डिप्टी सीएमओ अशोक कुमार बने पालिका में एनएसए

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् में सीएमओ द्वारा नया नगर स्वास्थ्य अधिकारी भेज दिया गया है। इस बार डिप्टी सीएमओ अशोक कुमार को पालिका में तैनात किया गया है। नगरपालिका परिषद् में बघरा पीएचसी पर तैनात डॉ. अतुल कुमार नगरपालिका में नगर स्वास्थ्य अधिकारी के पद पर कार्य कर रहे थे। 26 सितम्बर को उनकी पत्नी के द्वारा डीएम को फोन कर पालिका से अवकाश नहीं मिलने की शिकायत करते हुए बताया था कि उनके पुत्र की तबियत खराब है और ऐसे में परिवार को उनकी ज्यादा आवश्यकता है।

इसे भी पढ़ें:  शादीसुदा युवक ने पंखे से लटक कर की आत्महत्या,10 -15 दिन से पत्नी के साथ रह रहा था ससुराल

डीएम के आदेश के बाद चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप द्वारा एनएसए डॉ. अतुल कुमार को 27 सितम्बर से अवकाश पर भेज दिया गया था। इसके साथ ही पालिका में मुख्य सफाई निरीक्षक योगेश कुमार गोलियान को एसएनए का अतिरिक्त चार्ज सौंपा गया था। इसी बीच जब डॉ. अतुल कुमार अवकाश से वापस लौटे तो सीएमओ ने डॉ. अतुल को पालिका से हटाते हुए अपनी मूल तैनाती बघरा सीएचसी पर योगदान देने के आदेश जारी कर दिये थे। त्यौहारी सीजन में पालिका में एनएसए नहीं होने के कारण सफाई कार्य प्रभावित होने लगा था। ऐसे में चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने सीएमओ से एनएसए के पद पर नया अधिकारी देने के लिए कहा था। बताया गया कि सीएमओ डा. एमएस फौजदार द्वारा डिप्टी सीएमओ डॉ. अशोक कुमार को पालिका में नगर स्वास्थ्य अधिकारी के रूप में तैनात किया है। सोमवार को सीएमओ का आदेश लेकर डॉ. अशोक कुमार पालिका पहुंचे और वहां से वो चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर गये तथा पालिका में योगदान करने के लिए उनसे शिष्टाचार भेंट की। 

इसे भी पढ़ें:  12 चौकी प्रभारियों सहित 30 दरोगों का तबादला, एक चौकी प्रभारी लाइन हाजिर

Also Read This

खतौली: बुढ़ाना रोड स्थित मकान में आगजनी, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली नगर के बुढ़ाना रोड क्षेत्र में एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने का मामला सामने आया है। इस घटना में घर का कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इकराम पुत्र अकबर निवासी बघरा तितावी का अपनी पत्नी समीना से तीन तलाक कुछ समय पहले हो चुका था। इसके बाद समीना ने सादिक नगर निवासी इरशाद अहमद से दूसरी शादी कर ली थी। शादी के बाद समीना और इरशाद खतौली के बुढ़ाना रोड स्थित एक मकान में साथ रह रहे थे। घटना के दिन समीना बाजार गई हुई थी,

Read More »

डी एस पब्लिक स्कूल के गर्व गोयल ने 90% अंक हासिल किए

मुजफ्फरनगर। डी एस पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र गर्व गोयल ने सीबीएसई हाई स्कूल परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि अनुशासन, समर्पण और निरंतर मेहनत से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। गर्व गोयल वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिज्ञ राजीव गोयल के सुपुत्र हैं। इसे भी पढ़ें:  मंत्री कपिल देव ने कूकड़ा मंड़ी रोड पर चलाया सफाई अभियानगर्व गोयल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनका कहना है कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग के बिना यह संभव नहीं था। साथ ही उन्होंने भविष्य

Read More »