MUZAFFARNAGAR-शहर में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन का शुभारंभ

मुजफ्फरनगर। शहर में सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए नगरपालिका परिषद् की ओर से सभी 55 वार्डों में करीब सवा लाख घरों से कूड़ा एकत्र करने के लिए आज डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन कार्य का शुभारंभ कर दिया गया। इसके लिए शुक्रवार को पालिका प्रशासन के अधिकारियों ने वार्डों में ट्रायल किया था, जबकि शनिवार की सुबह टाउनहाल मैदान पहुंची पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने सभासदों और पालिका अधिकारियों के साथ डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन कार्य का विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने हरी झंडी दिखाकर टिपर वाहनों को वार्डों के लिए रवाना किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से इस कार्य में सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि हम जल्द ही शहर को एक सुन्दर और स्वच्छ शहर बनाने के प्रयास में सफल होंगे।

बता दें कि नगरपालिका परिषद के सीमा विस्तार के बाद 11 गांवों को शहरी क्षेत्र में मर्ज कर दिया गया। वर्तमान में शहरी क्षेत्र में 55 वार्ड हैं, जिनसे डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन करने का ठेका नगर पालिका के द्वारा दिल्ली की एमआईटूसी सिक्योरिटी एंड फैसिलिटीज प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी को दिया गया है। कंपनी ने यहां पर फरवरी की शुरूआत से ही अपने सुपरवाइजर और कर्मचारी तैनात करने शुरू कर दिये थे। इसके बाद 14 महीनों के लिए कंपनी ने डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए काम शुरू कर दिया है। इसके लिए पालिका कंपनी को करीब 13 करोड़ रुपये का भुगतान करेगी। जबकि कंपनी टिपिंग फीस वसूल करते हुए पालिका को जमा करायेगी।

शनिवार की सुबह जनपद के 55 वार्डों में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए कार्य का शुभारंभ पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने टाउनहाल मैदान से किया। उन्होंने वार्डों में लगाये गये टिपर वाहनों को कर्मचारियों के साथ हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान पालिका के नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. अतुल कुमार ने बताया कि पालिका के पास 109 टिपर वाहन हैं, अभी फिलहाल कंपनी को कूड़ा कलेक्शन के लिए नगर पालिका के द्वारा 67 टिपर वाहन और 77 रेहडे दिए गए हैं। तंग गलियों में रहेडों से कूड़ा कलेक्शन का काम कर्मचारी करेंगे। आवश्यकता पड़ने पर वार्डों में टिपर वाहनों को और बढ़ाया जा सकता है। उनका कहना है कि अभी फिलहाल दो या एक वाहन की वार्डों में दिया गया है। बड़े वार्डों में तीन वाहन भी लगाए जा सकता हंै। कम्पनी के द्वारा डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। शुक्रवार को ट्रायल कर व्यवस्था बनाई गई थी। कंपनी और पालिका के कोर्डिनेटर सरदार बलजीत सिंह ने बताया कि 60 सुपरवाईजरों के साथ ही एक वाहन पर दो कर्मचारियों की तैनाती की गई है।

इस दौरान मुख्य रूप से सभासद मनोज वर्मा, रितु त्यागी, पूजा पाल, सुनीता, अन्नू कुरैशी, मौ. खालिद, शहजाद चीकू, अब्दुल सत्तार, नौशाद पहलवान, उमरदराज, सभासदपति बिजेन्द्र पाल, प्रमोद कुमार, सलेकचंद, नदीम खां, शाहिद आलम, सलीम राणा, कपिल पाल, वाजिद अली, फखरू तयागी, शोभित गुप्ता, हसीब राणा और गुलरेज आढती के अलावा कार्यवाहक ईओ एई निर्माण अखंड प्रताप सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. अतुल कुमार, चीफ सेनेट्री इंस्पेक्टर योगेश कुमार, सेनेट्री इंस्पेक्टर प्लाक्षा मैनवाल, कार्यालय अधीक्षक ओमवीर सिंह कोर्डिनेटर बलजीत सिंह मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  शिक्षिका और फौजी के घर के ताले तोड़े, लाखों का माल साफ

Also Read This

खतौली में अपंजीकृत क्लिनिक सील, स्वास्थ्य विभाग सख्त

खतौली में अपंजीकृत क्लिनिक सील करते हुए स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की। विशेष अभियान के तहत दो क्लिनिकों पर ताला लगाकर नोटिस जारी किया गया। यह कदम जनपद में अवैध रूप से संचालित क्लिनिक और नर्सिंग होम के खिलाफ चल रही सख्त कार्रवाई का हिस्सा है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया के निर्देश पर संयुक्त जांच टीम ने संबंधित क्लिनिकों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान दोनों क्लिनिक अपंजीकृत पाए गए। अधिकारियों ने बताया कि संचालक वैध पंजीकरण प्रमाण पत्र या शैक्षिक योग्यता से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके, जिसके चलते तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की गई। इसे भी पढ़ें:  Update- कैराना

Read More »

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  किसानों को मिलेगी दस घंटे निर्बाध विद्युत

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-यात्रियों को मिली समर स्पेशल ट्रेन, वेष्णो देवी जाने वालों को बड़ी राहतफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  मंत्री कपिल देव की मुस्लिम बस्ती में विकास की सौगातइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर के अनुसार, जब सचिन

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »