ई रिक्शाओं पर अंकुश लगाने को गंभीर हुए डीएम उमेश मिश्रा

मुजफ्फरनगर। जनपद में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने, बच्चों को सुरक्षित यातायात के अवसर उपलब्ध कराने और अवैध रूप से चल रहे वाहनों तथा स्टैण्ड पर अंकुश लगाने के लिए सोमवार को जिलाधिकारी उमेश मिश्रा बेहद गंभीर नजर आये। उन्होंने जिला सड़क सुरक्षा समिति की मासिक समीक्षा बैठक में सम्बंधित विभागों और अधिकारियों को निर्देश दिये कि वो स्कूलों में चल रहे वाहनों की फिटनेस को जांचने के साथ ही बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चलाने वालों के साथ सख्ती से पेश आये। इसके साथ ही जिले में डग्गामार वाहनों का संचालन और अवैध टैक्सी स्टैण्ड को बंद कराया जाये। डीएम ने सुव्यवस्थित यातायात पर जोर देते हुए कहा कि ई रिक्शा की नम्बरिंग और रूटवाइज उनके संचालन के लिए व्यवस्था बनाने के निर्देश एआरटीओ को दिये हैं। ताकि शहर को ई रिक्शा के कारण होने वाली जाम की समस्या से निजात मिल सके।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-बिजली विभाग का फरमान, सुबह 6 बजे धो लो कपड़े, कर लो प्रेस, नहीं तो....

जिला सड़क सुरक्षा समिति की माह सितम्बर 2024 की बैठक जूम एप के माध्यम से हुई, जिसकी अध्यक्षता जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने की। बैठक में सड़क सुरक्षा से सम्बन्धित समस्त जिला स्तरीय विभागों के अधिकारी सम्मिलित हुए। जिला सड़क सुरक्षा समिति के सचिव अधिशासी अभियन्ता अनिल कुमार ने बताया कि बैठक में जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा स्कूल और कालेज के यातायात वाहनों की फिटनेस, रजिस्ट्रेशन, बीमा, चालक का लाईसेन्स पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक को स्कूल और कॉलेज में जागरूकता कैम्प लगाने हेतु निर्देशित किया गया। जिले के समस्त ब्लैक स्पॉट्स पर तत्काल प्रभावी कार्यवाही करने हेतु सम्बन्धित विभागों को निर्देशित किया गया।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पालिका में 800 नामांतरण पत्रावलियों का निस्तारण

पुलिस विभाग को निर्देशित किया गया कि शहर में चैंकिंग कराकर बिना हेलमेट और नियम विरू( वाहनों पर कार्यवाही करें। ई-रिक्शा का रूट प्लान और नम्बरिंग के लिए एआरटीओ को निर्देशित किया गया, जिससे शहर जाम-मुक्त हो सके। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा डग्गामार बस स्टैण्ड, अवैध टेक्सी स्टेण्ड को तत्काल बन्द करने, ओवर लोडिंग, अवैध खनन पर अंकुश लगाने हेतु प्रशासन और परिवहन, पुलिस की संयुक्त टीम गठित करने के निर्देश दिये गये। बैठक में जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह, एआरटीओ प्रवर्तन सुशील मिश्रा, अधिशासी अभियन्ता पीडब्लूडी, जिला गन्ना अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं मुख्य चिकित्साधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, एनएचएआई बागपत आदि अधिकारी उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  भारत मुक्ति मोर्चा ने जेल भरो आंदोलन के तहत किया प्रदर्शन

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-बिजली विभाग का फरमान, सुबह 6 बजे

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  भारत मुक्ति मोर्चा ने जेल भरो आंदोलन के तहत किया प्रदर्शनफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि त्योहारों

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  ‘बुलडोजर एक्शन होगा’, कोडीन कफ सिरप मामले पर सीएम योगी का कड़ा संदेशइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर के

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  गांव खेडी करमू में चैकिंग करने गई विद्युत विभाग की टीम पर हमलालाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन के मापदंडों के

Read More »