सीएम डैशबोर्ड में जिले की रैंकिंग गिरने पर डीएम नाराज, फिसड्डी विभागों को फटकार

मुजफ्फरनगर। शिकायतों और समस्याओं के निस्तारण के साथ ही विकास कार्यों और राजस्व कार्यों में जनपद की छवि लगातार निचले पायदान की ओर खिसकती जा रही है। हाल ही में जारी की गई सीएम डैशबोर्ड की रैंकिंग में मुजफ्फरनगर जनपद का प्रदर्शन बेहद खराब रहा और जिला कई पायदान नीचे खिसककर 56वें स्थान पर पहुंच गया। इससे नाराज हुए जिलाधिकारी ने गुरूवार को सभी विभागों की बैठक बुलाई और फिसड्डी रहने वाले विभागों के अधिकारियों की कार्यप्रणाली को लेकर खासे नाराज नजर आये। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि अगले माह की रैकिंग में विभागों के प्रदर्शन में सुधार नहीं हुआ तो विभागध्यक्ष कार्यवाही तय समझें।

जिलाधिकारी उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड/विकास कार्य/आइ जी आर एस के निस्तारण कार्यों में बी, सी, डी एवं ई श्रेणी प्राप्त करने वाले विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक जिला पंचायत के सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने बी व सी तथा डी एवं ई श्रेणी प्राप्त करने वाले विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा करी। उन्होंने कहा कि सीएम डैशबोर्ड, विकास कार्यों एवं आइजीआरएस में सबसे खराब रैंकिंग वाले विभागों के लापरवाही से जनपद की माह जनवरी की रैंकिंग में राजस्व में 59वें, विकास कार्यों में 53वें, ओवरआल में 55वें, स्थान पर आ गया है, जिस पर जिलाधिकारी ने असंतोष व्यक्त किया। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी को निर्देश दिए जिन विभागों की सीएम डैशबोर्ड एवं आइजीआरएस की रैंकिंग की प्रगति सबसे ज्यादा खराब है, उन विभागों के अधिकारियों को जिम्मेदारी तय की जाए। उन्होंने समस्त उप जिला अधिकारियों को निर्देश दिए की धारा- 24 के जो भी प्रकरण लंबित है उनका निस्तारण शीघ्र करते हुए रैंकिंग में सुधार लाया जाए।

जिलाधिकारी ने आईजीआरएस की समीक्षा करते हुए अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व को निर्देश दिए जिन विभागों के द्वारा आईजीआरएस की शिकायतों का निस्तारण में लापरवाही की गई, जिस स्तर पर शिकायत को लंबित रखी गई। ऐसे विभागांे के अधिकारियों को चिन्हित कर उनको चेतावनी जारी की जाए, यदि संबंधित विभाग के द्वारा कार्य में सुधार नहीं लाया जाता है तो उस संबंधित विभाग के अधिकारी के नाम से शासन को पत्र प्रेषित किया जाए। उन्होंने सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए जो शासन द्वारा टारगेट दिया गया है उसको शत प्रतिशत पूर्ण किया जाए, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न की जाए। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए की अगले माह यदि रैंकिंग में सुधार नहीं किया गया,संबंधित विभाग के अधिकारी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व को निर्देश दिये गये कि खराब प्रगति वाले विभागों के सम्बंधित अधिकारियों के साथ बैठक करें और जहां-जहां पर प्रगति कम है वहां पर ध्यान देकर प्रगति बढ़ाया जाए, जिससे जनपद की रैंकिंग में सुधार हो सके। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी संदीप भागिया, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गजेन्द्र कुमार, उप जिलाधिकारी सदर निकिता शर्मा, बुढ़ाना राजकुमार भारती, खतौली मोनालिसा जौहरी, वनाधिकारी कन्हैया पटेल, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी ज्योति प्रजापति सहित सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।  

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव एम.जी. पैनोरमा में कार्यक्रमों ने छोड़ी छाप

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  एमडीए की बड़ी पहल-शहर में दिखेगी लखनऊ

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  आयुष्मान आरोग्य मंदिर पहुंचकर सीएमओ ने परखी व्यवस्थाफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि त्योहारों के दौरान शांति

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  आयुष्मान आरोग्य मंदिर पहुंचकर सीएमओ ने परखी व्यवस्थाइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर के अनुसार, जब सचिन ने विरोध

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  स्वच्छता सर्वेक्षण-2024 में ऐसा रहा मुजफ्फरनगर जिले के दस नगरों का हाललाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन के मापदंडों के अनुसार,

Read More »