डॉ. मुखर्जी ने अपना सर्वस्व देश पर न्यौछावर कियाः श्रीचंद शर्मा

मुजफ्फरनगर। राष्ट्रवादी चिंतक एवं जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर सोमवार को गांधीनगर स्थिति भाजपा जिला कार्यालय में उनकी पुण्य स्मृति पर आयोजित गोष्ठी में भाजपा नेताओं एवं सैंकड़ों कार्यकर्ताओं द्वारा उन्हें नमन करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता शिक्षक एमएलसी श्रीचंद शर्मा ने अपने संबोशन में कहा कि डॉ. मुखर्जी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक स्वाभिमान की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। ष्एक देश में दो विधान, दो निशान और दो प्रधान नहीं चलेंगेष्कृ इस संकल्प को उन्होंने अपने जीवन का ध्येय बनाया और जम्मू-कश्मीर में पूर्ण एकीकरण हेतु अपने प्राणों की आहुति दे दी।

इसे भी पढ़ें:  पत्नी ने मिला दिया डीएम को फोन, एनएसए डॉ. अतुल की हो गई छुट्टी


यूपी सरकार के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि यह हम सबके लिए गर्व का विषय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मजबूत नेतृत्व और गृहमंत्री अमित शाह की कुशल रणनीति से अनुच्छेद 370 का इतिहास बन गया, और डॉ. मुखर्जी का स्वप्न साकार हुआ। पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि डॉ. मुखर्जी के राष्ट्रप्रथम की भावना पर भाजपा सरकार काम कर रही है। आज उनके सिद्धांतवादी जीवन के प्रति युवाओं को जोड़ने का काम होना चाहिए।

इसे भी पढ़ें:  शिक्षा के अधिकार से गरीब के बच्चे वंचितः जहीर फारूकी

इसके लिए ही भाजपा लगातार प्रयास कर रही है। आज एक राष्ट्र, एक विधान और एक निशान की भावना को साकार कर हम सभी कार्यकर्ता उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष डॉ सुधीर सैनी जी, पूर्व विधायक प्रमोद ऊंटवाल, उमेश मलिक, अशोक कंसल, पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ. सुभाष चंद्र शर्मा, जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा राजू अहलावत, सुनील दर्शन, अचिंत मित्तल, कुशवेंद्र तोमर, रक्षित नामदेव और सचिन सैनी, मीडिया प्रभारी पवन अरोरा एवं भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  सुरक्षा परखने आधी रात को सड़क पर उतरे एडीजी भानु भास्कर

Also Read This

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »

सुबह 8 से शाम 6 बजे तक डायवर्जन, 13 अप्रैल को शहर संभलकर निकलें

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित वीआईपी कार्यक्रम के मद्देनजर शहर की यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं। ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक कई प्रमुख मार्गों पर दबाव रहेगा और डायवर्जन लागू रहेगा। यह ट्रैफिक प्लान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे और नुमाइश मैदान में प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए बनाया गया है। जिन प्रमुख स्थानों पर ट्रैफिक प्रभावित रहने की आशंका है, उनमें सुजडू चुंगी, नुमाइश ग्राउंड, मीनाक्षी चौक, शिव चौक, नावल्टी चौक और जिला अस्पताल चौक शामिल हैं। पुलिस की अपील है कि आम लोग इन मार्गों से गुजरने से बचें और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें,

Read More »

खतौली में मिलावटी पनीर मामले में भाजपा सभासद रजत जैन गिरफ्तार

खतौली में मिलावटी पनीर बनाने के आरोपों से जुड़े मामले में भाजपा के नामित सभासद रजत जैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह पुलिस टीम ने उनके घर पर दबिश दी और उन्हें हिरासत में लेकर आगे की न्यायिक प्रक्रिया के लिए अदालत में पेश किया। इस कार्रवाई के बाद कस्बे में पूरे मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। यह मामला कोई नया नहीं है। इसकी शुरुआत 11 नवंबर 2025 को हुई उस कार्रवाई से मानी जा रही है, जब खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने खतौली क्षेत्र में रजत जैन से जुड़ी बताई गई एक डेयरी इकाई पर

Read More »