MUZAFFARNAGAR-घर से निकलते ही गन्दगी का अम्बार देख भड़के डीएम

मुजफ्फरनगर। लाख दावों और व्यवस्था के बावजूद भी शहर की सफाई व्यवस्था पटरी पर नहीं चढ़ पा रही है। ऐसे में शहर के चारों ओर कहीं से भी एंट्री ली जाये, वहीं पर गन्दगी स्वागत करती है। अब तो आलम यह है कि जिलाधिकारी के घर से निकलते ही गन्दगी नजर आ रही है। शहर के सबसे सुन्दर माने जाने वाले सरकूलर रोड की तस्वीर भी शहर से एकत्र की जा रही गन्दगी का राज होने के कारण बिगड़ रही है। सोमवार को दफ्तर जाने के लिए जिलाधिकारी घर से निकले तो सरकूलर रोड पर करीब एक किलोमीटर तक गन्दगी का आलम देखा, इस गन्दगी में मरे हुए पशु और पक्षियों के कारण बदबू असहनीय थी। डीएम ने यह देखकर पालिका ईओ को फोन लगाकर जवाब तलब किया तो सिस्टम हरकत में आया। ईओ ने दिल्ली की कंपनी के लोगों की कार्यप्रणाली पर कड़ी नाराजगी जताई तो तत्काल ही सरकूलर रोड को साफ करने के लिए कंपनी ने टीम को फील्ड में उतार दिया। इसके साथ ही ईओ ने स्पष्ट निर्देश दिये कि सरकूलर रोड पर गन्दगी या कूड़ा-करकट नहीं डाला जायेगा। इसके लिए विकल्प की तलाश भी शुरू कर दी गई।

दरअसल, नगरपालिका परिषद् ने शहर के कूड़ा डलावघरों से प्रतिदिनि कूड़ा उठान और डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए दिल्ली की कंपनी एमआईटूसी सिक्योरिटी एंड फैसिलिटीज प्रा. लि. को ठेका दिया है। 14 महीने के एग्रीमेंट के लिए पालिका कंपनी को करीब 13 करोड़ रुपये का भुगतान करेगी। इसके लिए पालिका ने कंपनी को वाहन और अन्य संसाधन भी उपलब्ध कराये हैं। कंपनी ने 16 फरवरी से विधिवत अपना काम भी शुरू कर दिया है। ऐसे में शहर की गन्दगी साफ होने के बजाये समस्या और बढ़ रही है। अभी तक सरकूलर रोड पर स्थिति सामान्य थी, लेकिन कंपनी ने शाकुंतलम आवास विकास कालोनी के पास गन्ना शोध संस्थान की दीवार के सहारे अपना ट्रांसफर स्टेशन बना लिया, इसके साथ ही यहां शहर भर का कूड़ा एकत्र किया जाने लगा। जितना कूड़ा उठता उससे ज्यादा यहां पर सड़क पर ही डाला गया। इससे यहां गन्दगी का अम्बार हो गया।

इसे भी पढ़ें:  योगी आदित्यनाथ सिंगापुर जापान दौरा, 303 कंपनियों से मुलाकात

सरकूलर रोड को शहर को वीआईपी रोड भी माना जाता है। यह शहर को जीटी रोड और फिर हाईवे से जोड़ने वाला है। यहां से ही जिले के आला अफसरों का आवागमन रहता है। जिलाधिकारी भी इसी रास्ते से अपने कलेक्ट्रेट स्थिता दफ्तर आते जाते हैं। सोमवार को जब वो अपने घर से दफ्तर जाने के लिए निकले तो सरकूलर रोड पर करीब एक डेढ़ किलोमीटर के दायरे में उनको भयंकर गन्दगी का आलम बना नजर आया। इस कूड़े में मरे हुए जानवर और पक्षियों के शव भी सड़ रहे थे। ये नजारा देखकर खफा हुए जिलाधिकारी ने पालिका की ईओ प्रज्ञा सिंह को फोन लगाया और सरकूलर रोड के हालात बताते हुए नाराजगी जताई तो पूरा सिस्टम ही हरकत में आ गया। डीएम के फोन के बाद ईओ पालिका ने कंपनी के अधिकारियों को तलब कर दिया और कार्यप्रणाली को लेकर कड़ी नाराजगी जताई। कंपनी के एमडी कमलजीत और परियोजना प्रबंधक पुष्पराज ने ईओ कार्यालय पहुंचकर अपनी बात रखी। बताया गया कि कंपनी ने सरकूलर रोड पर अपना ट्रांसफर स्टेशन बना लिया है। इसको लेकर ईओ ने कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि इसके लिए दूसरा स्थान तलाशा जाये और वहां से तत्काल सफाई कराकर कूड़ा हटवाया जाये।

ईओ प्रज्ञा सिंह ने बताया कि कूड़ा निस्तारण में लगी कंपनी के द्वारा सरकूलर रोड पर अपना ट्रांसफर स्टेशन बना लिया था, इसकी जानकारी पालिका को नहीं दी गई। इसी कारण वहां पर करीब एक किलोमीटर के दायरे में कूड़ा और गन्दगी का अम्बार होने के कारण डीएम ने सफाई के लिए निर्देशित किया था। कंपनी के लोगों को आज ही कूड़ा हटवाने और सरकूलर रोड पर कहीं पर भी कूड़ा-करकट एकत्र नहीं कराने के निर्देश दिये गये हैं। मुख्य मार्ग से हटकर कहीं भी कंपनी अपना ट्रांसफर स्टेशन बना सकती है। हमारी प्राथमिकता शहर को स्वच्छ और सुन्दर बनाने की है। ऐसे में कंपनी मनमाने ढंग से काम करेगी तो शहर गन्दगी का ढेर बन जायेगा। वहीं कंपनी के एमडी कमलजीत ने कहा कि सरकूलर रोड का चयन फील्ड के कर्मियों ने गलती से कर लिया था। आज ही ईओ के आदेश पर उसे बंद करा दिया गया है। टीम को लगाकर सफाई कराई गई है।

इसे भी पढ़ें:  पालिका टीम ने शहर में चलाया जीरो वेस्ट अभियान

Also Read This

देवबंद अलविदा जुम्मा नमाज में उमड़े हजारों लोग, पुलिस मुस्तैद

देवबंद। धार्मिक नगरी में देवबंद अलविदा जुम्मा नमाज पूरे अकीदत और उत्साह के साथ शांतिपूर्वक संपन्न हुई। रमज़ान के अंतिम जुमे पर मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़े, जिससे शहर में खासा उत्साह और धार्मिक माहौल देखने को मिला। भीड़ को देखते हुए पुलिस और प्रशासन पहले से ही पूरी तरह मुस्तैद रहा और पूरे आयोजन को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया गया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमरपाल शर्मा और पुलिस टीम ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली। इसे भी पढ़ें:  भाकियू तोमर ने सीएमओ कार्यालय को घेरा, लगाये आरोप बड़ी संख्या में पहुंचे नमाजियों के बीच पुलिस लगातार निगरानी करती रही। प्रशासन

Read More »

नसीमुद्दीन सिद्दीकी खतौली आगमन पर सपा कार्यकर्ताओं का जोरदार स्वागत

खतौली। उत्तर प्रदेश की राजनीति में हलचल के बीच नसीमुद्दीन सिद्दीकी खतौली आगमन पर समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। सपा में शामिल होने के बाद पहली बार खतौली पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री का फूल-मालाओं और नारों के साथ अभिनंदन किया गया। प्रदेश सचिव श्यामलाल बच्ची सैनी और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सत्यदेव शर्मा के नेतृत्व में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। समाजवादी पार्टी में शामिल होने के बाद नसीमुद्दीन सिद्दीकी खतौली आगमन के दौरान कार्यकर्ताओं से गर्मजोशी से मिले। उन्होंने एक-एक कार्यकर्ता से संवाद करते हुए संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का

Read More »

धर्मेन्द्र मलिक ने उटाई आवाजः खतौनी की त्रुटियों से फार्मर रजिस्ट्री से वंचित किसान, समाधान की मांग

भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र, राजस्व चौपाल लगाकर एक माह में समस्या निपटाने का आग्रह मुजफ्फरनगर। खतौनी में नाम और अंश निर्धारण की त्रुटियों के कारण बड़ी संख्या में किसान फार्मर रजिस्ट्री से वंचित हो रहे हैं। इस समस्या को लेकर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर किसानों की समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की है। खतौनी में नाम एवं अंश निर्धारण की त्रुटियों के कारण प्रदेश के अनेक जिलों में बड़ी संख्या में किसान फार्मर रजिस्ट्री नहीं करा पा रहे हैं। इस गंभीर समस्या को लेकर भारतीय किसान यूनियन

Read More »

खतौली में एलपीजी की कालाबाजारी, सभासदों ने सीएम व डीएम से की शिकायत

रिफिल सिलेंडर 1500-1600 रुपये में बेचने का आरोप, बुकिंग के बावजूद उपभोक्ताओं को नहीं मिल रही आपूर्ति मुजफ्फरनगर। खतौली कस्बे में दो गैस एजेंसियों पर एलपीजी सिलेंडर की कालाबाजारी के गंभीर आरोप लगे हैं। नगर पालिका परिषद के सभासदों ने इस मामले को लेकर जिलाधिकारी और मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर जांच और कार्रवाई की मांग की है। खतौली कस्बे में एलपीजी गैस सिलेंडर की कालाबाजारी को लेकर विवाद सामने आया है। नगर पालिका परिषद खतौली के सभासद सौरभ जैन, पुष्पा रानी, अमित कुमार, प्राची वर्मा और अहतेशाम ने कस्बे की दो गैस एजेंसियों—चौधरी इंडियन गैस सर्विस और प्रीत इंडियन गैस सर्विस—पर सिलेंडरों की कालाबाजारी करने का आरोप लगाया

Read More »