डीएम उमेश मिश्रा पुरकाजी के सरकारी स्कूल में स्मार्ट क्लास देखकर हुए खुश

मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने पुरकाजी कंपोजिट विद्यालय का औचक निरीक्षण किया तो वो विद्यालय में चल रही स्मार्ट क्लास और अन्य व्यवस्थाओं को देखकर गदगद हो गये। उन्होंने विद्यालय के शिक्षकों और विद्यार्थियों से भी मिलकर बातचीत की। विद्यालय में शैक्षिक विकास और गुणवत्ता बनाने के लिए सहयोग देने पर उन्होंने निरीक्षण में साथ रहे नगर पंचायत पुरकाजी के चेयरमैन जहीर फारूकी एडवोकेट की भी प्रशंसा की।

जिलाधिकारी उमेश मिश्रा बुधवार को अचानक पुरकाजी के कंपोजिट विद्यालय में पहुंचे और यहां पर संचालित की जा रही स्मार्ट क्लास का निरीक्षण किया। नगर पंचायत पुरकाजी के चेयरमैन जहीर फारूकी भी उनके साथ मौजूद रहे। यहां डीएम को बताया गया कि नगर पंचायत पुरकाजी की ओर से विद्यालय में शैक्षिक गुणवत्ता को निखारने के लिए कंपोजिट विद्यालय में 75 इंच की हीक्विजन कम्पनी के कई कक्षाओं में स्मार्ट बोर्ड दिए हैं। जिलाधिकारी ने स्मार्ट बोर्ड स्क्रीन पर पढ़ाई करने वाले बच्चों और शिक्षिकाओं से सवाल जवाब किए। डीएम के सवालों का सभी ने संतोषजनक जवाब दिया। निरीक्षण में डीएम को जब यह पता चला कि इस स्कूल में 861 बच्चों का पंजीकरण है और कक्षाओं में बच्चों की उपस्थिति भी लगभग शत प्रतिशत ही है, तो वो काफी प्रसन्न नजर आये। उनको बताया गया कि नगर पंचायत पुरकाजी की ओर से विद्यालय को स्मार्ट क्लास बोर्ड दिए जाने के साथ ही यहां पर बच्चों के बैठने के लिए फर्नीचर, उनके खेलकूद के साधन और अन्य व्यवस्था भी कराई गई हैं।

इसको लेकर डीएम उमेश मिश्रा ने चेयरमैन पुरकाजी जहीर फारूकी और स्कूल के प्रधानाध्यापक मुकेश शर्मा के प्रयासों और सहयोग के लिए जमकर प्रशंसा की। डीएम ने कहा कि सभी नगर पंचायतों को शैक्षिक उत्थान के लिए अपने अपने स्तर से यदि इस तरह की सोच के साथ काम किया जाये तो ये विद्यालय एक आदर्श विद्यालय बनकर सामने आयेंगे और बच्चों का शैक्षिक स्तर भी निखरेगा। डीएम ने कहा कि जिस प्रकार से पुरकाजी चेयरमैन जहीर फारूकी यहां पर शैक्षिक स्तर को संवारने के लिए चिंतित हैं, सहयोग हैं और प्रयासरत भी हैं, वैसा ही जज्बा सभी को रखना चाहिए। चेयरमैन जहीर ने बताया कि उनके द्वारा लगातार कस्बे में सरकारी विद्यालयों में शैक्षिक गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए काम किया जा रहा है, जो भी संसाधन और सहयोग नगर पंचायत कर सकती है, वो किया जा रहा है। हमारा प्रयास है कि हम पुरकाजी कस्बे के सभी विद्यालयों में स्मार्ट क्लास की व्यवस्था करायें। इसके लिए लगातार स्मार्ट बोर्ड विद्यालयों को उपलब्ध कराने के प्रयास कर रहे हैं। हमें खुशी है कि जनता के प्रेम के सहारे जो सहयोग नगर पंचायत ने विद्यालयों को किया, उससे वहां शिक्षा व्यवस्था की स्थिति में बदलाव आया है, बच्चों को बेहतर शिक्षा के साधन मिल रहे हैं, क्योंकि कस्बे के इन विद्यालयों में ग्रामीण अंचलों से ज्यादा बच्चे शिक्षा ग्रहण करने आते हैं। उन्होंने प्रशंसा के लिए जिलाधिकारी उमेश मिश्रा का भी आभार जताया। 

इसे भी पढ़ें:  SHAMLI-ईंट से कुचलकर व्यक्ति की हत्या, श्मशान में मिला शव

Also Read This

खतौली में मनोज चौधरी का जनसंपर्क अभियान, 13 अप्रैल की जनसभा पर जोर

खतौली। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज चौधरी ने खतौली विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे बातचीत की और स्थानीय स्तर पर सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरतों से जुड़े मुद्दों पर उनकी राय सुनी। ग्राम भ्रमण के दौरान कई जगह लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। ग्रामीणों ने अपने इलाके की समस्याएं सामने रखीं, वहीं कुछ लोगों ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का जिक्र भी किया। कई स्थानों पर लंबित कामों को जल्द पूरा कराने की मांग भी उठी। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा शोभायात्रा निकालीजनसंपर्क अभियान के दौरान सबसे

Read More »
13 अप्रैल 2026 के लिए मुजफ्फरनगर रूट डायवर्जन

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को बदले रहेंगे कई रास्ते, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर 13 अप्रैल 2026 को मुजफ्फरनगर में कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। जारी ट्रैफिक नोटिस के अनुसार शहर में अलग-अलग दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था बनी रहे। नोटिस में खास तौर पर जानसठ रोड, भोपा रोड, सहारनपुर रोड, जिला अस्पताल और शामली स्टैंड की ओर जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग बताए गए हैं। कुछ जगहों पर प्राइवेट और कमर्शियल वाहनों के लिए अलग रूट भी निर्धारित किया गया है। जानसठ रोड और भोपा रोड से जिला अस्पताल-सहारनपुर जाने वालों के लिए यह रूट जानसठ रोड और

Read More »

फर्जी कागज, सरकारी मोहर और जमीन का खेल; तितावी पुलिस ने खोली परतें

तितावी (मुजफ्फरनगर)। तितावी पुलिस ने फर्जी कागजात के सहारे जमीन का सौदा कर लाखों रुपये की कथित ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक लेखपाल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जमीन बेचने के नाम पर भरोसा दिलाकर रकम लेने, फिर कागजात को सही बताने और बाद में धमकी देने के आरोपों से जुड़ा है। थाना तितावी पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी है। जमीन की जरूरत थी, इसी बीच मिला सौदे का प्रस्ताव पुलिस को दी गई तहरीर में शामली जनपद के ग्राम महावतपुर निवासी नन्द किशोर पुण्डीर ने बताया कि उनकी

Read More »

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »