीं है, यदि ऐसा है तो वो जानकारी प्राप्त कर कार्यवाही करेंगी। इसके लिए उन्होंने लोगों से समय मांगा है। वहीं लोगों ने कहा कि यह गेट कालोनी में जातिगत संघर्ष और विवाद का भी रूप धारण कर सकता है, कोई घटना हुई तो पालिका प्रशासन जिम्मेदार होगा। लोगों ने कहा कि वो अपनी बात लेकर बड़े अधिकारियों के पास भी जायेंगे और पालिका ने काम नहीं किया तो प्रदर्शन करेंगे। 

इसे भी पढ़ें:  बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हमलों के विरोध में शिवसेना शिंदे में आक्रोश

Also Read This

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  पुलिस मुठभेड़ में शातिर वांछित गोकश

Read More »

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »