विकास और विश्वास भाजपा सरकार की प्रतिबद्धताः कपिल देव

मुज़फ्फरनगर। शहरवासियों को निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने की दिशा में प्रदेश सरकार ने एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। बुढ़ाना मोड़ क्षेत्र में अत्याधुनिक विद्युत उपकेंद्र के निर्माण कार्य का शुभारंभ हुआ। इसके निर्माण के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दिशा-निर्देशों से स्थापित यह उपकेंद्र न केवल मौजूदा बिजली आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाएगा, बल्कि दर्जनों कॉलोनियों को 24 घंटे निर्बाध बिजली उपलब्ध कराने में सहायक सिद्ध होगा।

प्रदेश सरकार में व्यवसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने सोमवार को शहर के बुढ़ाना मोड़ क्षेत्र में लगभग 5 करोड़ रुपये की लागत से बने 20 एमवी क्षमता वाले नए विद्युत उपकेंद्र के निर्माण कार्य का भूमि पूजन करते हुए विधिवत शुभारंभ किया। यह उपकेंद्र मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश और ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा की स्वीकृति के बाद बनवाया जा रहा है, जिसका शिलान्यास करने के दौरान मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से कार्य प्रगति और समयावधि के साथ ही गुणवत्ता और मानक के अनुसार निर्माण पूर्ण कराने पर चर्चा की।

इसे भी पढ़ें:  गुंडों की कोई जाति नहीं, अपराधी को माफी नहींः कपिल देव


इस अवसर पर मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि यह अत्याधुनिक उपकेंद्र क्षेत्रवासियों को 24 घंटे निर्बाध और स्थायी विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करेगा। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि शामली रोड स्थित पुराने उपकेंद्र को भी इस नए उपकेंद्र में स्थानांतरित किया जाएगा, जिससे खांजापुर, गौशाला, रामलीला टिल्ला, लद्दावला, प्रेमपुरी, कृष्णापुरी, खालापार, नुमाइश कैम्प, लक्ष्मण विहार समेत अनेक मोहल्लों को बेहतर बिजली आपूर्ति सुविधा मिल सकेगी। इस नई पहल से क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही विद्युत समस्याओं के समाधान की उम्मीद की जा रही है। मंत्री ने कहा कि यह सिर्फ एक उपकेंद्र नहीं, बल्कि विकास और विश्वास भाजपा सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में क्षेत्र में और भी बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ किया जाएगा। शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान भाजपा हनुमत मण्डल अध्यक्ष दीपक मित्तल, मण्डल महामंत्री राधे वर्मा, उपाध्यक्ष शलभ गर्ग, सभासद राजीव शर्मा, मनोज वर्मा, मोहित मलिक, प्रशांत चौधरी, भाजपा नेता मनु प्रिय मजदूर, पूर्व मण्डल अध्यक्ष हरेंद्र पाल, भाजपा अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष अजय सागर, महामंत्री अमित सुधा, विद्युत विभाग के अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  देवबन्द जैन समाज ने मुम्बई में 30 वर्ष पुराना जैन मंदिर असंवैधानिक तरीके से तोड़े जाने और जैन श्रद्धालुओं पर पुलिस व बीएमसी अधिकारियों द्वारा अमानवीय व्यवहार करने पर एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी युवराज सिंह को सौपा

Also Read This

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  ड्रग्स माफियाओं के खिलाफ हिन्दूवादी संगठन

Read More »

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »