MUZAFFARNAGAR-डीएम और एसएसपी ने सदर तहसील में सुनी समस्याएं

मुजफ्फरनगर। जनता की समस्याओं का उचित निस्तारण कराने के लिए शनिवार को जनपद की सभी तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया। इसमें जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी और एसएसपी अभिषेक सिंह ने सदर तहसील परिसर में जनता दरबार लगाकर समस्याओं को सुना और उनका निस्तारण किया। इसके साथ ही अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह ने जानसठ और अपर जिलाधिकारी वित्त गजेन्द्र सिंह ने बुढ़ाना तहसील में उपस्थित रहकर लोगों की समस्याओं को सुना।

उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में अपर जिलाधिकारी वित्त गजेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में उपजिलाधिकारी बुढाना अरूण कुमार द्वारा तहसील बुढाना में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त कुल 40 शिकायतों में राजस्व, भूमि विवादॉ अवैध कब्जाॉ राशन कार्ड, चकबंदी आदि से संबंधित शिकायतें मुख्य रूप से प्राप्त हुई। जिसमें कुल 12 शिकायतो का मौके पर निस्तारण किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान अधिकारीगण द्वारा जनता की जनसमस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया तथा समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारीध्कर्मचारीगण को मौके पर जाकर शिकायतों का शत प्रतिशत निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में दिल्ली देहरादून हाईवे पर पलटी दो बस, चालक की मौत

एडीएम वित्त द्वारा समस्त अधिकारीध्कर्मचारीगण को निर्देशित किया गया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में आईं सभी शिकायतों की मौके पर जाकर निष्पक्ष जाँच करें एवं समयावधि में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें तथा महिला अपराध सम्बन्धी शिकायतों की जाँच प्राथमिकता के आधार पर की जाए। इसके अतिरिक्त महोदय द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपस्थित सभी अधिकारी और कर्मचारीगण व शिकायतकर्ताओं को साइबर अपराध एवं साइबर ठगी के सम्बन्ध में भी जागरूक किया तथा साइबर अपराध से बचने के उपायों के बारे में विस्तार से बताया। सम्पूर्ण समाधान दिवस में तहसीलदार बुढाना सहित प्रशासन, पुलिस व राजस्व व अन्य विभागों के अधिकारीध्कर्मचारीगण मौजूद रहे ।  

इसे भी पढ़ें:  दो बहनों से दुष्कर्म करने वाले आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

Also Read This

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  टूटे सपने लेकर अमेरिका से मुजफ्फरनगर

Read More »

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »