गंगा घाट पर डीएम ने की सफाई, सीएम प्रोग्राम को परखी व्यवस्था

मुजफ्फरनगर। जिला पंचायत अध्यक्ष श्री वीरपाल निर्वाल के साथ आज जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा ने आगामी गंगा दशहरा मेले के दृष्टिगत शुक्रतीर्थ गंगा घाट स्थल का निरीक्षण कर मेले में कि गई व्यवस्थाओं देखा तथा संबंधितों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री जी का प्रस्तावित जनपद भ्रमण कार्यक्रम के अन्तर्गत अध्यक्ष जिला पंचायत एवं जिलाधिकारी ने शुक्रतीर्थ स्थल के बने समन दास आश्रम का भी निरीक्षण किया। सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम से पूर्व सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कि जाएं। उन्होंने सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

अध्यक्ष जिला पंचायत एवं जिलाधिकारी ने शुक्र तीर्थ स्थल एवं गंगा घाट का निरीक्षण किया। उन्होंने मेले से पूर्व सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए मेले स्थल की साफ सफाई पर विशेष ध्यान देते हुए, साफ सफाई सुनिश्चित करें, साथ ही मेले से पूर्व नाव एवं गोताखोरों की गंगा घाट पर व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। गंगा घाट पर बेरीकेटिंग की जाए। पीने की पानी, विद्युत आपूर्ति तथा शौचालय पार्किंग व्यवस्था आदि की व्यवस्थाओं करने के संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए। महिलाओं को गंगा घाट पर स्नान घर बनाये जाए। मेले में पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के भी निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत एवं जिलाधिकारी ने शुक्र तीर्थ गंगा घाट स्थल पर श्रमदान भी किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी कंडारकर कमल किशोर देशभूषण, उप जिलाधिकारी जानसठ, ए एम ए जिला पंचायत योगेश कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी गण उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  डॉ. मुखर्जी ने अपना सर्वस्व देश पर न्यौछावर कियाः श्रीचंद शर्मा

Also Read This

सुबह 8 से शाम 6 बजे तक डायवर्जन, 13 अप्रैल को शहर संभलकर निकलें

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित वीआईपी कार्यक्रम के मद्देनजर शहर की यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं। ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक कई प्रमुख मार्गों पर दबाव रहेगा और डायवर्जन लागू रहेगा। यह ट्रैफिक प्लान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे और नुमाइश मैदान में प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए बनाया गया है। जिन प्रमुख स्थानों पर ट्रैफिक प्रभावित रहने की आशंका है, उनमें सुजडू चुंगी, नुमाइश ग्राउंड, मीनाक्षी चौक, शिव चौक, नावल्टी चौक और जिला अस्पताल चौक शामिल हैं। पुलिस की अपील है कि आम लोग इन मार्गों से गुजरने से बचें और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें,

Read More »

खतौली में मिलावटी पनीर मामले में भाजपा सभासद रजत जैन गिरफ्तार

खतौली में मिलावटी पनीर बनाने के आरोपों से जुड़े मामले में भाजपा के नामित सभासद रजत जैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह पुलिस टीम ने उनके घर पर दबिश दी और उन्हें हिरासत में लेकर आगे की न्यायिक प्रक्रिया के लिए अदालत में पेश किया। इस कार्रवाई के बाद कस्बे में पूरे मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। यह मामला कोई नया नहीं है। इसकी शुरुआत 11 नवंबर 2025 को हुई उस कार्रवाई से मानी जा रही है, जब खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने खतौली क्षेत्र में रजत जैन से जुड़ी बताई गई एक डेयरी इकाई पर

Read More »

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-यातायात जागरुकता शिविर में मीठे शरबत

Read More »