डीएम-एसएसपी ने सुनी फरियाद, पांच मामलों का हाथों-हाथ निपटारा

मुजफ्फरनगर। शनिवार को जनपद में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन सभी तहसीलों में किया गया। सदर तहसील में डीएम और एसएसपी ने जनता दरबार लगाया। यहां पर 80 शिकायत उनके सामने आई, जिसमें से पांच मामलों का हाथों हाथ ही निस्तारण कराकर लोगों को राहत दी गई।

जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं पुलिस उप महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह की अध्यक्षता में तहसील सदर सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। संपूर्ण समाधान दिवस में राशन कार्ड, भूमि विवाद, चकबंदी, वन विभाग से संबंधित, श्रम विभाग से संबंधित, वॉटमाप विभाग से संबंधित,पेंशन, विद्युत विभाग से संबंधित, सड़क आदि संबंधी शिकायतें प्राप्त हुए। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि संपूर्ण समाधान में प्राप्त शिकायतों का गुणवत्ता पूर्ण व समयातर्गत तथा पारदर्शिता के साथ शिकायतों का निस्तारण करें, इसमें किसी प्रकार की शिथिलता ना बरती जाने के भी निर्देश सभी अधिकारियों को दिए।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-रुपये के लेनदेन के विवाद में युवक की हत्या से आक्रोश

सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 80 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें मौके पर 05 शिकायतों का निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी ने शेष शिकायतों को संबंधित विभागीय अधिकारियों को संदर्भित करते हुए निर्देशित किया कि पूर्ण पारदर्शिता एवं निष्पक्षता से स्थलीय निरीक्षण कर निर्धारित समयावधि में शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित कराएं। संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर निकिता शर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुनील तेवतिया, सहित संबंधित विभाग के अधिकारी गण उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  किसानों के हक की आवाज उठाने 14 मार्च को दिल्ली जाएंगेः राकेश टिकैत

Also Read This

खतौली: बुढ़ाना रोड स्थित मकान में आगजनी, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली नगर के बुढ़ाना रोड क्षेत्र में एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने का मामला सामने आया है। इस घटना में घर का कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इकराम पुत्र अकबर निवासी बघरा तितावी का अपनी पत्नी समीना से तीन तलाक कुछ समय पहले हो चुका था। इसके बाद समीना ने सादिक नगर निवासी इरशाद अहमद से दूसरी शादी कर ली थी। शादी के बाद समीना और इरशाद खतौली के बुढ़ाना रोड स्थित एक मकान में साथ रह रहे थे। घटना के दिन समीना बाजार गई हुई थी,

Read More »

डी एस पब्लिक स्कूल के गर्व गोयल ने 90% अंक हासिल किए

मुजफ्फरनगर। डी एस पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र गर्व गोयल ने सीबीएसई हाई स्कूल परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि अनुशासन, समर्पण और निरंतर मेहनत से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। गर्व गोयल वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिज्ञ राजीव गोयल के सुपुत्र हैं। इसे भी पढ़ें:  PALIKA–सरकार ने खोला खजाना, निकायों में हुई धनवर्षागर्व गोयल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनका कहना है कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग के बिना यह संभव नहीं था। साथ ही उन्होंने भविष्य में और अधिक

Read More »