MUZAFFARNAGAR-10वीं में दिशा और दिव्यांशी, 12वीं में अवनी बनीं जिला टॉपर

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् ने 10वीं और 12वीं कक्षाओं का परीक्षा परिणाम आज जारी कर दिया। इसमें दोनों ही परीक्षाओं में मुजफ्फरनगर जनपद प्रदेश की मैरिट में टॉप टेन में स्थान बनाने में सफल नहीं हो पाया है। हाईस्कूल में जिला मेरिट में 17वें स्थान पर और इंटर की परीक्षा परिणाम की मेरिट में यह जनपद 26वां स्थान हासिल कर पाया है। इंटर का परीक्षा परिणाम करीब 84 प्रतिशत ही रहा है। जिला मेरिट में भी मुख्यालय के कॉलेजों के बजाये देहात की छात्राओं ने अपना पूरा दम दिखाया, उन्हें खूब नंबर मिले हैं। हाईस्कूल में दिशा और दिव्यांशी ने संयुक्त रूयप से जिला टॉप किया है, तो इंटर की परीक्षा में भी छात्रा अवनी सिंह जिले में टॉपर रही हैं। जिला मेरिट में ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूल-कॉलेज की छात्राएं सिरमौर रहीं और साबित किया कि देहात की छोरियंा भी कोई कम हौसला नहीं रखती हैं।

इसे भी पढ़ें:  आगरा में पूर्व मिस्टर यूपी भरत सिंघानिया ने की आत्महत्या, जिम में फांसी पर लटका मिला शव

यूपी बोर्ड परीक्षा की 10वीं और 12वी की कक्षाओं के नतीजे शुक्रवार को घोषित कर दिए गए हैं। मुजफ्फरनगर जनपद में 10वीं कक्षा में अमर नायक राहुल सिंह स्कूल शाहपुर की छात्रा दिशा ने जिला टॉप किया। भागवंती स्कूल की छात्रा दिव्यांशी यादव दूसरे स्थान पर रही है। 12वीं के नतीजों में एमडीएस विद्या मंदिर मिल मंसूरपुर की छात्रा अवनी सैन जिले में टॉपर रही है। दूसरे स्थान पर किसान इंटर कॉलेज खरड़ के लव गर्ग रहे, जबकि तीसरे स्थान पर राजकीय इंटर कॉलेज बुड़ीना कलां की छात्रा दीपा रहीं। सफल हुए छात्र-छात्राओं ने खुशी मनाई। प्रदेश की हाईस्कूल की मेरिट में जिले को 17वां स्थान मिला है। 29574 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 26119 उत्तीर्ण हुए। परिणाम 92.69 प्रतिशत रहा। 12वीं के नतीजों में जिले को 26वां स्थान मिला है। कुल 28149 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 22867 ने परीक्षा पास की। परिणाम कुल 83.63 प्रतिशत रहा।

इसे भी पढ़ें:  एमएलसी वंदना वर्मा ने शुकतीर्थ गंगा घाट पर चलाया सफाई अभियान

हाईस्कूल टॉप टेन मेरिट-24 बच्चे टॉप टेन में शामिल

1. दिशा, 93.67 प्रतिशत, एएनएस इंटर कॉलेज शाहपुर

1. दिव्यांशी यादव, 93.67 प्रतिशत, भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर मुजफ्फरनगर

2 आलिशबा. 92.83 प्रतिशत, शिशु शिक्षा निकेतन खतौली

2. आयशा, 92.83 प्रतिशत, यूनिक इंटर कॉलेज खामपुर

3. साक्षी, 92.67 प्रतिशत, जनता इंटर कॉलेज भोपा

3. राधिका चौहान, 92.67 प्रतिशत, भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर मुजफ्फरनगर

3. अजका परवीन, 92.67 प्रतिशत, श्री प्राणनाथ इंटर कॉलेज पुरकाजी

4. वैष्णवी तायल, 91.83 प्रतिशत, भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर मुजफ्फरनगर

5. राघव, 91.50 प्रतिशत, लाला जगदीश प्रसाद, मुजफ्फरनगर

5. वंश कुमार, 91.50 प्रतिशत, लाला जगदीश प्रसाद, मुजफ्फरनगर

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-मामूली कहासुनी में खूनी संघर्ष, महिला की हत्या

5. निवेदी, 91.50 प्रतिशत, होली चाइल्ड पब्लिक स्कूल, जड़ौदा

5. सूर्य प्रताप राठी, 91.50 प्रतिशत, एमडीएस विद्या मंदिर मंसूरपुर

6. अंशिका, 91.33 प्रतिशत, होली चाइल्ड पब्लिक स्कूल, जड़ौदा

7. परी पाल, 91.17 प्रतिशत, भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर मुजफ्फरनगर

7. मदीहा, 91.17 प्रतिशत, शिशु शिक्षा निकेतन खतौली

7. आदित्य, 91.17 प्रतिशत, हिमालयन हाईस्कूल तिसंग

8. सारा खान, 91.00 प्रतिशत, डीएवी इंटर कॉलेज, मुजफ्फरनगर

8. रोहित कुमार, 91.00 प्रतिशत, डीएवी इंटर कॉलेज सिसौली

8. अंतरा नामदेव, 91.00 प्रतिशत, भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर मुजफ्फरनगर

9. पायल कुमारी, 90.83 प्रतिशत, भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर मुजफ्फरनगर

9. अंशी, 90.83 प्रतिशत, दयानंद आर्यवीर इंटर कॉलेज शाहपुर

9. शुभम, 90.83 प्रतिशत, राजकीय इंटर कॉलेज कवाल

10. उन्नति त्यागी, 90.67 प्रतिशत, राजकुमार जनता इंटर कॉलेज फलौदा

10. वैशश्वी कश्यप, 90.67 प्रतिशत, शिशु शिक्षा निकेतन खतौली

Also Read This

फर्जी कागज, सरकारी मोहर और जमीन का खेल; तितावी पुलिस ने खोली परतें

तितावी (मुजफ्फरनगर)। तितावी पुलिस ने फर्जी कागजात के सहारे जमीन का सौदा कर लाखों रुपये की कथित ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक लेखपाल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जमीन बेचने के नाम पर भरोसा दिलाकर रकम लेने, फिर कागजात को सही बताने और बाद में धमकी देने के आरोपों से जुड़ा है। थाना तितावी पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी है। जमीन की जरूरत थी, इसी बीच मिला सौदे का प्रस्ताव पुलिस को दी गई तहरीर में शामली जनपद के ग्राम महावतपुर निवासी नन्द किशोर पुण्डीर ने बताया कि उनकी

Read More »

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »

सुबह 8 से शाम 6 बजे तक डायवर्जन, 13 अप्रैल को शहर संभलकर निकलें

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित वीआईपी कार्यक्रम के मद्देनजर शहर की यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं। ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक कई प्रमुख मार्गों पर दबाव रहेगा और डायवर्जन लागू रहेगा। यह ट्रैफिक प्लान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे और नुमाइश मैदान में प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए बनाया गया है। जिन प्रमुख स्थानों पर ट्रैफिक प्रभावित रहने की आशंका है, उनमें सुजडू चुंगी, नुमाइश ग्राउंड, मीनाक्षी चौक, शिव चौक, नावल्टी चौक और जिला अस्पताल चौक शामिल हैं। पुलिस की अपील है कि आम लोग इन मार्गों से गुजरने से बचें और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें,

Read More »

खतौली में मिलावटी पनीर मामले में भाजपा सभासद रजत जैन गिरफ्तार

खतौली में मिलावटी पनीर बनाने के आरोपों से जुड़े मामले में भाजपा के नामित सभासद रजत जैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह पुलिस टीम ने उनके घर पर दबिश दी और उन्हें हिरासत में लेकर आगे की न्यायिक प्रक्रिया के लिए अदालत में पेश किया। इस कार्रवाई के बाद कस्बे में पूरे मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। यह मामला कोई नया नहीं है। इसकी शुरुआत 11 नवंबर 2025 को हुई उस कार्रवाई से मानी जा रही है, जब खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने खतौली क्षेत्र में रजत जैन से जुड़ी बताई गई एक डेयरी इकाई पर

Read More »