मस्त अधिकारियों को पस्त किसानों की पीड़ा सुनाने आ रहे धर्मेन्द्र मलिक

मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक द्वारा सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर किसानो की समस्याओं को लेकर ज्ञापन दिया जाएगा, जिसमें यूनियन के पदाधिकारी किसानों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण करने की मांग करेंगे। भाकियू अराजनैतिक के प्रवक्ता धर्मेन्द्र मलिक ने इस सम्बंध में जानकारी देते हुए कहा कि जनपद में किसान पस्त हैं और अधिकारी मस्त बने हुए हैं। किसानो की समस्या का अंबार लग रहा है। आरोप लगाया कि जनपद में शुगर मिलों के साथ मिलकर गन्ना विभाग महंगे बीज, दवाई बेचने में व्यस्त है और गन्ना रोग की रोकथाम को लेकर कोई कार्यक्रम नहीं बनाया गया है। ऐसे ही कुछ मामले वो डीएम उमेश मिश्रा से मिलकर उठायेंगे।

इसे भी पढ़ें:  रसूलपुर गांव में प्रधानी चुनाव को लेकर बवाल, दो पक्षों में जमकर पथराव

भाकियू अराजनैतिक के प्रवक्ता धर्मेन्द्र मलिक ने बताया कि जनपद में कृषि से संबंधित कॉपरेटिव, राजस्व, गन्ना, बैंक, चकबंदी सहित तमाम विभागों के अधिकारी किसानो को समस्याओं में उलझा रहे है। किसानांे को कार्यालयों में हीन भावना से देखा जा रहा है। किसानों को कॉपरेटिव विभाग उनकी 3 प्रतिशत की सब्सिडी वापस नहीं कर रहा,गन्ना विभाग रेड रोट, पायरिला, टॉप बोरर जैसी बीमारियों से बचाव हेतु कोई कार्य नहीं कर रहा केवल गोष्ठी के नाम बीज एवं दवाई बेचने का धंधा शुगर मिलों द्वारा गन्ना विभाग की मिलीभगत से किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें:  शहरी विकास पर हर महीने 36 करोड़ खर्च करेंगी चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप

उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग की रियल टाइम खतौनी में त्रुटियों के कारण किसानो को भूमिहीन बना दिया है। लेखपालों द्वारा अधिकृत प्रतिनिधियों द्वारा ही पैसे लेकर जनता का कार्य किया जा रहा है। बैंकांे द्वारा किसानो की जमीन 2 लाख तक ऋण में भी नियम विरुद्ध बंधक की जा रही है। किसानांे पर चार्ज लगाए जा रहे है। चकबंदी में अधिकारियों द्वारा अपने ही आदेश को बदला जा रहा है। चकबंदी के कारण भूमिहीन हो गए किसानों को जमीन नहीं मिल रही है। कहा कि सोमवार को इन सभी विषयों पर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के पदाधिकारियों के साथ वो जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को ज्ञापन देकर वार्ता करेंगे।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में शिक्षकों को पवित्र गंगाजल वितरित

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  शहरी विकास पर हर महीने 36 करोड़

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  वैश्य समाज ने बढ़ाया समाजसेविका ममता अग्रवाल का मानफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि त्योहारों के दौरान

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में बिजली विभाग का बड़ा घोटालाः पूरण सिंहइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर के अनुसार, जब सचिन ने

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  राखी बंधन के साथ हर बहन भाइयों से लेकर महिलाओं के सम्मान का संकल्पः जयंतीलाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन के

Read More »