MUZAFFARNAGAR-नशीली दवाईयों का सौदागर दबोचा, 4.16 लाख की प्रतिबंधित दवा बरामद

मुजफ्फरनगर। जानसठ पुलिस ने बिजनौर की ओर जाती एक कार को चैकिंग के लिए रोका तो उसमें नशीली दवाईयों और इंजेक्शनों का पूरा जखीरा बरामद हुआ। पुलिस ने दवाईयों के साथ ही आल्टो कार को कब्जे में लेकर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से बरामद दवाईयों की कीमत करीब 4.16 लाख बताई गई है। यह दवाईयां तस्करी कर लाई गई थी और अब उनकी सप्लाई देने के लिए जा रहा था। युवक जिला परिषद् के एक मेडिकल स्टोर पर नौकरी करता था और बाद में इस तस्करी से जुड़ने के कारण नौकरी छोड़ दी थी।

इसे भी पढ़ें:  गरबा-रामलीला में आधार कार्ड से हो एंट्री, मुस्लिम लड़कों पर लगाया आरोप: साध्वी प्राची 

रिजर्व पुलिस लाइन के सभाकक्ष में शुक्रवार को पत्रकारों को नशीली दवाईयों की तस्करी की जानकारी देते हुए एसपी देहात आदित्य बंसल ने बताया कि थाना प्रभारी जानसठ सहायक पुलिस अधीक्षक विनायक गोपाल भोंसले के नेतृत्व में गुरूवार को थाना जानसठ पुलिस द्वारा 01 मादक पदार्थ/नशीली दवाईयांे के तस्कर को दौराने पुलिस चैकिंग भलवा चौकी खतौली रोड से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से भारी मात्रा में नशीली गोलियां, इन्जेक्शन, कैप्सूल तथा घटना मे प्रयुक्त 01 आल्टो कार को बरामद किया गया। एसपी देहात ने बताया कि थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि 01 व्यक्ति गाड़ी से नशीली दवाईयां लेकर सप्लाई हेतु जनपद बिजनौर की तरफ जा रहा है।

इसे भी पढ़ें:  अवैध पीर के खिलाफ शिवसेना का हल्ला बोलः शहर कोतवाली का घेराव

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम विपिन पाल पुत्र फौजपाल निवासी ग्राम व थाना ककरौली हाल पता गांधीनगर छंगा मंदिर के पास थाना नई मंडी है। पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार विपिन पाल द्वारा बताया गया कि मैं जिला परिषद में मेडिकल स्टोर पर नौकरी करता था, वहां पर मेरी मुलाकात अंकित पुत्र राजेन्द्र प्रजापति निवासी रामपुरी थाना कोतवाली नगर से हुई। अंकित नशीली दवाईयों को बेचने का कार्य करता है। मैं अंकित से नगद माल खरीदता था। अंकित मुझे अधिकतर माल रिक्शे से भेजता था, जिसे मंै अपनी गाड़ी से विभिन्न स्थानांे पर सप्लाई हेतु लेकर चला जाता था। मैं अंकित से व्हाट्सअप काल करके माल खरीदता हूं तथा उसके साथ मिलकर कार्य करता हूँ तथा नशीली दवाईयों को ऊंचे दामों पर बेचकर अवैध आर्थिक लाभ अर्जित करता हूँ। आज यह नशीली दवाईयां लेकर मैं जनपद बिजनौर बेचने जा रहा था। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थाना जानसठ के एसएसआई जितेन्द्र सिंह, उप निरीक्षक मोहित तेवतिया, हैड कांस्टेबल जोगेन्द्र सिंह, अमित यादव, शैलेन्द्र भाटी और विनित कुमार शामिल रहे। 

इसे भी पढ़ें:  PALIKA---मीनाक्षी स्वरूप ने किया एक करोड़ की सात सीसी सड़कों का लोकार्पण

Also Read This

खतौली में मनोज चौधरी का जनसंपर्क अभियान, 13 अप्रैल की जनसभा पर जोर

खतौली। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज चौधरी ने खतौली विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे बातचीत की और स्थानीय स्तर पर सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरतों से जुड़े मुद्दों पर उनकी राय सुनी। ग्राम भ्रमण के दौरान कई जगह लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। ग्रामीणों ने अपने इलाके की समस्याएं सामने रखीं, वहीं कुछ लोगों ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का जिक्र भी किया। कई स्थानों पर लंबित कामों को जल्द पूरा कराने की मांग भी उठी। इसे भी पढ़ें:  मायावती ने आकाश आनंद के पिता को नेशनल कोऑर्डिनेटर पद से

Read More »
13 अप्रैल 2026 के लिए मुजफ्फरनगर रूट डायवर्जन

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को बदले रहेंगे कई रास्ते, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर 13 अप्रैल 2026 को मुजफ्फरनगर में कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। जारी ट्रैफिक नोटिस के अनुसार शहर में अलग-अलग दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था बनी रहे। नोटिस में खास तौर पर जानसठ रोड, भोपा रोड, सहारनपुर रोड, जिला अस्पताल और शामली स्टैंड की ओर जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग बताए गए हैं। कुछ जगहों पर प्राइवेट और कमर्शियल वाहनों के लिए अलग रूट भी निर्धारित किया गया है। जानसठ रोड और भोपा रोड से जिला अस्पताल-सहारनपुर जाने वालों के लिए यह रूट जानसठ रोड और

Read More »

फर्जी कागज, सरकारी मोहर और जमीन का खेल; तितावी पुलिस ने खोली परतें

तितावी (मुजफ्फरनगर)। तितावी पुलिस ने फर्जी कागजात के सहारे जमीन का सौदा कर लाखों रुपये की कथित ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक लेखपाल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जमीन बेचने के नाम पर भरोसा दिलाकर रकम लेने, फिर कागजात को सही बताने और बाद में धमकी देने के आरोपों से जुड़ा है। थाना तितावी पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी है। जमीन की जरूरत थी, इसी बीच मिला सौदे का प्रस्ताव पुलिस को दी गई तहरीर में शामली जनपद के ग्राम महावतपुर निवासी नन्द किशोर पुण्डीर ने बताया कि उनकी

Read More »

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »