शुकतीर्थ का कायाकल्प करने में जुटे डीएम उमेश मिश्र

मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी उमेश मिश्र ने महाभारतकालीन पौराणिक तीर्थ स्थल का कायाकल्प करने को लेकर पूरा अभियान छेड़ दिया है। इसकी कार्ययोजना बनाने के लिए शुक्रवार को डीएम उमेश मिश्र ने जिले के समस्त अधिकारियों के साथ मीटिंग करते हुए इसके ले आउट प्लान को साझा किया और अधिकारियों के सुझाव भी मांगे। उनका दावा है कि आने वाले दिनों में शुकतीर्थ को हरिद्वार की तर्ज पर ही एक पौराणिक तीर्थ के रूप में देश और विदेश में नई पहचान दिलाई जायेगी। इसके साथ ही डीएम ने ठंड के प्रकोप के बीच बेसहारा लोगों को इस बार बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश भी अफसरों को दिए हैं। साथ ही पहली बार रैन बसेरों में ठहरने वाले लोगों को चाय नाश्ता और भोजन की व्यवस्था भी करने की तैयारी प्रशासन कर रहा है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-गांव वालों को मिला अपने घर का मालिकाना हक

जिलाधिकारी उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में शुक्रवार को चौधरी चरण सिंह सभा कक्ष में एक जिला स्तरीय मीटिंग का आयोजन किया गया। इसमें शुकतीर्थ के विकास और व्यवस्था को लेकर बिन्दूवार चर्चा की गई। इसमें जिलाधिकारी ने शुकतीर्थ को एक पौराणिक तीर्थ होने के नाते धार्मिक पर्यटन का बड़ा हब बनाने की कार्ययोजना पर सभी अधिकारियों को एक समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि शुकतीर्थ को विकसित करने और वहां पर धार्मिक तीर्थाटन करने के लिए आने वाले पर्यटकों को बेहतर सुविधा देने के लिए कार्ययोजना बनाई जा रही है। इस पौराणिक क्षेत्र को देश में नई पहचान दिलाई जाये, यही प्रयास किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR PALIKA-ईओ प्रज्ञा हुई सख्त, टीम लेकर फील्ड में उतरे टीएस

इसके साथ ही उन्होंने बताया कि ठंड व शीत लहर को देखते हुए भी अधिकारियों को अभी से क्षेत्र में कार्य करने के लिए कहा गया है। इस बैठक में डीएम ने सभी प्रशासनिक अधिकारियों को समय से तैयारी करने और रैन बसेरों में भी व्यवस्था बनाने के निर्देश दिये। डीएम ने कहा कि सर्दी से बचाने के लिए रैन बसेरों में कम्बल, अलाव के साथ ही वहां पर लोगों के लिए नाश्ता और भोजन की भी व्यवस्था की जायेगी। बैठक में एडीएम फाइनेंस गजेंद्र सिंह व सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप, एसपी ट्रैफिक अतुल चौबे, एसडीएम सदर निकिता शर्मा, एसडीएम खतौली मोनालिसा जोहरी, एसडीएम जानसठ सुबोध कुमार, एसडीएम बुढ़ाना राजकुमार भारती, तहसीलदार खतौली श्र(ा गुप्ता, एआरटीओ अजय मिश्रा, नगरपालिका एई निर्माण अखंड प्रताप सिंह सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  डीएम ने जीआईसी पहुंचकर लिया बोर्ड परीक्षाओं की व्यवस्था का जायजा

Also Read This

नहीं रहीं दिग्गज गायिका आशा भोसले, 92 वर्ष की आयु में दुनिया को कहा अलविदा

नईदिल्ली। दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन हो गया है। कल शनिवार को अचानक तबीयत खराब होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मशहूर सिंगर आशा भोसले हमारे बीच नहीं रहीं। 92 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है। करीब सात दशक तक सिनेमाई दुनिया में अपनी सुरीली आवाज का जादू चलाने वाली गायिका को कल शनिवार को तबीयत खराब होने के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में इमरजेंसी मेडिकल सर्विसेज यूनिट में उनका उपचार चल रहा था। दुनियाभर के फैंस दुआएं कर रहे थे। मगर, रविवार को गायिका ने दुनिया को अलविदा कह दिया। इसे

Read More »

पुलिस ने किसान नेता को किया हाउस अरेस्ट, किसान संगठनों में नाराजगी

मुजफ्फरनगर। किसान राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। चौधरी शाह आलम को प्रशासन द्वारा अंबा विहार स्थित उनके आवास पर हाउस अरेस्ट कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई खालापार थाना पुलिस द्वारा की गई है, जिसके बाद क्षेत्र में हलचल तेज हो गई। हाउस अरेस्ट की सूचना मिलते ही किसान संगठनों में नाराजगी देखी जा रही है। समर्थकों का कहना है कि यह कदम किसानों और मजदूरों की आवाज को दबाने का प्रयास है। इस मामले को लेकर किसान नेताओं ने स्पष्ट कहा है कि गिरफ्तारियों से आंदोलन कमजोर नहीं होगा, बल्कि और मजबूत होगा। चौधरी शाह आलम ने भी संदेश दिया कि

Read More »

कोयले से लदा कंटेनर पलटा, मलबे में दबकर कई लोगों के अंग-भंग, दो शव बरामद

  छिबरामऊ- भाऊलपुर चौराहे पर रविवार सुबह कोयले से लदा कंटेनर पलटने से बड़ा हादसा हो गया। मलबे के नीचे दबे दो लोगों के शव निकाले गए हैं, जबकि रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी है। कन्नौज जिले के छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र में तालग्राम रोड पर भाऊलपुर चौराहे के पास रविवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया, जब कोयला लदा एक कंटेनर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में कई लोगों के कंटेनर के नीचे दबने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे की चपेट में आने से कई बाइक क्षतिग्रस्त हो गईं। मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम ने राहत और

Read More »

मुजफ्फरनगर में घरेलू हत्याकांड, पत्नी को मारकर पति भागा

मुजफ्फरनगर के छपार थाना क्षेत्र के सिम्भालकी गांव में शनिवार देर रात एक महिला की हत्या का मामला सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मुजफ्फरनगर पत्नी हत्या मामले में पुलिस का कहना है कि गांव के पूरन सिंह उर्फ पिंटू ने अपनी पत्नी सविता पर हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और गिरफ्तारी के लिए कई टीमें लगा दी गई हैं। इसे भी पढ़ें:  SOCIAL WORK-शिव से क्रांति तक ललित ने पूरे किये सेवा के 31 सालपुलिस के मुताबिक घटना की सूचना 11/12 अप्रैल 2026 की रात

Read More »

खतौली के श्री कुन्दकुन्द जैन इंटर कॉलेज में सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान

खतौली स्थित श्री कुन्दकुन्द जैन इंटर कॉलेज में सेवा निवृत्त अध्यापकों के सम्मान में एक भावुक और गरिमामय समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में इस वर्ष सेवा निवृत्त हुए रामकुमार पुंडीर, सुधीर कुमार पांडेय और अजय जैन को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही विद्यालय से पूर्व में सेवा निवृत्त हो चुके कई अध्यापकों का भी सम्मान किया गया। समारोह में बिजेन्द्र कुमार, कामेश्वर, आदीश जैन, राजपाल, ऋषिपाल और विमला को भी मंच पर सम्मान दिया गया। कार्यक्रम का माहौल पूरे समय आत्मीय बना रहा और विद्यालय परिवार ने अपने गुरुजनों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता प्रकट की। इस सम्मान समारोह की अध्यक्षता प्रबन्ध समिति के पूर्व प्रबन्धक राजीव जैन

Read More »

सीकरी में पटाखों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, दो पक्षों में जमकर मारपीट

तेज धमाकों से पशु बिदके, विरोध करने पर हमला, तीन लोग घायल, पुलिस जांच में जुटी मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के मोरना क्षेत्र के गांव सीकरी में शादी समारोह के दौरान पटाखे छोड़ने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। तेज आवाज से पशुओं के बिदकने पर हुए विरोध के बाद दो पक्ष आमने-सामने आ गए, जिसमें कई लोग घायल हो गए। मोरना ब्लॉक के गांव सीकरी में शुक्रवार शाम उस समय तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई, जब एक शादी के वलीमा कार्यक्रम के बाद पटाखे चलाने को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते यह विवाद बढ़कर मारपीट में बदल गया। जानकारी

Read More »