श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी मेले में झूलो और साईकल स्टैंड पर रेट कम न होने से नाराज़ दर्जनो सभासदों ने मेला चैयरमैन पति को सौंपा ज्ञापन

श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी मेले में झूलो और साइकिल स्टैंड पर रेट कम न होने से नाराज़ आज कई सभासदों ने सभासद पति रिज़वान गौड के आवास पर सभासद शाहिद हसन के नेतृत्व में एक ज्ञापन मेला चैयरमैन पति श्याम सिंह चौहान को सौंपा ज्ञापन में बताया गया है कि मेले से पहले नगरपालिका बोर्ड में यह पारित किया गया था कि इस वर्ष झूलो और खेल तमाशों में पास व्यवस्था समाप्त कर झूलो और खेल तमाशो में आधा पैसे देकर मेला घूमने वाले लोग इसका लाभ उठा सकेगें साथ ही जो लोग दूर दराज़- आस पास के गांवों से मेला घूमने के लिए बाईको और साईकिल पर आते है उनसे साईकिल स्टेण्ड ठेकेदार मात्र 20 रू का शुल्क वसूल करेगा सभासदों का आरोप है न ही झूला ठेकेदार और न ही साईकिल स्टेण्ड ठेकेदार द्वारा कोई पैसा कम किया गया है उक्त ठेकेदार अपनी मनमर्जीनुसार लोगो से पैसा वसूल रहे है श्याम सिंह चौहान ने कहा यह मामला आज ही उनके संज्ञान में आया है वह पालिकाध्यक्ष विपीन कुमार गर्ग से वार्ता करेगे और मेला कमेटी सदस्यो के साथ बैठक कर मेला सम्बंधित जो भी समस्याएं है उनका समाधान करायेगें

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAFAR-एटीएम बदलकर बुजुर्ग के खाते से शातिर ने उड़ा दिए 1.30 लाख रुपये

ज्ञापन देने वालों में सभासद शाहिद हसन, सभासद वाजिद मलिक, सभासद औसाफ सिद्दीकी, सभासद पति डांक्टर असलम अली,सभासद पति शराफत मलिक,सभासद पति आसिफ लियाकत, सभासद पति वसीम मलिक,समाजसेवी दिलशाद चार्ली आदि मौजूद रहे 

Also Read This

खतौली में मिलावटी पनीर मामले में भाजपा सभासद रजत जैन गिरफ्तार

खतौली में मिलावटी पनीर बनाने के आरोपों से जुड़े मामले में भाजपा के नामित सभासद रजत जैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह पुलिस टीम ने उनके घर पर दबिश दी और उन्हें हिरासत में लेकर आगे की न्यायिक प्रक्रिया के लिए अदालत में पेश किया। इस कार्रवाई के बाद कस्बे में पूरे मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। यह मामला कोई नया नहीं है। इसकी शुरुआत 11 नवंबर 2025 को हुई उस कार्रवाई से मानी जा रही है, जब खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने खतौली क्षेत्र में रजत जैन से जुड़ी बताई गई एक डेयरी इकाई पर

Read More »

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-चोर की दहशत में बुजुर्ग को

Read More »